'चीन के डर से कभी नहीं बनवाई सड़क': शाह का कांग्रेस पर तंज, कहा- इंडस्ट्रियल इकोनॉमी की ओर बढ़ा उत्तराखंड
{"_id":"6aed7942390cfea270060013","slug":"amit-shah-dehradun-visit-today-to-address-rally-present-president-colour-to-police-rajyotsav-uttarakhand-2026-11-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"'चीन के डर से कभी नहीं बनवाई सड़क': शाह का कांग्रेस पर तंज, कहा- इंडस्ट्रियल इकोनॉमी की ओर बढ़ा उत्तराखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 06 Nov 2026 03:39 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 06 Nov 2026 03:39 PM IST
खास बातें
Amit Shah Dehradun Visit Live updates in hindi: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। आज के कार्यक्रम में राज्योत्सव की जनसभा और उत्तराखंड पुलिस के लिए राष्ट्रपति कलर अलंकरण समारोह प्रमुख आकर्षण रहेंगे। पढ़ें पल-पल के अपडेट यहां....
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
लाइव अपडेट
04:29 PM, 06-Nov-2026
वापस लौटे अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह दोनों कार्यक्रमों के बाद वापस दिल्ली लौट गए।03:37 PM, 06-Nov-2026
2029 तक देश होगा नशा मुक्त
अमित शाह ने कहा कि 31 मार्च 2029 तक देश को नशा मुक्त कर दिया जाएगा। इस दिशा में उत्तराखंड पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है।
विज्ञापन
03:35 PM, 06-Nov-2026
जंगल की आग से लेकर जल प्रलय तक पुलिस का योगदान अहम
शाह ने कहा कि उत्तराखंड कई प्रकार की आपदाओं से जूझता है। लेकिन उत्तराखंड का जवान चाहे वह किसी भी रूप में हो जंगल की आग से लेकर जल प्रलय तक का सामना उत्तराखंड पुलिस ने किया है। पहाड़ पर आपदा के समय या तो आईटीबीपी का जवान होता है या उत्तराखंड पुलिस का। उत्तराखंड पुलिस ने नई न्याय संहिता को शामिल करने में उत्तराखंड पुलिस ने देश में सबसे ज्यादा परिश्रम किया है। सीसीटीएनएस को देश में सबसे ज्यादा उत्तराखंड का प्रतिशत है। कोर्ट पुलिस जेल और अस्पताल सभी को जोड़ा गया है
03:35 PM, 06-Nov-2026
पुलिस के 206 जवानों का बलिदान अहम
राष्ट्रपति निशान मिलने पर उत्तराखंड पुलिस को भारत सरकार की ओर से बधाई। सभी को धनतेरस की बधाई देता हूं। हमारी देवभूमि प्राकृतिक सुंदरता से रची बसी है। दुनियाभर के पर्यटकों के लिए सुंदर वातावरण और मां गंगा जमुना का उद्गम स्थल पूरी दुनिया को आकर्षित करते हैं। लाखों यात्रियों की जिम्मेदारी उत्तराखंड पुलिस के कंधों पर है। मैं उस प्रदेश से आता हूं जहां से सबसे ज्यादा यात्री उत्तराखंड आते हैं। लेकिन मैंने किसी भी यात्री से उत्तराखंड पुलिस की बुराई नहीं सुनी। राष्ट्रपति पुलिस निशान पाने के पीछे पुलिस के 206 जवानों का बलिदान अहम हैं।
03:08 PM, 06-Nov-2026
उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, यह सम्मान पाने वाला 16वां राज्य बना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान प्रदान किया। उन्होंने यह निशान पुलिस के ध्वज अधिकारी को सौंपा। उत्तराखंड यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बन गया है। यह सम्मान पुलिस बल की सेवाओं और विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
02:27 PM, 06-Nov-2026
राष्ट्रपति निशान प्रदान करने से पहले चारों धर्मों के धर्मगुरु करेंगे पूजा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कुछ ही देर में राष्ट्रपति निशान प्रदान करेंगे। इससे पहले चारों धर्मों के धर्मगुरु निशान की पूजा-अर्चना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:01 PM, 06-Nov-2026
पुलिस लाइन पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, परेड का किया निरीक्षण
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पुलिस लाइन पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने पुलिस परेड का निरीक्षण किया।
01:37 PM, 06-Nov-2026
15 को उत्तराखंड गौरव और छह बच्चों को बाल वीरता पुरस्कार
परेड ग्राउंड में राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया जा रहा है। समारोह में दो लोगों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 15 लोगों को उत्तराखंड गौरव अवार्ड और छह बच्चों को बाल वीरता पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं।
01:33 PM, 06-Nov-2026
अमित शाह आज देहरादून में कहां-कहां जाएंगे और उनका पूरा कार्यक्रम क्या है?
केंद्रीय मंत्री अमित साह पुलिस लाइन रेसकोर्स में आयोजित उत्तराखंड पुलिस का राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे पुलिस को राष्ट्रपति कलर सौंपेंगे। उन्हें भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भी हिस्सा लेना था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह बैठक टाल दी गई है।
01:15 PM, 06-Nov-2026
अमित शाह बोले- देवभूमि को बनाएंगे देश की सांस्कृतिक राजधानी, भाजपा ने रखा 65 पार का लक्ष्य
जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड की देवभूमि को देश की सांस्कृतिक राजधानी बनाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता में आई तो मुस्लिम यूनिवर्सिटी की वकालत करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अवैध मजारों और मदरसों को हटाने का काम करेगी। अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह भी पसंद नहीं आता। अंत में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क करने और आगामी विधानसभा चुनाव में 65 पार का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन