Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Film Awards Approved Narendra Singh Negi Hemant Pandey to Receive Lifetime Achievement Award

उत्तराखंड: फिल्म पुरस्कारों पर सीएम धामी की मुहर, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान

Fri, 06 Nov 2026 02:50 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 06 Nov 2026 02:50 PM IST
सार

उत्तराखंड की क्षेत्रीय फिल्मों और सिनेमा से जुड़े कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2024 और 2025 के फिल्म पुरस्कारों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इनमें नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए चुना गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Film Awards Approved Narendra Singh Negi Hemant Pandey to Receive Lifetime Achievement Award
फिल्म पुरस्कारों पर सीएम धामी की मुहर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के तहत वर्ष 2024 और 2025 के लिए चयनित फिल्मों और कलाकारों को फिल्म पुरस्कार देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इन पुरस्कारों के जरिए उत्तराखंड के सिनेमा में योगदान देने वाले कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं और तकनीकी विशेषज्ञों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

वर्ष 2024 के लिए प्रसिद्ध लोकगायक और गढ़वाली संस्कृति को पहचान दिलाने वाले नरेंद्र सिंह नेगी को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुना गया है। वहीं, वर्ष 2025 के लिए अभिनेता हेमंत पांडे को यह सम्मान दिया जाएगा। दोनों को दो-दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन

वर्ष 2024 में उत्तराखंड की बोली की फिल्मों की श्रेणी में गढ़वाली फिल्म 'घपरोल' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया है। इसके निर्माता अजय ढौंडियाल हैं। इसी फिल्म के लिए सिद्धार्थ शर्मा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और पटकथा लेखक तथा विनय चानना को सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफर के पुरस्कार के लिए चुना गया है। 'कारा एक प्रथा' के लिए रमेश रावत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, शिवानी भंडारी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और अजय सिंह बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिलेगा। वहीं, जौनसारी फिल्म 'मेरे गांव की बाट' के लिए मधुबाला को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री, अजब सिंह को सर्वश्रेष्ठ गायक के पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गढ़वाली फिल्म 'रैबार' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिलेगा
वर्ष 2025 की हिंदी फिल्म श्रेणी में 'मनु क्या करेगा' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके निर्माता शरद मेहरा हैं। वहीं, 'केसरी चैप्टर-2' को कई प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार के लिए चुना गया है। फिल्म के निर्देशक करण सिंह त्यागी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और पटकथा लेखक, अक्षय कुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अनन्या पांडे को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, आर. माधवन को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और जुबिन नौटियाल को सर्वश्रेष्ठ गायक के पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। पटकथा लेखन में करण सिंह त्यागी के साथ अमृत पाल भी शामिल हैं।

वर्ष 2025 की उत्तराखंडी बोली की फिल्मों में गढ़वाली फिल्म 'रैबार' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिलेगा। इसके लिए भगत सिंह सैनी को निर्माता और पटकथा लेखक, सुशील उनियाल को निर्देशक, राजेश नौगाई को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया को सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफर की श्रेणी में चुना गया है। वहीं, गढ़वाली फिल्म 'द्वि होला जब साथ' के लिए मनीष डिमरी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, कल्याणी गंगोला को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और विकास भारद्वाज को सर्वश्रेष्ठ गायक के पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

राज्य सरकार का कहना है कि उत्तराखंड में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने और स्थानीय कलाकारों को बेहतर मंच देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश की लोकसंस्कृति, भाषा, परंपराओं और प्राकृतिक सुंदरता को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने पर भी जोर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार, उत्तराखंड की अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान है। क्षेत्रीय फिल्मों और कलाकारों को प्रोत्साहन मिलने से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: इस बार 130 बूथों की कमान महिलाओं को, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनेंगे, चुनाव के लिए प्लान तैयार

पुरस्कार राशि का विवरण

सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए दो लाख रुपये, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए डेढ़ लाख रुपये और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अभिनेत्री, पटकथा लेखक, सहायक अभिनेता-अभिनेत्री, गायक और सिनेमेटोग्राफर के लिए एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि तय की गई है। निर्माता और निर्देशक को स्वर्ण ब्रह्मकमल के साथ प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा, जबकि अन्य कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों को रजत ब्रह्मकमल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। सभी पुरस्कारों के लिए नामों का चयन निर्णायक मंडल की संस्तुति के आधार पर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed