12:51 PM, 13-Jul-2024
सांसद मीत हेयर ने दी बधाई
सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत की भारी जीत के लिए जालंधर पश्चिम के सभी निवासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पूरा पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। इस जीत का श्रेय राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों को जाता है।
11:45 AM, 13-Jul-2024
जश्न में डूबे कार्यकर्ता और परिवार
आप की एकतरफा जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ता और मोहिंदर भगत का परिवार जश्न मनाने में जुट गए।
11:19 AM, 13-Jul-2024
मोहिंदर भगत जीते
उपचुनाव में आप के उम्मीदवार मोहिंदर भगत 37325 वोटों से जीत गए हैं। भाजपा दूसरे स्थान पर, कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।
11:16 AM, 13-Jul-2024
उपचुनाव में बढ़त पर हरपाल चीमा बोले-लोग आप के साथ
उपचुनाव में आप की बढ़त पर पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मैं जालंधर पश्चिम के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे इस सीट को बड़े अंतर से बरकरार रखने का भरोसा है। लोग आप के साथ हैं। हम पंजाब के लोगों के लिए और उनके पक्ष में काम कर रहे हैं... कांग्रेस ने 1975 में आपातकाल लगाकर बहुत बड़ी गलती की थी। उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी। अब भाजपा को संविधान बदलने के अपने प्रयासों की कीमत चुकानी पड़ेगी।
11:04 AM, 13-Jul-2024
12वें राउंड में भगत को पचास हजार मत
बारहवें राउंड में आप के मोहिंदर भगत के 50732 मत ले चुके हैं। भाजपा के शीतल अंगुराल दूसरे नंबर पर हैं और कांग्रेस की सुरिंदर कौर तीसरे नंबर पर हैं।
11:01 AM, 13-Jul-2024
आप को मिली जीत
आम आदमी पार्टी ने जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव जीत लिया है।
10:55 AM, 13-Jul-2024
भगत को 46 हजार से अधिक वोट
ग्यारहवें राउंड में आप के मोहिंदर भगत को 46064 वोट मिले हैं। कांग्रेस की सुरिंदर कौर को 14668 और भाजपा के शीतल अंगुराल को 15393 वोट मिले हैं।
10:50 AM, 13-Jul-2024
मोहिंदर भगत बड़ी जीत की तरफ
दसवें राउंड में आप के मोहिंदर भगत को 42007 वोट मिले हैं। कांग्रेस की सुरिंदर कौर को 13727 और भाजपा के शीतल अंगुराल को 14403 वोट मिले हैं।
10:34 AM, 13-Jul-2024
आठवें राउंड में भी आप आगे
आठवें राउंड में आप को 34709, कांग्रेस को 11469 और भाजपा को 10355 वोट मिले हैं।
10:16 AM, 13-Jul-2024
आप को निर्णायक बढ़त
सातवें राउंड में आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत को 30999 मत मिल चुके हैं। कांग्रेस की सुरिंदर कौर को 10221 मत मिले हैं। वहीं भाजपा के शीतल अंगुराल को 8860 मत मिले हैं।