{"_id":"6aee2cef52b14095ef014e09","slug":"law-college-student-attacked-with-a-knife-an-axe-and-a-cleaver-at-a-petrol-pump-ambala-news-c-36-1-amb1001-172367-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पेट्रोल पंप पर लॉ कॉलेज के छात्र पर चाकू, कुल्हाड़ी और गंडासी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पेट्रोल पंप पर लॉ कॉलेज के छात्र पर चाकू, कुल्हाड़ी और गंडासी से हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। क्षेत्र स्थित जियो पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाने पहुंचे लाला अमीचंद लॉ कॉलेज के छात्र पर 10-15 नकाबपोश व हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने छात्र पर चाकू, कुल्हाड़ी और गंडासी से कई वार किए। इससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। पेट्रोल पंप कर्मचारियों के बीच-बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए हथियार लहराते भाग गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए कुरुक्षेत्र अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विवेकानंद कॉलोनी गली-3 निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकातय में बताया कि उनका बेटा लविश अत्री लाला अमीचंद लॉ कॉलेज का छात्र है। वह 4 नवंबर को अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए बराड़ा स्थित जियो पेट्रोल पंप पर गया था। इसी दौरान कॉलेज के ही छात्र प्रतीक, दिलप्रीत और करमनदीप अपने 10-15 अन्य साथियों के साथ धारदार हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे। आरोपियों ने बिना किसी बातचीत के आते ही लविश पर गंडासी, कुल्हाड़ी व चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके सिर और पैरों पर सीधे वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
-- -- --
सिर और पैर में गंभीर चोटें, डॉक्टर ने मांगी सर्जन की राय
वारदात के बाद लविश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी एमएलआर काटी। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, लविश के सिर के दाहिने हिस्से पर गहरा घाव है। इस पर सर्जन की राय मांगी गई है। इसके अलावा दाहिने पैर में घुटने के नीचे गहरा घाव और हाथ-पीठ पर खरोंचों के निशान हैं। चोटों की गंभीरता को देखते हुए एक्स-रे और ऑर्थोपेडिक सर्जन की ओपिनियन ली जा रही है।
-- -
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने सतीश कुमार की शिकायत पर प्रतीक, दिलप्रीत, करमनदीप व अन्य हमलावरों के खिलाफ घातक हथियार से बलवा 191(3), गैर-कानूनी जनसमूह 190, चोट पहुंचाना 115(2) और आपराधिक धमकी 351 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
- कुशलपाल, जांच अधिकारी, बराड़ा थाना।