फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Andolan: आज किसानों का दिल्ली कूच टला, हरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट पर पाबंदी बढ़ी

Wed, 21 Feb 2024 09:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 21 Feb 2024 09:38 PM IST
खास बातें

Delhi Farmers Protest News Live Updates: केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मानने से इनकार के बाद किसान आज दिल्ली कूच पर आमादा हैं। इसके लिए शंभू बॉर्डर पर हाईड्रोलिक क्रेन, जेसीबी व बुलेटप्रूफ पोकलेन जैसी भारी मशीनरी लाई गई है। वहीं खनौरी बॉर्डर पर गोली लगने से दो किसानों की मौत की सूचना है। यहां पढ़ें किसान आंदोलन का हर अपडेट...

विज्ञापन
Kisan Andolan Live Updates Farmers Delhi Chalo March, Security At Shambhu Border Haryana News in Hindi
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:16 PM, 21-Feb-2024

हरियाणा के सात जिलों में दो दिन और बढ़ी मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी

हरियाणा सरकार ने किसान आंदोलन को देखते हुए मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी दो दिन के लिए और बढ़ा दी है। गृह विभाग की ओर से जारी पत्र के मुताबिक अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और डबवाली में 23 फरवरी रात 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट व बल्क एसएमएस भेजने पर पाबंदी रहेगी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार ने इन जिलों में 11 फरवरी से मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी लगाई हुई है।
07:46 PM, 21-Feb-2024

दिल्ली कूच टला, अगली रणनीति बनाएंगे किसान

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार हमारी मांगें नहीं मान रही है। बुधवार को उन्होंने दिल्ली कूच को टाल दिया। उन्होंने किसानों को संबोधित किया और कहा कि सभी यूनियन नेताओं के साथ गुरुवार को चर्चा करने के बाद अगली रणनीति बनाई जाएगी। तब तक के लिए सभी किसानों को बॉर्डर से दूरी बनाने की अपील की। इसके बाद किसान लौटने लगे हैं।
विज्ञापन
07:08 PM, 21-Feb-2024
उधर, किसानों ने बुधवार को अपना दिल्ली कूच टाल दिया है। गुरुवार को किसान नई रणनीति बनाएंगे।  
06:42 PM, 21-Feb-2024

प्रदर्शनकारियों के हमले में 12 पुलिसकर्मी घायल

हरियाणा पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि दाता सिंह-खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियो ने पराली में मिर्च पाउडर डालकर पुलिस को चारो तरफ से घेर लिया। इसके बाद पथराव के साथ लाठी, गंडासे से पुलिसकर्मियों पर हमला किया। इसमें लगभग 12 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति की अपील। 
 
04:17 PM, 21-Feb-2024

किसान नेता बोले मौत हुई है

किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने बताया कि संगरूर के खनौरी बॉर्डर पर 23 साल के शुभकरण सिंह पुत्र चरणजीत सिंह गांव वलो जिला बठिंडा की मौत हो गई है। मृतक के शव को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रखा गया है। वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी इस बारे में ट्वीट किया है।
 
04:00 PM, 21-Feb-2024

किसानों की मौत से हरियाणा पुलिस का इनकार

दाता सिंह वाला-खनौरी बॉर्डर पर दो किसानों की मौत को हरियाणा पुलिस ने अफवाह करार दिया है। पुलिस का कहना है कि दो पुलिसकर्मी और एक प्रदर्शनकारी घायल हुआ है। वहीं जींद के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि फिलहाल किसी किसान की मौत नहीं हुई है। एक किसान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। किसानों ने धान की पराली में आग लगाकर और मिर्ची डालकर पुलिस पर हमला किया है। इसके अलावा काफी किसानों ने तलवार व गंडासों से भी पुलिस पर हमला किया है। अब तक लगभग 10 पुलिस गंभीर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:23 PM, 21-Feb-2024

हरियाणा सरकार ने भी तैनात की जेसीबी

तनाव के बीच हरियाणा प्रशासन ने भी शंभू बॉर्डर पर जेसीबी और पोकलाइन मशीन तैनात कर दी हैं। 

03:22 PM, 21-Feb-2024

टोहाना बॉर्डर पर तैनात एसआई का निधन

टोहाना बॉर्डर पर तैनात हरियाणा पुलिस के एसआई विजय कुमार का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया था। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
 
03:11 PM, 21-Feb-2024

केंद्र से वार्ता को लेकर नहीं बनी सहमति

केंद्रीय मंत्रियों से वार्ता को लेकर संगठन एकमत नहीं है। कुछ किसान नेता वार्ता को तैयार हैं लेकिन कुछ का मानना है कि सरकार से अब तक बातचीत में कोई मसला हल नहीं हुआ है। इस ग्रुप का यह भी मानना है कि युवा बहुत उत्तेजित हैं अगर बार बार आगे बढ़ने की स्थिति को डिफ्यूज किया गया तो वे हुड़दंग भी मचा देंगे। धरना स्थल पर कई निहंग भी आगे बढ़ने को लेकर बयान दे रहे हैं, दूसरी तरफ हरियाणा पुलिस की ओर से एक बार फिर ड्रोन के जरिए पंजाब के अधिकार क्षेत्र में गोले फेंके जा रहे हैं। पंजाब पहले भी इस पर एतराज जता चुका है।
 
03:01 PM, 21-Feb-2024

बैरिकेडिंग के नजदीक पहुंचे निहंग

शंभू बॉर्डर पर एक तरफ जहां किसान नेताओं के बीच बातचीत चल रही है। वहीं दूसरी तरफ उग्र हुए किसान और निहंग हरियाणा की बैरिकेडिंग के बिल्कुल नजदीक पहुंच चुके हैं।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed