CJP Protest Live: सीजेपी का आंदोलन खत्म, जंतर-मंतर से जाने लगे प्रदर्शनकारी, दिल्ली पुलिस ने की सभी से ये अपील
CJP Protest in Delhi Today Live Updates: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके ने कहा, 'छात्र एकता जिंदाबाद। लोकतंत्र की जीत हुई है। हमने कर दिखाया।'
लाइव अपडेट
प्रदर्शन से जुड़ी सभी एफआईआर होंगी वापस, सीजेपी ने परीक्षा सुधार के लिए सौंपा पांच सूत्रीय मांगपत्र
सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने कहा, 'करीब डेढ़ महीने पहले जब हम यहां आए थे, तब से लेकर आज तक देश का युवा जाग चुका है। उसने अपने अधिकारों और न्याय के लिए लड़ाई लड़ी है। आज आखिरकार हमारी मांगें स्वीकार कर ली गई हैं। हम उन सभी परिवारों के बारे में सोच रहे हैं, जिन्होंने पेपर लीक के बाद अपने प्रियजनों को खो दिया। हम उन लाखों-करोड़ों छात्रों के बारे में भी सोच रहे हैं, जिनका भविष्य पेपर लीक की वजह से बर्बाद हो गया। हमें उम्मीद है कि आज उन्हें कुछ हद तक न्याय मिला है। हमें आशा है कि जो भी अगला शिक्षा मंत्री बनेगा, वह जवाबदेह होगा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएगा। यह मंच युवाओं के लिए बना है और आगे भी युवाओं के मुद्दे उठाता रहेगा। हम अपनी आवाज पूरे देश तक पहुंचाएंगे।'कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म, पुलिस ने लोगों को हटाने का काम शुरू किया
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को खत्म करने के बाद स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि लोगों को वहां से हटाने का काम शुरू हो गया है। हमारे सभी सीनियर पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर और आस-पास मौजूद हैं। हम लोगों से अपील करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे शांति बनाए रखेंगे और शांति से अपने घर लौटेंगे। हमने कुछ मेट्रो स्टेशन खोल दिए हैं और लोगों को वहां से हटाने में आसानी के लिए इस बारे में घोषणा भी की जा रही है।ये छात्रों की जीत: राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले तो यह हमारे छात्रों की जीत है। यही भारत का भविष्य है। जिस शिक्षा व्यवस्था पर हमें गर्व था - और पूरी दुनिया मानती थी कि भारत की शिक्षा व्यवस्था बहुत अच्छी है - उस पर वर्षों से हमले हो रहे हैं। उस पर कब्जा किया जा रहा है, उसका निजीकरण किया जा रहा है। यह उसी के खिलाफ एक प्रतिक्रिया थी। प्रधान एक प्रतीक हैं। भ्रष्टाचार का प्रतीक, शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का प्रतीक, अक्षमता का प्रतीक। उन्हें जाना ही था। और अच्छा हुआ कि वे चले गए। लेकिन अब सरकार को शिक्षा व्यवस्था को बदलने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। भारत की शिक्षा व्यवस्था पर आरएसएस का कब्जा एक बड़ा मुद्दा है। अगर इसमें मोदी जी की गलती है, तो आरएसएस भी उतनी ही दोषी है।#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "First of all, this is the victory of our students. This is the future of India. The education system which used to be our pride, the whole world acknowledged that the education system of India is very good. It has been under… pic.twitter.com/Hwkbhbnzbc
— ANI (@ANI) July 25, 2026
सोनम वांगचुक ने सरकार के कदमों का स्वागत किया
गुरुग्राम में कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार और धर्मेंद्र प्रधान द्वारा उठाए गए कदमों का स्वागत किया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताया और सभी देशवासियों को बधाई दी। वांगचुक ने सीजेपी टीम, स्वयंसेवकों, छात्रों, युवाओं और बुजुर्गों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने लोकतंत्र के लिए आवाज उठाई। उन्होंने सभी द्वारा शांति बनाए रखने के तरीके का सम्मान किया और भविष्य में भी शांति की उम्मीद जताई। वांगचुक ने कहा कि केवल इस्तीफे से राष्ट्र का निर्माण नहीं होता। उन्होंने शिक्षा और शासन में सुधारों पर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया।दिल्ली मेट्रो ने बंद सभी स्टेशनों को खोला
डीएमआरसी ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी स्टेशनों पर आवाजाही को खोल दिया गया है। मेट्रो ने प्रदर्शन के बीच जंतर मंतर के आस पास 18 स्टेशनों पर एंट्री एग्जिट को बंद कर दिया था।Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 25, 2026
Entry gates of all Metro Stations of the Delhi Metro network are now open.
सीजेपी के आंदोलन वापसी के बाद आंदोलनकारियों की घर वापसी
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारी जश्न मना रहे हैं। वहीं सरकार के साथ बातचीत के तीसरे दौर के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना आंदोलन वापस ले लिया और प्रदर्शनकारियों से अपने घर लौटने की अपील की।#WATCH | Delhi: Visuals from Jantar Mantar, where protesters celebrate after the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan
— ANI (@ANI) July 25, 2026
After holding the third round of talks with the government, Cockroach Janta Party withdrew its agitation and appealed to the protestors to… pic.twitter.com/rQ1gixr02X
नई दिल्ली जाने वालों के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिले में भारी भीड़ और अत्यधिक यातायात जाम के मद्देनजर नागरिकों को सलाह दी है कि वे इस क्षेत्र की ओर यात्रा करने से बचें। असुविधा से बचने और यात्रा सुगम बनाने के लिए यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना चाहिए।नई दिल्ली ज़िले में भारी भीड़ और अत्यधिक यातायात (ट्रैफ़िक) जाम को देखते हुए, नागरिकों को सलाह दी जाती है कि नई दिल्ली क्षेत्र की ओर यात्रा करने से बचें।
— Delhi Police (@DelhiPolice) July 25, 2026
किसी भी तरह की असुविधा से बचने और अपनी यात्रा को सुगम बनाए रखने के लिए यात्री वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।@dtptraffic… pic.twitter.com/7XW4m6IgE3
जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने सौरव दास-आशुतोष रांका से मिलाया हाथ
कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा अपना आंदोलन वापस लेने के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका से हाथ मिलाया।Delhi | Cockroach Janta Party withdraws its agitation pic.twitter.com/kMPFshZd6K
— ANI (@ANI) July 25, 2026