फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CJP Protest Live: सीजेपी का आंदोलन खत्म, जंतर-मंतर से जाने लगे प्रदर्शनकारी, दिल्ली पुलिस ने की सभी से ये अपील

Sat, 25 Jul 2026 07:06 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Jul 2026 07:06 PM IST
खास बातें

CJP Protest in Delhi Today Live Updates: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके ने कहा, 'छात्र एकता जिंदाबाद। लोकतंत्र की जीत हुई है। हमने कर दिखाया।'

विज्ञापन
CJP Protest Today Live Updates Education Minister Dharmendra Pradhan resigned
जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन खत्म - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

07:30 PM, 25-Jul-2026

प्रदर्शन से जुड़ी सभी एफआईआर होंगी वापस, सीजेपी ने परीक्षा सुधार के लिए सौंपा पांच सूत्रीय मांगपत्र

सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने कहा, 'करीब डेढ़ महीने पहले जब हम यहां आए थे, तब से लेकर आज तक देश का युवा जाग चुका है। उसने अपने अधिकारों और न्याय के लिए लड़ाई लड़ी है। आज आखिरकार हमारी मांगें स्वीकार कर ली गई हैं। हम उन सभी परिवारों के बारे में सोच रहे हैं, जिन्होंने पेपर लीक के बाद अपने प्रियजनों को खो दिया। हम उन लाखों-करोड़ों छात्रों के बारे में भी सोच रहे हैं, जिनका भविष्य पेपर लीक की वजह से बर्बाद हो गया। हमें उम्मीद है कि आज उन्हें कुछ हद तक न्याय मिला है। हमें आशा है कि जो भी अगला शिक्षा मंत्री बनेगा, वह जवाबदेह होगा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएगा। यह मंच युवाओं के लिए बना है और आगे भी युवाओं के मुद्दे उठाता रहेगा। हम अपनी आवाज पूरे देश तक पहुंचाएंगे।'
06:46 PM, 25-Jul-2026

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म, पुलिस ने लोगों को हटाने का काम शुरू किया

कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को खत्म करने के बाद स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि लोगों को वहां से हटाने का काम शुरू हो गया है। हमारे सभी सीनियर पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर और आस-पास मौजूद हैं। हम लोगों से अपील करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे शांति बनाए रखेंगे और शांति से अपने घर लौटेंगे। हमने कुछ मेट्रो स्टेशन खोल दिए हैं और लोगों को वहां से हटाने में आसानी के लिए इस बारे में घोषणा भी की जा रही है।
विज्ञापन
06:41 PM, 25-Jul-2026

ये छात्रों की जीत: राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले तो यह हमारे छात्रों की जीत है। यही भारत का भविष्य है। जिस शिक्षा व्यवस्था पर हमें गर्व था - और पूरी दुनिया मानती थी कि भारत की शिक्षा व्यवस्था बहुत अच्छी है - उस पर वर्षों से हमले हो रहे हैं। उस पर कब्जा किया जा रहा है, उसका निजीकरण किया जा रहा है। यह उसी के खिलाफ एक प्रतिक्रिया थी। प्रधान एक प्रतीक हैं। भ्रष्टाचार का प्रतीक, शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का प्रतीक, अक्षमता का प्रतीक। उन्हें जाना ही था। और अच्छा हुआ कि वे चले गए। लेकिन अब सरकार को शिक्षा व्यवस्था को बदलने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। भारत की शिक्षा व्यवस्था पर आरएसएस का कब्जा एक बड़ा मुद्दा है। अगर इसमें मोदी जी की गलती है, तो आरएसएस भी उतनी ही दोषी है।
 
06:33 PM, 25-Jul-2026

सोनम वांगचुक ने सरकार के कदमों का स्वागत किया

गुरुग्राम में कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार और धर्मेंद्र प्रधान द्वारा उठाए गए कदमों का स्वागत किया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताया और सभी देशवासियों को बधाई दी। वांगचुक ने सीजेपी टीम, स्वयंसेवकों, छात्रों, युवाओं और बुजुर्गों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने लोकतंत्र के लिए आवाज उठाई। उन्होंने सभी द्वारा शांति बनाए रखने के तरीके का सम्मान किया और भविष्य में भी शांति की उम्मीद जताई। वांगचुक ने कहा कि केवल इस्तीफे से राष्ट्र का निर्माण नहीं होता। उन्होंने शिक्षा और शासन में सुधारों पर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया। 
06:29 PM, 25-Jul-2026

दिल्ली मेट्रो ने बंद सभी स्टेशनों को खोला

डीएमआरसी ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी स्टेशनों पर आवाजाही को खोल दिया गया है। मेट्रो ने प्रदर्शन के बीच जंतर मंतर के आस पास 18 स्टेशनों पर एंट्री एग्जिट को बंद कर दिया था। 
 
05:57 PM, 25-Jul-2026

सीजेपी के आंदोलन वापसी के बाद आंदोलनकारियों की घर वापसी

जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारी जश्न मना रहे हैं। वहीं सरकार के साथ बातचीत के तीसरे दौर के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना आंदोलन वापस ले लिया और प्रदर्शनकारियों से अपने घर लौटने की अपील की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:39 PM, 25-Jul-2026

नई दिल्ली जाने वालों के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिले में भारी भीड़ और अत्यधिक यातायात जाम के मद्देनजर नागरिकों को सलाह दी है कि वे इस क्षेत्र की ओर यात्रा करने से बचें। असुविधा से बचने और यात्रा सुगम बनाने के लिए यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना चाहिए।
 
05:36 PM, 25-Jul-2026

जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने सौरव दास-आशुतोष रांका से मिलाया हाथ

कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा अपना आंदोलन वापस लेने के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका से हाथ मिलाया। 
 
05:34 PM, 25-Jul-2026

हमारी पहली मांग मान ली: सीजेपी

सरकार के साथ बातचीत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका ने कहा कि हमने सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन दौर की बातचीत की। जंतर-मंतर पर कई दिनों से चल रहे हमारे विरोध प्रदर्शन की तीन मुख्य मांगें थीं। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों और आयोजकों के खिलाफ दर्ज सभी कानूनी मामले और एफआईआर वापस लेना और भविष्य में प्रदर्शनकारियों या आयोजकों के खिलाफ कोई मामला दर्ज न करना। हमारी तीसरी मांग उन परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये का मुआवजा थी, जिन्होंने नीट परीक्षा न हो पाने के बाद अपने प्रियजनों को खो दिया। अभी कुछ देर पहले ही धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। इसका मतलब है कि हमारी पहली मांग मान ली गई है।
05:25 PM, 25-Jul-2026

सीजेपी ने अपना आंदोलन वापस लिया

सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि हमारी तीन मांगों थीं। प्रधान का इस्तीफा हो गया है। अब हमने एक करोड़ रुपये मुआवजा और केस वापसी की मांग की है। सरकार के साथ तीन राउंड की बातचीत हुई। सौरव दास ने बताया कि सारे केस वापस लिए जाएंगे। एफआईआर की कॉपी साझा की जाएगी। हमारी दूसरी मांग भी सरकार ने मांग ली है। केस वापसी का भरोसा मिला है। भविष्य में प्रदर्शनकारी छात्रों पर एक्शन नहीं होगा। जेपी नड्डा ने कहा कि सीजेपी के दिए गए पांच सुझावों पर सरकार विचार करेगी। वहीं साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजेपी ने कहा कि तत्काल प्रभाव से उनका आंदोलन खत्म हो गया है। सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपने घर लौटें। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed