Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahul Gandhi Rally: कुरुक्षेत्र पहुंचे राहुल गांधी, बोले- आप जो कहोगे वो मुद्दा मैं संसद में उठाऊंगा

Mon, 30 Sep 2024 08:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 30 Sep 2024 08:50 PM IST
खास बातें

Haryana Vidhan Sabha Chunav, Congress Vijay Sankalp Yatra News: कांग्रेस की विजय संकल्प यात्रा नारायणगढ़ से शुरू की गई। अगला पड़ाव थानेसर रहा। पूर्व सीएम हुड्डा, उदयभान और कुमारी सैलजा भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने तीन जिलों की छह विधानसभा सीटों के लिए प्रचार किया। पढ़ें सभी अपडेट...

विज्ञापन
Rahul Gandhi Rally Live Updates Haryana Assembly Election Congress Vijay Sankalp Yatra Priyanka Gandhi News
मंच पर पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी। - फोटो : संवाद

लाइव अपडेट

06:25 PM, 30-Sep-2024
मोदी सरकार ने रचा चक्रव्यूह : राहुल गांधी
मोदी सरकार ने महाभारत के चक्रव्यूह की तरह चक्रव्यूह रचा हुआ है, जिसमें 6 लोग शामिल हैं, इनमें मोदी, अमित शाह, अंबानी, अजीत डोवाल व मोहन भागवत शामिल, जो ऐसा चक्रव्यूह रच रहे हैं जिसमें पूरा देश फंसा हुआ है और देश के 20 25 अरबपति फायदा उठा रहे हैं, लेकिन उन्होंने मोदी को स्पष्ट कहा है कि आज का युवा अभिमन्यु नहीं है अर्जुन है जो आपके इस चक्रव्यूह को 2 मिनट में तोड़ देगा।

राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी भाजपा व हरियाणा सरकार पर जमकर हमलावर दिखे। उन्होंने हरियाणा के युवाओं के साथ बेरोजगारी को लेकर कहा कि वह अमेरिका गए थे जहां हरियाणा के युवा एक कमरे में 30 से 35 तक रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह 35 35 लाख रुपये देकर यहां अवैध रूप से आए हैं और जब उनसे पूछा कि इतनी रकम में वहां कारोबार क्यों नहीं किया तो उन्होंने बताया कि आज हरियाणा में युवाओं के लिए कुछ नहीं बचा है वहां छोटे कारोबार पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं और उनके पास कोई नौकरी की भी उम्मीद नहीं थी, आज हरियाणा का युवा पूरी तरह से अंधकार में हैं।
06:16 PM, 30-Sep-2024
हिम्मत वाली लड़की है विनेश : प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं दिल्ली में पहलवानों के आंदोलन में गईं। वहां पहलवानों ने बताया कि जब ओलंपिक का मेडल लाए तो माेदी जी उनसे मिले, घर बुलाकर चाय पिलाई। हमे लगा था कि हम अपने साथियों के साथ गलत होने की आवाज उठाएंगे तो ओलंपिक मेडलिस्ट है, हमारी सुनी जाएगी, सब ठीक हो जाएगा, मोदी जी हमें बुलाएंगे। लेकिन मोदी जी ने कुछ नहीं किया। लड़कियां रोती रहीं। उन्होंने कहा कि वो लड़कियां न्याय के लिए लड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी हैं विनेश, हिम्मत वाली लड़की है, वो हरियाणा की पहचान है। जब मैं उसको देखती हूं हरियाणा की हर लड़की को देखती हूं। उन्होंने कहा कि मुझे हर बार उन्हें देखकर गर्व महसूस होता है। वो जब हमसे मिलने आई तो ये नहीं कहा कि मुझे सत्ता सोहरत चाहिए, उन्होंने कहा कि मेरे राजनीति में आने से हमारे आंदोलन को बल मिलेगा, मेरी बहनों को न्याय मिलेगा, तभी राजनीति में आऊंगी। उन्होंने फैमिली आईडी का मुद्दा भी उठाया। कहा कि सबकी आमदनी जोड़कर सरकार लोगों को सरकारी सुविधाओं से वंचित कर रही है। 
विज्ञापन
06:09 PM, 30-Sep-2024
न्याय और सत्य की लड़ाई : प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि कुरुक्षेत्र से दुनिया में सब धर्माें के बीच अपने धर्म का संदेश गया है। यहीं से पांडवों ने कौरवों को हराया। प्रियंका गांधी ने कहा कि यहां पर मैं 11 दिन की साधना के लिए आती थी। मौन साधना होती थी। उन्होंने अपने गुरु जी के कथनों को भी बताया। उन्होंने कहा कि आज आप सत्य और असत्य की लड़ाई लड़ रहे हो। आप सच्चाई और न्याय की तरफ खड़े हो। प्रियंका गांधी ने एमएसपी, बेरोजगारी, अग्निवीर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि चार साल की सेवा करके फिर से बेरोजगार हो जाएंगे। मोदी जी की पूरी सरकार व हरियाणा की सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि अडाणी और अंबानी के लिए सब कुछ है, उनके कर्ज माफ हो जाते हैं, लेकिन आपके नहीं होते। उन्होंने कहा कि ये जवानों और खिलाड़ियों को प्रदेश है। उन्होंने दिल्ली में पहलवानों के आंदोलन का भी जिक्र किया। 
06:02 PM, 30-Sep-2024

राहुल गांधी ने कहा कि आप लोग मुझे जो कहेंगे वो मैं मुद्दा संसद में उठाऊंगा, उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील भी की। मंच से भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, प्रियंका गांधी और उदयभान ने भी संबोधित किया। 
05:58 PM, 30-Sep-2024
अदाणी अंबानी को जितना पैसा दिया, उतना गरीबों को देंगे : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि जितना पैसा इन्होंने अरबपतियों को दिया है अंबानी अडाणी को दिया है, हम उतना ही पैसा गरीबों को, किसानों को मजदूरों को देंगे। उन्होंने कहा कि हमें ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहिए जहां 25 लोग मौज करें। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो किसानों के, गरीब के खाते में पैसे आएंगे, खटाखट, खटाखट। 
05:20 PM, 30-Sep-2024

रैली में मंच पर राहुल गांधी प्रियंका गांधी मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:08 PM, 30-Sep-2024
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, वेणुगोपाल कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं। कुछ ही देर में राहुल गांधी मंच पर पहुंचेंगे। वह विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। जिले के कांग्रेस के सभी प्रत्याशी भी पहुंचे हैं।
05:08 PM, 30-Sep-2024

पिपली पहुंचने वाले हैं राहुल गांधी स्वागत के लिए खड़े लोग
03:33 PM, 30-Sep-2024
भिवानी पहुंचे कांग्रेस नेता राज बब्बर 

हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस नेता राज बब्बर सोमवार दोपहर भिवानी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की जीत का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लोगों में इस बात का उत्साह है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है।  36 बिरादरी के लोग कांग्रेस प्रत्याशी कॉमरेड ओम प्रकाश को मिलकर चुनाव लड़ा रहे हैं। वहीं, हरियाणा में बहुत भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी।
 
02:12 PM, 30-Sep-2024

साढाैरा हलके में पहुंचे राहुल, बिना संबोधन निकले

राहुल गांधी अंबाला के बाद साढौरा हलके के पहाड़ीपुर नाका गुरु बंदा सिंह बहादुर चौक पर पहुंचे। राहुल गांधी का गुरु बंदा सिंह बहादुर चौक पर 11:30 बजे पहुंचने का समय था लेकिन लेट हो जाने के चलते गुरु बंदा सिंह बहादुर चौक पर बिना संबोधन किए सीधे अपने काफिले के साथ निकल गए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed