फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chamoli Cloudburst live: बादल फटने से तबाही, एक युवती का शव मिला, घायलों का हेली सेवा से किया जा रहा रेस्क्यू

Sat, 23 Aug 2025 06:03 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 23 Aug 2025 06:03 PM IST
खास बातें

Uttrakhand Cloudburst in Tharali Chamoli live updates in Hindi: उत्तराखंड में एक बार भारी बारिश ने कहर बरपाया है। उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना को अभी कुछ ही दिन हुए थे कि आज चमोली के थराली तहसील में देर रात बादल फटने की खबर सामने आ गई। क्षेत्र में काफी नुकसान होने की आशंका है। बादल फटने से काफी मलबा आया है, जिससे एसडीएम आवास समेत कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। चमोली के डीएम संदीप तिवारी ने यह जानकारी दी है। यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट...

विज्ञापन
Chamoli Cloudburst Live Houses Buried Under Debris Massive Destruction SDRF Rescue Latest Updates in Hindi
घायलों का किया जा रहा रेस्क्यू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लाइव अपडेट

05:48 PM, 23-Aug-2025

रिलीफ सेंटर में पहुंच रहे है आपदा प्रभावित

चमोली जनपद के थराली में आपदा प्रभावितों के लिए कुलसारी पॉलिटेक्निक में बनाए गए रिलीफ सेंटर में प्रभावित लोग लगातार पहुंच रहे है। स्वयं जिलाधिकारी चमोली, सीओ कर्णप्रयाग व सीएफओ चमोली मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रशासन एवं पुलिस का प्रयास है कि प्रत्येक प्रभावित परिवार को सुरक्षित आश्रय, भोजन एवं आवश्यक सहायता समय पर उपलब्ध कराई जाए।
05:29 PM, 23-Aug-2025

छह घायलों को एयर एंबुलेंस से एम्स पहुंचाया गया

छह घायलों को इंटर कॉलेज चेपड़ो के मैदान से एयर एंबुलेंस से एम्स पहुंचाया गया। इसमें बलवंत सिंह, ग्रीशचंद्र, प्रकाश चंद्र, शम्भू प्रसाद, जशपाल सिंह एवं हेमवंत रावत शामिल थे।
विज्ञापन
05:22 PM, 23-Aug-2025

जिला प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा

लापता युवती का शव बरामद - फोटो : जिला प्रशासन
जिला प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर राहत-बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं।  एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस बल की टीमें राहत बचाव का कार्य कर रही हैं। मौके पर जिला प्रशासन, तहसील प्रशासन, पुलिस विभाग, डीडीआरएफ के 07 जवान, एनडीआरएफ के 27 जवान, एसडीआरएफ के 12 जवान, एसएसबी ग्वालदम के 12 जवान, बीआरओ, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागीय अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है । 
05:04 PM, 23-Aug-2025

पॉलिटेक्निक कुलसारी और शहीद भवानीदत्त इंटर कॉलेज चेपड़ो को बनाया गया रिलीफ सेंटर

बीती रात तहसील थराली के अन्तर्गत टुनरी गदेरे में पानी बढ़ने के कारण तहसील परिसर, चेपड़ो बाजार, कोटदीप बाजार और कुछ घरों में एक से दो फीट मलबा घुस गया और कुछ वाहन भी मलबे में दबे है। रा.उ.नि. थराली द्वारा बताया गया कि ग्राम संगवाड़ा में एक मकान में मलबा आने के कारण एक लड़की मलबे में दब गई थी, जिसके शव को डीडीआरएफ थराली के जवानों के द्वारा रेस्क्यू किया गया। ग्राम चेपड़ो में एक व्यक्ति लापता है जिसकी खोजबीन प्रशासन द्वारा की जा रही है। राजकीय पॉलिटेक्निक कुलसारी और शहीद भवानीदत्त इंटर कॉलेज चेपड़ो को रिलीफ सेंटर बनाया गया है।


 
04:29 PM, 23-Aug-2025

घायलों की मदद में जुटी एसडीआरफ

जनपद चमोली में अतिवृष्टि से थराली एवं आसपास के क्षेत्रों में भारी मात्रा में मलबा आने के कारण कई भवन और वाहन इसकी चपेट में आ गए। एसडीआरफ की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए प्रभावित भवनों और वाहनों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं।
04:01 PM, 23-Aug-2025

रास्ते तहस-नहस

रास्ते तहस-नहस हो जाने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेस्क्यू में भी जवानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:29 PM, 23-Aug-2025

प्रभावितों को पहुंचाया सुरक्षित स्थानों पर

थराली में आई आपदा के बाद प्रशासन प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने में लगे हुए है। प्रशासन द्वारा तहसील परिसर, कुलसारी पॉलिटेक्निक आदि सुरक्षित स्थानों पर लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था की जा रही है। वाहनों से प्रभावित लोगों को अलग- अलग स्थानों पर ले जाया जा रहा है।
02:53 PM, 23-Aug-2025

युवती का शव बरामद

चमोली आपदा में सगवाड़ा में लापता हुई युवती का शव बरामद कर लिया गया है। 11 लोग घायल हैं जबकि एक लापता है। गांव में बिजली, पानी बाधित है।
02:40 PM, 23-Aug-2025

आईटीबीपी ने भी संभाला मोर्चा

आईटीबीपी जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चमोली जनपद के थराली में आई आपदा में आईटीबीपी के जवानों ने भी मोर्चा संभाल दिया है। आईटीबीपी के जवान मलबे में दबे पेड़ों को कटाकर हटाने का प्रयास कर रहे है। साथ ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ भी राहत बचाव कार्य मे जुटी हुई है।
02:10 PM, 23-Aug-2025

आपदा प्रभावितों के लिए कुलसारी बनेगा ठिकाना

चमोली डीएम संदीप तिवारी ने थराली तहसील में आपदा की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान आपदा प्रभावितों के लिए कुलसारी ठिकाना बनाए जाने की बात की गई।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed