Arvind Kejriwal LIVE: कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को झटका, तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा
{"_id":"667b9107d246c7630f07cc9b","slug":"cbi-action-against-arvind-kejriwal-after-ed-in-delhi-liquor-scam-case-2024-06-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"Arvind Kejriwal LIVE: कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को झटका, तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 26 Jun 2024 07:13 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:13 PM IST
खास बातें
दिल्ली शराब घोटाले से संबंधित मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। बीते मंगलवार को सीबीआई ने तिहाड़ जेल से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
कोर्ट में सीएम अरविंद केजरीवाल
- फोटो : एएनआई
लाइव अपडेट
07:00 PM, 26-Jun-2024
कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को तीन दिन की रिमांड पर भेजा
दिल्ली शराब घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है।
Rouse Avenue Court sends Delhi Chief Minister & AAP Convenor Arvind Kejriwal to 3 days CBI remand in connection with Excise policy case.
— ANI (@ANI) June 26, 2024
05:59 PM, 26-Jun-2024
झूठी खबर प्लांट करके सनसनी फैलाने की कोशिश- आप नेता
आम आदमी पार्टी की नेता रीना गुप्ता ने बताया कि सबसे बड़ी बात ये है कि सीबीआई के पास दो साल से ये 50,000 दस्तावेज हैं, उन्होंने कभी अरविंद केजरीवाल को नहीं बुलाया। अब अचानक से अरविंद केजरीवाल को गवाह से आरोपी कैसे हो गए। ये सीधा-सीधा राजनीतिक षडयंत्र था कि केजरीवाल बाहर न आएं, इसलिए आज सीबीआई के जरिए उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
04:57 PM, 26-Jun-2024
आप नेता जस्मीन शाह बोले- सीबीबाई का कोर्ट में झूठ पकड़ा गया
आप नेता जस्मीन शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जांच एजेंसी सीबीबाई कोर्ट में झूठ बोलते हुए पकड़ी गई। सीबीबाई ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। जज ने भी यह बात मानी है कि सीबीआई जो कह रही है और उसके पास जो सबूत हैं, उसमें कोई तालमेल नहीं है।
04:54 PM, 26-Jun-2024
आप सांसद संजय सिंह ने सीबीआई पर कसा तंज
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि पहली बार अरविंद केजरीवाल को गवाह के तौर पर 16 अप्रैल 2023 को बुलाया गया था। सीबीआई बार-बार मनीष सिसोदिया की जमानत के मामले में वही कहानी दोहराती रही है, जो आज अरविंद केजरीवाल के मामले में दोहरा रही है। जिस मगुंटा रेड्डी के बयान को सीबीआई केजरीवाल की गिरफ्तारी का आधार बना रही है, वही मगुंटा रेड्डी जुलाई 2023 में मनीष सिसोदिया के मामले में अपना बयान दे चुका है। जब ट्रायल कोर्ट केजरीवाल को जमानत दे चुका था, सुप्रीम कोर्ट जमानत देने वाला था तब इन्हें मैगुंटा रेड्डी के बयान की याद क्यों नहीं आई? कल प्रधानमंत्री मोदी आपातकाल का रोना तो रो रहे थे, मैं समझता हूं आज इससे बड़ा आपत्काल कोई नहीं हो सकता।04:05 PM, 26-Jun-2024
आप नेता रीना गुप्ता ने क्या कहा
आप नेता रीना गुप्ता ने कहा कि कोर्ट ने अभी तक कोई आदेश नहीं दिया है। जज दोपहर साढ़े चार बजे आदेश सुनाएंगे। सीबीआई कोशिश कर रही है लेकिन अभी तक कोई केस नहीं है।#WATCH | AAP leader Reena Gupta says, "The court has not given the order yet, the judge will sit again at 4:30 pm and then the order will be given. Today the CBI tried its best because there is no case, they wanted to plant some news and sensationalize it. The biggest issue is… pic.twitter.com/RZVWAOsyCt
— ANI (@ANI) June 26, 2024
03:32 PM, 26-Jun-2024
ये एक इमरजेंसी है- सुनीता केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि 20 जून को अरविंद केजरीवाल को बेल मिली। तुरंत प्रवर्तन निदेशालय ने स्टे लगवा लिया। अगले ही दिन सीबीआई ने आरोपी बना दियाऔर आज गिरफ्तार कर लिया। पूरा तंत्र इस कोशिश में है कि बंदा जेल से बाहर ना आ जाये। ये क़ानून नहीं है। ये तानाशाही है, इमरजेंसी है।20जून अरविंद केजरीवाल को बेल मिली। तुरंत ED ने stay लगवा लिया। अगले ही दिन CBI ने accused बना दिया।और आज गिरफ़्तार कर लिया। पूरा तंत्र इस कोशिश में है कि बंदा जेल से बाहर ना आ जाये। ये क़ानून नहीं है। ये तानाशाही है, इमरजेंसी है।
— Sunita Kejriwal (@KejriwalSunita) June 26, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
02:43 PM, 26-Jun-2024
मैंने मनीष सिसोदिया के खिलाफ बयान नहीं दिया: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में कहा, "सीबीआई दावा कर रही है कि मैंने मनीष सिसोदिया के खिलाफ बयान दिया है, यह गलत है। मनीष सिसोदिया निर्दोष हैं, आम आदमी पार्टी निर्दोष है और मैं भी निर्दोष हूं।"अदालत में सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल ने खुद खड़े होकर बोलना शुरू कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने आपत्ति जाहिर करते हुए था कहा कि सीबीआई की तरफ से मीडिया में प्लांट किया जा रहा है कि मैंने सारा दोष मनीष सिसोदिया पर डाल दिया है। मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। मैंने कहा है मैं भी निर्दोष हूं, मनीष सिसोदिया भी निर्दोष हैं, आप निर्दोष है। अभी तो इन्होंने अरेस्ट किया है अगले तीन-चार दिन तक यह इसी तरह की चीज प्लांट करेंगे। इस चीज को भी ऑन रिकॉर्ड लिया जाए कि कैसे मीडिया में प्लांट किया जा रहा है और बदनाम किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने करीब 1 मिनट तक बोला।
02:37 PM, 26-Jun-2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पांच दिन की रिमांड की मांग करने वाली सीबीआई की याचिका पर दिल्ली की एक अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। न्यायाधीश अमिताभ रावत शाम तक आदेश सुनाएंगे।
02:11 PM, 26-Jun-2024
'सिसोदिया की जमानत में भी उन्होंने यही तर्क दिया'
केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने दलील दी कि मनीष सिसोदिया की जमानत के दौरान भी यही दलीलें दी गई थीं। सिसोदिया के खिलाफ आरोपपत्र पहले ही दाखिल किया जा चुका है। अगर आप उन्हीं सबूतों पर भरोसा कर रहे हैं तो अब मुझे कैसे गिरफ्तार कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि जहां तक राय गढ़ने की बात है, नीति कैसे बनाई जाती है। समिति की रिपोर्ट को टिप्पणियों के लिए जनता के सामने रखा गया था। क्या गढ़ा गया था? 14,000 टिप्पणियों में से, आरोप है कि 7 ईमेल गढ़े गए थे। मनीष सिसोदिया की जमानत में भी उन्होंने यही तर्क दिया है।
12:57 PM, 26-Jun-2024
सीबीआई ने पांच दिन की हिरासत मांगी
सीबीआई ने आबकारी मामले में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए पांच दिन की हिरासत मांगी है। सीबीआई ने अदालत को बताया कि 17 आरोपियों के खिलाफ 4 आरोपपत्र दाखिल किए गए हैं। वह जांच के लगभग निष्कर्ष पर पहुंच चुके हैं।