फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Nikay Chunav Result: पिथौरागढ़ नगर निगम में भाजपा ने मारी बाजी, कल्पना देवलाल बनीं मेयर

Sat, 25 Jan 2025 08:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 25 Jan 2025 08:05 PM IST
खास बातें

Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: उत्तराखंड के सभी जिलों में निकाय चुनाव के लिए मतगणना चल रही है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंतजाम किए गए हैं। यहां जानिए पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav 2025: Municipal Corporation Vote Counting Results
मतगणना - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:01 PM, 25-Jan-2025
भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवलाल बनीं पिथौरागढ़ की मेयर 
पिथौरागढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवलाल 17 मतों के अंतर से विजयी रहीं। कड़े मुकाबले में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार मोनिका महर को हराया। कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।
04:56 PM, 25-Jan-2025
अल्मोड़ा मेयर पद, तीसरा राउंडः बीजेपी की कांग्रेस पर जबरदस्त बढ़त
अल्मोड़ा मेयर पद के लिए तीसरे राउंड की मतगणना तक बीजेपी ने कांग्रेस पर जबरदस्त बढ़त बना ली है। बीजेपी के अजय वर्मा को अभी तक 6811 जबकि कांग्रेस के भैरव गोस्वामी को 4337 और निर्दलीय
प्रत्याशी अमन अंसारी को 175 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
04:45 PM, 25-Jan-2025
नैनीताल नगर निकाय चुनाव
  • वार्ड नंबर 1- स्टाफ हाउस से रमेश चंद्र विजय 
  • वार्ड नंबर 2-अंकित चन्द्र ने दो वोटो से जीत दर्ज की
  • वार्ड नंबर 3- राजभवन वार्ड से काजल जीती
  • वार्ड नंबर 4- हरिनगर से शीतल कटियार जीती
  • वार्ड नंबर 5- स्नोव्यू वार्ड से जीनू पांडे जीते
  •  वार्ड नंबर 6- नारायण नगर वार्ड से पूर्व सभासद भगवत रावत ने जीत दर्ज की
  • वार्ड नंबर 7- सूखाताल वार्ड से बीजेपी टिकट पर पूर्व सभासद गज़ाला कमाल ने जीत दर्ज की
  • वार्ड नंबर 8- अयारपाटा वार्ड से बीजेपी टिकट पर पूर्व सभासद मनोज जगाती ने जीत दर्ज की
  • वार्ड नंबर - अपर माल रोड से BJP से एडवोकेट पूरन बिष्ट ने जीत हासिल की
  •  वार्ड नंबर 10- नैनीताल क्लब वार्ड से कांग्रेस से पूर्व सभासद सपना बिष्ट ने जीत दर्ज की
  • वार्ड नंबर 11- कृष्णापुर वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी बाबू लाल ने की जीत हासिल 
  • वार्ड नंबर 12- सैनिक स्कूल वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी लता दफौटी ने जीत हासिल की
  • वार्ड नंबर 13- अवागढ़ वार्ड से राकेश पवार जीते
  • वार्ड नंबर 14- मल्लीताल बाजार वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश जोशी जीते
  • वार्ड नंबर 15- तल्लीताल बाजार वार्ड से गीता उप्रेती विजयी
04:11 PM, 25-Jan-2025
बागेश्वर में खिला कमल
नगर पालिका बागेश्वर में भाजपा प्रत्याशी सुरेश खेतवाल ने जीत हासिल की। अभी आधिकारिक घोषणा होनी शेष है। सुरेश पिछली बार निर्दलीय जीते थे। इस बार उन्हें भाजपा ने टिकट दिया था।
04:01 PM, 25-Jan-2025

भवाली में जीती कांग्रेस, रिकाउंटिंग में चार मतों से विजयी घोषित
भवाली नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी पंकज आर्य विजयी घोषित हुए। पहले उन्हें तीन मतों से विजयी घोषित किया गया था। प्रतिद्वंद्वी की रिकाउंटिंग की मांग पर दोबारा गिनती हुई। रिकाउंटिंग में पंकज आर्य चार मतों से विजयी घोषित किए गए।

03:50 PM, 25-Jan-2025
चंपावत जिले की चारों नगर निकाय क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत
चंपावत जिला मुख्यालय से प्रेमा पांडे, लोहाघाट से गोविंद वर्मा, टनकपुर से विपिन वर्मा और बनबसा से रेखा देवी ने जीत दर्ज की। जिले की चारों नगर निकाय की जनता की ओर से बीजेपी और सीएम धामी पर अपना पूर्ण भरोसा जताया और चारों नगर निकाय क्षेत्र की सीट धामी की झोली में डालकर चंपावत की परिकल्पना को साकार करने के लिए क्षेत्र में अपनी मोहर लगा दी
विज्ञापन
विज्ञापन
03:36 PM, 25-Jan-2025

भीमताल में कांग्रेस ने मारा मैदान
नगर पालिका भीमताल में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की सीमा टम्टा ने 56 मतों से जीत हासिल की। कांग्रेसियों ने जीत के बाद जश्न मनाया।

03:09 PM, 25-Jan-2025

हल्द्वानी मेयर सीटः दूसरे चरण में कांग्रेस आगे
हल्द्वानी मेयर सीट पर दूसरे चरण में भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट को 13251 और कांग्रेस के ललित जोशी को 14031 मत मिले हैं। 




 

03:00 AM, 26-Jan-2025
रुद्रपुर पहले राउंड में भाजपा को बढ़त
रुद्रपुर नगर निगम में पहले राउंड में भाजपा के विकास शर्मा 14178 मत लेकर पहले स्थान पर हैं। पहले राउंड में काग्रेस के मोहन खेड़ा को 12063, इमरान अंसारी सपा को 136 और निर्दलीय अजय कुमार को 121 मत मिले हैं।
02:19 AM, 26-Jan-2025

काशीपुर में भाजपा ले रही लीड
ऊधमसिंह नगर के काशीपुर नगर निगम में मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली पहले राउंड में 2348 वोटों से आगे चल रहे हैं। दीपक को 12974, कांग्रेस के संदीप सहगल को 10559, सपा के नदीम अख्तर को 227, बसपा के हसीन खान को 678, निर्दलीय पूजा रावत को 295, निर्दलीय अनवर हुसैन को 192 मत मिले। 113 वोट नोटा को मिले हैं।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed