पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: कांग्रेस की बड़ी जीत, AAP के छात्र संगठन को झटका, ABVP का रहा ये हाल
{"_id":"64f7f434171b58c3e30ffd93","slug":"panjab-university-student-council-elections-live-updates-in-hindi-2023-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: कांग्रेस की बड़ी जीत, AAP के छात्र संगठन को झटका, ABVP का रहा ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 06 Sep 2023 07:31 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 06 Sep 2023 07:31 PM IST
खास बातें
पंजाब यूनिवर्सिटी के साथ चंडीगढ़ के 10 कॉलेजों में बुधवार को छात्रसंघ चुनाव में मतदान शुरू हो गया है। इस बार कुल 131 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। इनमें से 21 पंजाब यूनिवर्सिटी और 110 उम्मीदवारों ने कॉलेजों में अपनी किस्मत आजमाई।
विज्ञापन
PU Student Council Elections 2023: एन एस यू आई के प्रधान पद के उम्मीदवार जतिंदर सिंह।
- फोटो : करुण शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:03 PM, 06-Sep-2023
पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में बुधवार को कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन 'छात्र युवा संघर्ष समिति' (CYSS) को बड़ा झटका लगा है। पिछले चुनाव में सीवाईएसएस ने पीयू में छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव जीता था। इस बार संगठन को दूसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं भाजपा का छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) तीसरे स्थान पर रहा। एनएसयूआई के उम्मीदवार जतिंदर सिंह ने छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव 603 मतों से जीता है।
पिछले साल (वर्ष 2022) एनएसयूआई को दो पदों उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पर जीत मिली थी और उससे पहले वर्ष 2021 में अध्यक्ष पद छोड़कर तीनों सीटें एनएसयूआई ने जीती थीं। इस बार केवल अध्यक्ष पद पर जीत मिली। एबीवीपी को किसी भी पद पर जीत नहीं मिली है। वहीं छात्र युवा संघर्ष समिति को भी पीयू की सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।
अध्यक्ष पद पर किसे मिले कितने वोट

| छात्र संगठन | उम्मीदवार का नाम | कुल मत |
| एनएसयूआई | जतिंदर सिंह | 3002 |
| सीवाईएसएस | दिव्यांश ठाकुर | 2399 |
| एबीवीपी | राकेश देशवाल | 2182 |
| सोई | युवराज गर्ग | 996 |
| एसएफएस | प्रतीक कुमार | 621 |
| पुसू | दविंदर पाल सिंह | 330 |
| पीएसयू ललकार | मनिका छाबड़ा | 326 |
| आजाद | सक्षम सिंह | 10 |
| नोटा | ----- | 207 |

06:40 PM, 06-Sep-2023
रनमीकजोत कौर और गौरव चहल।
रनमीकजोत कौर बनीं पीयू छात्रसंघ उपाध्यक्ष
पीयू के छात्रसंघ उपाध्यक्ष पद पर सथ की रनमीकजोत कौर ने जीत हासिल की है। उनका इनसो के उम्मीदवार अनुराग वर्धान, आईएसए के गौरव चौहान और गौरव कशिश से मुकाबला था। हालांकि रनमीकजोत कौर ने काफी बढ़त बना ली थी और ये बढ़त जीत तक कायम रही है।रनमीकजोत कौर ने 765 मतों से जीत हासिल की। संयुक्त सचिव पद पर पीयूएचएच के गौरव चहल ने 103 मतों से जीत दर्ज की है। इनसो के दीपक गोयत ने महासचिव पद पर 1811 मतों से चुनाव जीता है।
दीपक गोयत।
विज्ञापन
05:08 PM, 06-Sep-2023
पीयू: अध्यक्ष पद पर कौन-किससे आगे
| छात्र संगठन | अब तक मिले मत |
| NSUI | 2362 |
| CYSS | 1807 |
| ABVP | 1732 |
05:06 PM, 06-Sep-2023
रनमीकजोत कौर की बढ़त जारी
पीयू के उपाध्यक्ष पद पर सथ की रनमीकजोत कौर 2866 मतों के साथ सबसे आगे चल रही हैं। वहीं इनसो के उम्मीदवार अनुराग वर्धान 2359 मतों के साथ दूसरे स्थान पर है। आईएसए के गौरव चौहान 688 मतों के साथ तीसरे और गौरव कशिश 583 मतों के साथ चौथे स्थान पर चल रहे हैं।
05:05 PM, 06-Sep-2023
अध्यक्ष पद पर NSUI आगे
| छात्र संगठन | मत |
| NSUI | 2010 |
| ABVP | 1598 |
| CYSS | 1572 |
05:02 PM, 06-Sep-2023
जशनप्रीत सिंह ने जीता DAV का दंगल
सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में जशनप्रीत सिंह ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है। उपाध्यक्ष पर कार्तिकेय बिष्ट ने फतेह हासिल की। गौरव वर्मा को सचिव और प्रथम को संयुक्त सचिव चुना गया है।
सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में जशनप्रीत सिंह ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है। उपाध्यक्ष पर कार्तिकेय बिष्ट ने फतेह हासिल की। गौरव वर्मा को सचिव और प्रथम को संयुक्त सचिव चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:40 PM, 06-Sep-2023
संयुक्त सचिव पद पर गौरव आगे
पंजाब विश्वविद्यालय में संयुक्त सचिव पद पर पीयूएचएच के गौरव चहल 2006 मतों के साथ सबसे आगे हैं। वहीं एचपीएसयू के दिकित पाल्डो 1798 मतों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। पुसू के धीरज गर्ग 1495 मतों के साथ तीसरे और कुलविंदर सिंह (किंदी) 556 मतों के साथ चौथे स्थान पर चल रहे हैं।

04:32 PM, 06-Sep-2023
उपाध्यक्ष पद पर सथ की रनमीकजोत कौर ने बनाई बढ़त
पीयू के उपाध्यक्ष पद पर सथ की रनमीकजोत कौर 2347 मतों के साथ सबसे आगे चल रही हैं। वहीं इनसो के उम्मीदवार अनुराग वर्धान 2262 मतों के साथ दूसरे स्थान पर है। आईएसए के गौरव चौहान 647 मतों के साथ तीसरे और गौरव कशिश 534 मतों के साथ चौथे स्थान पर चल रहे हैं।
अध्यक्ष पद पर NSUI आगे
पीयू के उपाध्यक्ष पद पर सथ की रनमीकजोत कौर 2347 मतों के साथ सबसे आगे चल रही हैं। वहीं इनसो के उम्मीदवार अनुराग वर्धान 2262 मतों के साथ दूसरे स्थान पर है। आईएसए के गौरव चौहान 647 मतों के साथ तीसरे और गौरव कशिश 534 मतों के साथ चौथे स्थान पर चल रहे हैं।
अध्यक्ष पद पर NSUI आगे
| छात्र संगठन | मत |
| NSUI | 1865 |
| ABVP | 1530 |
| CYSS | 1444 |
04:22 PM, 06-Sep-2023
निर्विरोध रोजी उपाध्यक्ष तो स्नेहा बनीं संयुक्त सचिव
सेक्टर-42 स्थित सरकारी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज फॉर गर्ल्स में एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा नेहा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रोजी को निर्विरोध चुना गया। सचिव पद पर हरउमीद कौर ने जीत दर्ज की है। स्नेहा निर्विरोध संयुक्त सचिव चुनी गईं। जीत के बाद छात्राओं ने जमकर जश्न मनाया।

04:13 PM, 06-Sep-2023
पीयू सचिव पद पर इनसो आगे चल रही है। वहीं एबीवीपी दूसरे और सोपू तीसरे स्थान पर है।
| छात्र संगठन | मत |
| INSO | 1848 |
| ABVP | 1576 |
| SOPU | 543 |
| HSA | 529 |