Uttarkashi Cloudburst Live: उत्तरकाशी में तेज बारिश शुरू, हेली से रेस्क्यू ऑपरेशन रोका
Uttarkashi Flood News: उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से भारी मची तबाही है। लापता लोगों की तलाश जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन का आज चौथा दिन है। अब तक फंसे 657 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। वायु सेना के चिनूक हेलिकॉप्टर से भारी मशीनरी व रसद पहुंचाई गई है।पढ़ें पल-पल के अपडेट यहां...
लाइव अपडेट
बीकेटीसी के अध्यक्ष ने सीएम राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन
हेली से रेस्क्यू ऑपरेशन रोका
महिला ने बांधी सीएम को राखी
धराली उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने शुक्रवार को ऐसा दृश्य आया, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया। शुक्रवार को जब मुख्यमंत्री धामी तीन दिन से लगातार ग्राउंड जीरो पर डटे रहकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे थे, तो अहमदाबाद के ईशनपुर की रहने वाली धनगौरी अपनी कृतज्ञता रोक नहीं सकीं। उनकी आंखों में आंसू थे, लेकिन उन आंसुओं में डर नहीं, भरोसा था। वे आगे बढ़ीं, अपनी साड़ी का किनारा फाड़ा और उसका एक टुकड़ा राखी के रूप में मुख्यमंत्री की कलाई पर बांध दिया।लिमचिगाढ़ में बैली ब्रिज बनाने का काम शुरू
लिमचिगाढ़ में बैली ब्रिज बनाने का कार्य शुरू हो गया है।सीएम ने पीड़ितों को दिया सुरक्षा का आश्वासन
पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तराकाशी, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी गर्जना व बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 13 अगस्त तक प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
जियो और एयरटेल की सेवाओं शुरू
मौसम खराब...चिनूक को चिन्यालीसौड़ में लैंड करना पड़ा
113 लोगों को मातली हेलीपैड पर पहुंचाया जा चुका
उत्तरकाशी धराली हर्षिल से आपदा प्रभावितों को निकलने के लिए राहत बचाव अभियान जारी हैं। सुबह 11 बजे तक 113 लोगों को मातली हेलीपैड पर पहुंचाया जा चुका है। जहां से उन्हें सकुलन उनके गंतव्य के लिए भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पुनः मतली हेलीपैड पहुंचे और उन्होंने राहत बचाव अभियान की जानकारी ली।इन मार्गों पर है सबसे बड़ी चुनौती
मनेरी: उत्तरकाशी से धराली जाने के रास्ते में मनेरी गांव से दो किलोमीटर आगे सड़क का एक हिस्सा टूटकर भागीरथी में समा गया है, जिसे ठीक करने का काम चल रहा है। बड़ी मशीनों के जरिए साइड की पहाड़ी को काटकर शाम तक कच्चा रास्ता बना दिया गया था, हालांकि वहां जिस तरह से नदी का बहाव रास्ते को काट रहा है उससे खतरा बरकरार है।
भटवाड़ी : यहां दो जगहों पर चट्टानें गिरने से सड़क पूरी तरह से खत्म हो गई। वह भूस्खलन अभी भी हो रहा हैं। सड़क सुरक्षा संगठन के जवानों ने पहाड़ काटकर भटवाड़ी में पहला पॉइंट पर कच्चा रास्ता बना दिया है, देर शाम उससे एक किलोमीटर आगे दूसरे रास्ते को भी छोटी गाड़ियों के लिए तैयार कर दिया था।
डबरानी : गंगनानी से आगे डबरानी में भी सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया है। जवानों को आशंका है कि जैसे-जैसे वे आगे बढ़ेंगे, रास्ते में और भी कई क्षतिग्रस्त हिस्से मिल सकते हैं।