फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi News Live: महारैली में बोले केजरीवाल- अध्यादेश खारिज कराकर रहेंगे, मोदीजी ने देश का बेड़ा गर्क कर दिया

Sun, 11 Jun 2023 01:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Jun 2023 01:30 PM IST
खास बातें

AAP Maharally in Ramlila Maidan Live Updates: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ रविवार को रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी की महारैली हो रही है। दिल्ली पुलिस द्वारा रैली के आयोजन स्थल उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस महारैली के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

विज्ञापन
AAP Maha Rally Live Updates AAP Party Rally at Delhi Ramlila Maidan against Centre's ordinance
अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

01:03 PM, 11-Jun-2023

140 करोड़ लोग मिलकर संविधान बचाएंगे: अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दिल्ली के लोगों के वोट का अपमान किया है। पूरा देश दिल्ली वालों के साथ। 140 करोड़ लोग मिलकर संविधान बचाएंगे। अंदर से पता चला है, जैसे दिल्ली में तानाशाही लागू हई, कल इसी तरह बंगाल और राजस्थान के लिए भी लाया जाएगा। चौथी पास राजा को समझ नहीं आ रहा है कि देश कैसे चलाया जाए। चारों तरफ बेरोजगारी फैली हुई है। जीएसटी की वजह से व्यापारियों को बेड़ा गर्क हो गया है। पूरी रेलवे का बेड़ा गर्क कर दिया। दूध, दही, सब्जी, गैस बस कुछ महंगा कर दिया।
01:00 PM, 11-Jun-2023

अध्यादेश को खारिज कराकर रहेंगे: दिल्ली सीएम

दिल्ली सीएम ने कहा कि भाजपा वाले मुझे रोज-रोज गाली देते हैं। दिल्ली के अपमान को मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं। देश के सारे लोग दिल्ली के साथ हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पालन कराकर रहेंगे। हम अध्यादेश को खारिज कराकर रहेंगे। मुझे पता चला है कि यह मोदी जी का पहला वार है। कल यही अध्यादेश दूसरे राज्यों के लिए लाया जाएगा। 
विज्ञापन
12:56 PM, 11-Jun-2023

नरेंद्र मोदी सुप्रीम कोर्ट को क्यों नहीं मानते: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में जनतंत्र खत्म हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के हक में फैसला दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुप्रीम कोर्ट को क्यों नहीं मानते हैं। चुनी हुई सरकार को काम करने का अधिकार होना चाहिए। आज संविधान को बचाने के लिए आंदोलन शुरू हो रहा है।
12:49 PM, 11-Jun-2023

तानाशाही को खत्म करने के लिए फिर से इकट्ठा हुए हैं: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रामलीला मैदान में 12 साल पहले इकट्ठा हुए थे। तानाशाही को खत्म करने के लिए फिर से इकट्ठा हुए हैं। इसी मंच से भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ी थी। आज तानाशाही के खिलाफ लड़ाई शुरू कर रहे हैं और जीतेंगे भी।
12:40 PM, 11-Jun-2023

BJP यानी भारतीय जुगाड़ू पार्टी: भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि BJP यानी भारतीय जुगाड़ू पार्टी है। यदि केजरीवाल अधिकारियों को दंडित नहीं कर पाएंगे तो सरकार कैसे चला पाएंगे। केजरीवाल का प्यार लोगों को 42 डिग्री की गर्मी में खींच लाया है। 
12:39 PM, 11-Jun-2023

राज्यसभा में बिल पास नहीं होने देंगे: संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार एक अध्यदेश के जरिये लोगों का हक हड़पना चाहती है। राज्यसभा में बिल पास नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:24 PM, 11-Jun-2023

मोदी जी सब कुछ अपने अनुसार चलाना चाहते हैं: कपिल सिब्बल

कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में विधानसभा होने का अर्थ है कि लोग चाहते हैं कि दिल्ली में जनता की आवाज के अनुसार सरकार चले लेकिन मोदी जी सब कुछ अपने अनुसार चलाना चाहते हैं। केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट का फैसला रद्द नहीं कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट इस अध्यदेश को रद्द करेगी। यदि सब कुछ केंद्र सरकार ही करेगी तो विधानसभा का क्या अर्थ है।
12:18 PM, 11-Jun-2023

कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी पर बोला हमला

कपिल सिब्बल ने संबोधन शुरू किया। कपिल सिब्बल 'आप' महारैली में कहा कि मोदी जी डबल इंजन सरकार चाहते हैं यानी वे देश के हर राज्य में सीबीआई और ईडी के भरोसे अपनी सरकार चाहते हैं। ये सोच सही नहीं है कि सारी पावर हमारे ही हाथ में हो। अदालत छोड़ बाकी सभी संस्था पर केंद्र का कब्जा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सभी विपक्षी दलों को खत्म करने में लगे हुए हैं अगर विपक्षी दल एकजुट नहीं हुए तो वह विपक्ष का खात्मा कर देंगे।
12:10 PM, 11-Jun-2023

महारैली में अरविंद केजरीवाल पहुंचे, कपिल सिब्बल भी हैं मौजूद

आम आदमी पार्टी की महारैली में अरविंद केजरीवाल और भगवत मान पहुंच गए हैं। वहीं, कपिल सिब्बल भी रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं।
12:01 PM, 11-Jun-2023

गोपाल राय ने भाजपा से किए सवाल

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश के संयोजक गोपाल राय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अध्यादेश लाने के मामले में भाजपा से सवाल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कहते थे कि आम आदमी पार्टी को संविधान पर भरोसा नहीं है जबकि संविधान को भाजपा नेता नहीं मान रहे हैं। उन्होंने भाजपा से पूछा आप कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का आदेश क्यों नहीं माना और वह अध्यादेश लेकर क्यों आई है। गोपाल राय ने दिल्ली की जनता से अपील की कि वे लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा को करारी मात दें।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed