फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PSEB Result 2024 Live: पीएसईबी 12वीं और आठवीं का परिणाम जारी, बारहवीं में लड़कों ने मारी बाजी

Tue, 30 Apr 2024 05:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Apr 2024 05:31 PM IST
खास बातें

Punjab Board Class 8th 12th Result, PSEB Result 2024 Live: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की तरफ से आठवीं व बारहवीं कक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। मोहाली मुख्यालय में बोर्ड की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट घोषित किया गया।पढ़ें सभी अपडेट...

विज्ञापन
Punjab Board Result 2024 Live PSEB Class 8th 12th Result Today At pseb.ac.in See Marksheet Topper List
पीएसईबी का परिणाम जारी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:30 PM, 30-Apr-2024

कारपेंटर की बेटी हैं हरनूरप्रीत

बठिंडा के गांव भाईरूपा की हरनूरप्रीत कौर के पिता जुगराज सिंह पेशे से कारपेंटर हैं। हरनूरप्रीत कौर की बहन भी आठवीं कक्षा में ही पढ़ती है। भाई पांचवी कक्षा में है। जुगराज सिंह ने बताया कि बचपन से ही हरनूरप्रीत कौर बहुत होशियार रही है। उसने हर कक्षा में पहला स्थान हासिल किया है।
05:17 PM, 30-Apr-2024

बारहवीं का पास प्रतिशत बढ़ा

बोर्ड के वाइस चेयरमैन प्रेम कुमार ने बताया कि 12वीं की परीक्षा में 284452 विद्यार्थी बैठे थे, जिसमें से 264662 विद्यार्थी पास हुए हैं। इस बार पास प्रतिशत बीते साल के मुकाबले बढ़ा है। बीते साल जहां पास प्रतिशत 92.47 प्रतिशत था, वहीं इस साल ये बढ़कर 93.04 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
04:50 PM, 30-Apr-2024

हरनूरप्रीत कौर को मिले सौ फीसदी अंक

बठिंडा की हरनूरप्रीत कौर ने 100 प्रतिशत अंकों के साथ आठवीं में टॉप किया है। वहीं अमृतसर की गुरलीन कौर को 99.67 प्रतिशत अंक मिले। सरकारी प्राथमिक विद्यालय, रतोके, संगरूर के अरमानदीप सिंह 99.5 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
04:39 PM, 30-Apr-2024

आठवीं में हरनूरप्रीत अव्वल

आठवीं में हरनूरप्रीत कौर पहले स्थान पर रहीं। वहीं गुरलीन कौर दूसरे और अरमानदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहा।

04:29 PM, 30-Apr-2024

98.31 फीसदी आठवीं का परिणाम

आठवीं का परिणाम 98.31 फीसदी रहा।
04:28 PM, 30-Apr-2024

खिलाड़ी हैं दोनों टॉपर

सौ फीसदी अंक लेने वाले दोनों विद्यार्थी खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:25 PM, 30-Apr-2024

रविउदय को दूसरा स्थान

बारहवीं में साइंस में रविउदय सिंह दूसरे स्थान पर रहे। अश्विनी ने 499 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
04:24 PM, 30-Apr-2024

बारहवीं में एकमप्रीत सिंह अव्वल

बारहवीं में लुधियाना के बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एकमप्रीत सिंह ने कॉमर्स में 100 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।
04:22 PM, 30-Apr-2024

लड़कों ने मारी बाजी

पीएसईबी बारहवीं कक्षा का परिणाम 93.04 फीसदी रहा है। बारहवीं में टॉप तीन स्थानों पर लड़कों ने कब्जा जमाया है।
04:19 PM, 30-Apr-2024

12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी

पीएसईबी का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed