Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Home Minister Amit Shah in Dehradun today Two major events from Rajyotsav to Police Line

आज दून में गृहमंत्री: एयरपोर्ट पर शाह का स्वागत, राज्योत्सव से पुलिस लाइन तक दो आयोजन, जनसभा में पहुंचे लोग

Fri, 06 Nov 2026 12:33 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 06 Nov 2026 12:33 PM IST
सार

गृह मंत्री शाह आज परेड ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल में राज्योत्सव समारोह में शिरकत करेंगे। करीब दो घंटे वह इस कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगे।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah in Dehradun today Two major events from Rajyotsav to Police Line
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा: जनसभा स्थल पर भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होने देहरादून पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह हेलिकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुए। वह परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन रेसकोर्स में आयोजित समारोह में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान करेंगे।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत करने वालों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कुसुम कंडवाल, संजय नेगी, आदेश सैनी, विश्वास डाबर, डॉ. देवेंद्र भसीन, चारु माथुर कोठारी, आदित्य कोठारी, संपूर्ण सिंह रावत और बलजीत सोनी सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन


उत्तराखंड देश का पांचवां पूर्ण साक्षर राज्य बन गया: धन सिंह

उधर, परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित में लगातार काम कर रही है। आने वाले पांच वर्षों में इन प्रयासों को और मजबूती के साथ धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पांचवां पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सांसद अनिल बलूनी, अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रदीप बत्रा सहित कई नेता मौजूद रहे। संगठन की ओर से सह प्रभारी बांसुरी स्वराज, महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल और दीप्ति रावत भारद्वाज भी कार्यक्रम में पहुंचे।

परेड ग्राउंड में करीब दो घंटे तक आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अमित शाह पुलिस लाइन रेसकोर्स पहुंचेंगे। यहां आयोजित समारोह में वह उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान करेंगे। यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का अवसर होगा। अमित शाह के कार्यक्रम में भाजपा कोर कमेटी की बैठक भी प्रस्तावित थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया है।

Trending Videos

35 से 40 हजार लोग जुटने की उम्मीद

भाजपा ने गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा के अभूतपूर्व होने का दावा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं एवं जनता में उनको सुनने के लिए जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, जो प्रदेश के विकास और नीतियों में स्पष्ट नजर आता है।

पार्टी मुख्यालय में गृहमंत्री शाह के दौरे की तैयारियों पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि उत्तराखंड, अमित शाह और पीएम मोदी के लिए बड़ा प्रिय है। हमेशा ही वे यहां आते रहते हैं। बैठकों, प्रवास के माध्यम से राज्य के विकास और स्थानीय लोगों के कल्याण को लेकर सहयोग देते रहते हैं। यही वजह है कि वे देवभूमिवासियों के दिलों में बसे हैं। कहा कि हरिद्वार में गृह मंत्री के कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोग आए थे। शुक्रवार को देहरादून में भी 35 से 40 हजार की संख्या जुटने वाली है। प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि जनता अमित शाह के ओजस्वी विचारों को सुनने के लिए हमेशा उत्सुक रहती है।

देहरादून: गृह मंत्री के दौरे से पहले सीमा पर पुलिस का पहरा, चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग, हिरासत में लिए 10 संदिग्ध

देश की समस्याओं के समाधान और उत्तराखंड के विकास को लेकर मिलने वाले उनके मार्गदर्शन का इंतजार सभी को है। उत्तराखंड की जनता चाहती है कि अमित शाह बार-बार हमारे इस प्रदेश में आएं और हमारे प्रदेश के लिए कुछ न कुछ सौगात दें। जब शाह हमारी सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा का भरोसा दिलाते हैं तो दोनों ही दृष्टि में निश्चित रूप से उत्तराखंड को फायदा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed