फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjab Election Results 2022: जीत के बाद प्रत्याशियों ने मनाया जश्न तो पड़ेगा भारी, विजय जुलूस पर चुनाव आयोग की पाबंदी

Thu, 10 Mar 2022 01:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Mar 2022 01:29 AM IST
खास बातें

जालंधर के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि चुनाव आयोग की तरफ से जारी आदेश में गिनती के दौरान या इसके बाद किसी भी किस्म का विजय जुलूस निकालने पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन
Punjab Election Result 2022: Election Commission bans candidates from taking out victory processions
पंजाब चुनाव 2022 - फोटो : फाइल

लाइव अपडेट

12:09 AM, 10-Mar-2022

पंजाब चुनाव परिणाम: जीत के बाद प्रत्याशियों ने मनाया जश्न तो पड़ेगा भारी, विजय जुलूस पर चुनाव आयोग की पाबंदी

पंजाब में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों को जीत की ज्यादा खुशी मनाना भारी पड़ सकता है। अगर कोई प्रत्याशी ऐसा करता पाया गया तो उसे चुनाव आयोग की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। चुनाव आयोग ने ढोल-नगाड़े बजाने व जुलूस निकालने पर पाबंदी लगा दी है। इसका उल्लंघन करना प्रत्याशियों व समर्थकों को भारी पड़ेगा। 

जालंधर में इस बारे में आदेश जारी करते हुए डिप्टी कमिश्नर-कम, जिला चुनाव अधिकारी घनश्याम थोरी ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग ने वोटों की गिनती के बाद किसी भी किस्म के विजय जुलूस पर पाबंदी लगा दी है। इसलिए मतदान में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को चुनाव आयोग की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों की सख्ती के साथ पालन करना चाहिए। 

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि चुनाव आयोग की तरफ से जारी आदेश में गिनती के दौरान या इसके बाद किसी भी किस्म का विजय जुलूस निकालने पर रोक लगाई गई है। इन दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे संबंधित किसी भी तरह की लापरवाही होने पर सख्ती से निपटा जाएगा।

इतना ही नहीं, भारतीय चुनाव आयोग ने चुनावी नतीजों के बाद विजय प्रमाणपत्र प्राप्त करते समय विजेता उम्मीदवारों के साथ जाने वाले व्यक्तियों की संख्या भी सीमित कर दी है। प्रमाणपत्र प्राप्त करने उम्मीदवार या उसके अधिकारिक प्रतिनिधियों के साथ सिर्फ दो व्यक्ति ही जा सकते हैं। जिला चुनाव अधिकारी ने सभी नौ रिटर्निंग अधिकारियों को इन आदेश की सख्ती के साथ पालन को सुनिश्चित करने को कहा है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed