फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi in Chandigarh: पीएम बोले-पुराने कानून शोषण के लिए बने थे, अब जल्दी मिल रहा न्याय

Tue, 03 Dec 2024 03:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 Dec 2024 03:06 PM IST
खास बातें

PM Narendra Modi PEC Visit, Amit Shah Live News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तीन नए आपराधिक कानूनों को राष्ट्र को समर्पित किया। पीएम का मुख्य कार्यक्रम पंजाब इंजीनियरिंग काॅलेज में था। अमित शाह भी उनके साथ हैं। जानें सभी अपडेट... 

विज्ञापन
PM Modi Chandigarh Visit Live Updates Amit Shah Traffic Chaos VIP Visit News in Hindi
कार्यक्रम को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : X @BJP4India

लाइव अपडेट

02:49 PM, 03-Dec-2024

एयरपोर्ट रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर राजिंद्रा पार्क से मोहाली एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ।
02:48 PM, 03-Dec-2024

मटका चाैक से हाईकोर्ट रोड तक लंबा जाम

कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वीवीआईपी गाड़ियों का काफिला गवर्नर हाउस की ओर रवाना हुआ। इसी कारण पुलिस ने ट्रैफिक को रोक दिया है और मटका चौक से हाईकोर्ट रोड पर लंबा जाम लगा हुआ है। वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है। मटका चौक से जाने वाले और हाईकोर्ट की ओर से आने वाले ट्रैफिक को रोकने के कारण जाम लग गया है। पेक से लगातार लंबी गाड़ियों का काफिला पंजाब राजभवन की ओर जा रहा है।

विज्ञापन
02:16 PM, 03-Dec-2024

पीएम मोदी का भाषण समाप्त

पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण समाप्त हो गया है। 
02:16 PM, 03-Dec-2024

अब मदद करने वालों को कोई परेशानी नहीं 

पीएम ने कहा कि अगर सड़क पर किसी का एक्सीडेंट हो जाए तो उसकी मदद करने से भी लोग घबराते थे। उन्हें लगता है कि वो उल्टा इस पचड़े में फंस जाएंगे लेकिन अब मदद करने वालों को इन परेशानियों से मुक्त कर दिया गया है। अंग्रेजी शासन के 1500 से ज्यादा पुराने कानून को खत्म किया है। जब यह कानून खत्म हुए, तब लोगों को हैरानी हुई थी कि क्या देश में ऐसे ऐसे कानून भी हम ढो रहे थे। मोदी ने कहा कि 370 और तीन तलाक खत्म हुआ तो खूब चर्चा हुई। इन दिनों वक्फ बोर्ड से जुड़े कानून पर बहस चल रही है। हमें चाहिए कि हम इतना ही महत्व उन कानूनों को भी दें, जो नागरिकों की गरिमा और स्वाभिमान को बढ़ाने के लिए बने हैं।
02:10 PM, 03-Dec-2024

अब विदेशी बेखाैफ करेंगे निवेश

पीएम ने कहा कि पहले ज्यादातर विदेशी नागरिक इसलिए विदेशी निवेश नहीं करना चाहते हैं कि अगर कोई मुकदमा होगा तो वर्षों निकल जाएंगे। जब यह सब खत्म होगा तो निवेश बढ़ेगा और देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। इससे विभिन्न विभागों की प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी।
02:07 PM, 03-Dec-2024

वाहन चोरी मामले में दो माह 11 दिन में मिली सजा

पीएम ने कहा कि चंडीगढ़ में वाहन चोरी के मामले में केस दर्ज होने के बाद सिर्फ दो महीने 11 दिन में अदालत ने सजा सुना दी और उसे सजा मिल भी गई। क्षेत्र में अशांति फैलाने के एक और आरोपी को अदालत में सिर्फ 20 दिन में पूरी सुनवाई के बाद सजा भी सुना दी। दिल्ली में भी एक केस में एफआईआर से लेकर फैसला आने तक सिर्फ 60 दिन का समय लगा। आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई गई। बिहार के छपरा में भी एक मर्डर केस में एफआईआर से लेकर फैसला आने तक सिर्फ 14 दिन लगे और आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई। यह फैसला दिखाते हैं, न्याय संहिता की ताकत और उनका प्रभाव क्या है। यह बदलाव दिखता है, जब सामान्य नागरिकों के हितों के लिए समर्पित सरकार होती है, जब सरकार ईमानदारी से जनता की तकलीफों को दूर करना चाहती है, तो बदलाव भी होता है और परिणाम भी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:52 PM, 03-Dec-2024

भारतीयों को दंडित करने के लिए थे पुराने कानून

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि 1857 की क्रांति के ठीक 3 साल बाद 1860 में अंग्रेज हुकूमत भारतीय दंड संहिता लेकर आए। उसके बाद इंडियन एविडेंस एक्ट आया और फिर सीआरपीसी का ड्राफ्ट अस्तित्व में आया। यह सब भारतीयों को दंडित करने के लिए ले गए थे। समय-समय पर इनमें संशोधन हुए लेकिन उनका असली चरित्र वही बना रहा। आजाद देश में गुलामी के लिए बने कानून को क्यों ढोया जाए। यह सवाल न हमने खुद से पूछा, न शासन करने वाले लोगों ने इस पर विचार करने की जरूरत समझी। गुलामी की मानसिकता ने भारत की विकास यात्रा को बहुत ज्यादा प्रभावित किया।
01:39 PM, 03-Dec-2024

पीएम मोदी का संबोधन शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन शुरू किया। मोदी ने कहा कि चंडीगढ़ आने से लगता है कि अपनों के बीच आ गया हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह तीनों कानून के लागू होने पर देश को बधाई देते हैं। उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों को भी बधाई दी।
01:26 PM, 03-Dec-2024

चंडीगढ़ ने पांच माह में बनाई नई व्यवस्था

अमित शाह ने कहा कि ढेर सारे प्रावधान हैं, नई व्यवस्था बनानी थी, इस कठिन काम को चंडीगढ़ ने पांच महीने में पूरा कर लिया है। ऐसे करके चंडीगढ़ देश का पहला शहर बन गया है। कोई भी एफआईआर हो तो अब अधिकतम 3 साल के अंदर न्याय मिलेगा, तारीख पर तारीख नहीं मिलेगी। ये दुनिया का सबसे बड़ा रिफॉर्म बनने जा रहा है।  


 
01:25 PM, 03-Dec-2024

पीएम स्टेज पर पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, गुलाब चंद कटारिया और सतनाम संधू के साथ मंच पर पहुंच गए हैं। प्रशासक ने पीएम का चंडीगढ़ ओपन हैंड की 3डी पेंटिंग गिफ्ट की। अमित शाह ने स्वागती भाषण शुरू किया।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed