Uttarakhand Nikay Chunav Result: पिथौरागढ़ नगर निगम में भाजपा ने मारी बाजी, कल्पना देवलाल बनीं मेयर
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: उत्तराखंड के सभी जिलों में निकाय चुनाव के लिए मतगणना चल रही है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंतजाम किए गए हैं। यहां जानिए पल-पल का अपडेट...
लाइव अपडेट
पिथौरागढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवलाल 17 मतों के अंतर से विजयी रहीं। कड़े मुकाबले में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार मोनिका महर को हराया। कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।
अल्मोड़ा मेयर पद के लिए तीसरे राउंड की मतगणना तक बीजेपी ने कांग्रेस पर जबरदस्त बढ़त बना ली है। बीजेपी के अजय वर्मा को अभी तक 6811 जबकि कांग्रेस के भैरव गोस्वामी को 4337 और निर्दलीय
प्रत्याशी अमन अंसारी को 175 वोट मिले हैं।
- वार्ड नंबर 1- स्टाफ हाउस से रमेश चंद्र विजय
- वार्ड नंबर 2-अंकित चन्द्र ने दो वोटो से जीत दर्ज की
- वार्ड नंबर 3- राजभवन वार्ड से काजल जीती
- वार्ड नंबर 4- हरिनगर से शीतल कटियार जीती
- वार्ड नंबर 5- स्नोव्यू वार्ड से जीनू पांडे जीते
- वार्ड नंबर 6- नारायण नगर वार्ड से पूर्व सभासद भगवत रावत ने जीत दर्ज की
- वार्ड नंबर 7- सूखाताल वार्ड से बीजेपी टिकट पर पूर्व सभासद गज़ाला कमाल ने जीत दर्ज की
- वार्ड नंबर 8- अयारपाटा वार्ड से बीजेपी टिकट पर पूर्व सभासद मनोज जगाती ने जीत दर्ज की
- वार्ड नंबर - अपर माल रोड से BJP से एडवोकेट पूरन बिष्ट ने जीत हासिल की
- वार्ड नंबर 10- नैनीताल क्लब वार्ड से कांग्रेस से पूर्व सभासद सपना बिष्ट ने जीत दर्ज की
- वार्ड नंबर 11- कृष्णापुर वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी बाबू लाल ने की जीत हासिल
- वार्ड नंबर 12- सैनिक स्कूल वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी लता दफौटी ने जीत हासिल की
- वार्ड नंबर 13- अवागढ़ वार्ड से राकेश पवार जीते
- वार्ड नंबर 14- मल्लीताल बाजार वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश जोशी जीते
- वार्ड नंबर 15- तल्लीताल बाजार वार्ड से गीता उप्रेती विजयी
नगर पालिका बागेश्वर में भाजपा प्रत्याशी सुरेश खेतवाल ने जीत हासिल की। अभी आधिकारिक घोषणा होनी शेष है। सुरेश पिछली बार निर्दलीय जीते थे। इस बार उन्हें भाजपा ने टिकट दिया था।
भवाली में जीती कांग्रेस, रिकाउंटिंग में चार मतों से विजयी घोषित
भवाली नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी पंकज आर्य विजयी घोषित हुए। पहले उन्हें तीन मतों से विजयी घोषित किया गया था। प्रतिद्वंद्वी की रिकाउंटिंग की मांग पर दोबारा गिनती हुई। रिकाउंटिंग में पंकज आर्य चार मतों से विजयी घोषित किए गए।
चंपावत जिला मुख्यालय से प्रेमा पांडे, लोहाघाट से गोविंद वर्मा, टनकपुर से विपिन वर्मा और बनबसा से रेखा देवी ने जीत दर्ज की। जिले की चारों नगर निकाय की जनता की ओर से बीजेपी और सीएम धामी पर अपना पूर्ण भरोसा जताया और चारों नगर निकाय क्षेत्र की सीट धामी की झोली में डालकर चंपावत की परिकल्पना को साकार करने के लिए क्षेत्र में अपनी मोहर लगा दी
भीमताल में कांग्रेस ने मारा मैदान
नगर पालिका भीमताल में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की सीमा टम्टा ने 56 मतों से जीत हासिल की। कांग्रेसियों ने जीत के बाद जश्न मनाया।
हल्द्वानी मेयर सीटः दूसरे चरण में कांग्रेस आगे
हल्द्वानी मेयर सीट पर दूसरे चरण में भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट को 13251 और कांग्रेस के ललित जोशी को 14031 मत मिले हैं।
रुद्रपुर नगर निगम में पहले राउंड में भाजपा के विकास शर्मा 14178 मत लेकर पहले स्थान पर हैं। पहले राउंड में काग्रेस के मोहन खेड़ा को 12063, इमरान अंसारी सपा को 136 और निर्दलीय अजय कुमार को 121 मत मिले हैं।
काशीपुर में भाजपा ले रही लीड
ऊधमसिंह नगर के काशीपुर नगर निगम में मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली पहले राउंड में 2348 वोटों से आगे चल रहे हैं। दीपक को 12974, कांग्रेस के संदीप सहगल को 10559, सपा के नदीम अख्तर को 227, बसपा के हसीन खान को 678, निर्दलीय पूजा रावत को 295, निर्दलीय अनवर हुसैन को 192 मत मिले। 113 वोट नोटा को मिले हैं।