Jalandhar West By Election Voting: 56 प्रतिशत हुआ मतदान हुआ, 2022 के मुकाबले 9 फीसदी कम
{"_id":"668dde5972648d38de0e9ba5","slug":"jalandhar-west-by-election-2024-voting-live-updates-jalandhar-up-chunav-news-2024-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar West By Election Voting: 56 प्रतिशत हुआ मतदान हुआ, 2022 के मुकाबले 9 फीसदी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 10 Jul 2024 09:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 10 Jul 2024 09:13 PM IST
खास बातें
Jalandhar West By-Election 2024 Voting Live News: जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट शीतल अंगुराल के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। अंगुराल ने आप की टिकट पर चुनाव जीता था लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले वे भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। सीट पर आज उपचुनाव है। जानें पल-पल के अपडेट...
विज्ञापन
जालंधर पश्चिम उपचुनाव आज
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:12 PM, 10-Jul-2024
जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर बुधवार को हंगामे और तनाव के बीच मतदान संपन्न हो गया। इस सीट पर 56 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2022 की तुलना में 9 प्रतिशत कम है। कई स्थानों पर हंगामा भी हुआ और दोपहर को भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल के भाई राजन की गिरफ्तारी की अफवाह फैल गई। भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल ने पैसे बांटने का आरोप लगाया। तमाम प्रत्याशियों ने जीत का दावा किया है, लेकिन मुख्य मुकाबला आप के मोहिंदर भगत, कांग्रेस पार्टी की सुरिंदर कौर और भाजपा के शीतल अंगुराल के बीच ही माना जा रहा है।
05:37 PM, 10-Jul-2024
जालंधर वेस्ट उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 51.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। एक बूथ पर मतदान करने पहुंची महिला को लेकर हंगामा हो गया। क्योंकि महिला के नाम से पहले ही कोई वोट डाल गया। इसके लेकर हंगामा हो रहा है।
विज्ञापन
03:30 PM, 10-Jul-2024
जालंधर पश्चिमी उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया लगातार जारी है। दोपहर 3.30 बेज तक 42.6 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सभी 181 पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। सुबह जिस तरह वोटिंग हो रही थी उस रफ्तार से दोपहर में लोग मत का प्रयोग करने नहीं पहुंचे। दोपहर में गर्मी की वजह से वोट प्रतिशत धीमा हो गया है। एक से तीन बजे तक 2 घंटों में महज 8 फीसदी ही मतदान हुआ है। शाम चार बजे के बाद मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।
वहीं, भाजपा उम्मीदवार शीतल के भाई राजन अंगुराल की गिरफ़्तारी की खबर अफवाह निकली। सनसनी फैलाने के लिए यह अफवाह फैलाई गई।
02:08 PM, 10-Jul-2024
पुलिस कमिश्नर ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने बुधवार को उपचुनाव के दौरान मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए।01:46 PM, 10-Jul-2024
दोपहर एक बजे तक 34 फीसदी मतदान
उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 34.01 फीसदी मतदान हो चुका है।12:02 PM, 10-Jul-2024
कमिश्नर आफिस पहुंचे राजा वड़िंग
कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जालंधर में कमिश्नर आफिस में पहुंचे। कार्यकर्ताओं को कहा कि किसी भी एरिया में उन्हें दिक्कत आ रही है तो उनसे संपर्क करे। वहीं, उन्होंने प्रशासन से भी चुनाव निष्पक्ष रूप से करवाने की अपील की है
विज्ञापन
विज्ञापन
11:31 AM, 10-Jul-2024
भाजपा प्रत्याशी ने आप पर लगाया आरोप
भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के बूथों पर बाहरी इलाकों से आए लोग बैठे हैं।11:21 AM, 10-Jul-2024
11 बजे तक 23.04 फीसदी वोटिंग
सुबह 11 बजे तक 23.04 फीसदी वोटिंग हो गई है।11:11 AM, 10-Jul-2024
भाजपा के लिए भी बड़ी परीक्षा
भाजपा की टीम के लिए यह चुनाव आगे की राजनीति तय करने जा रहा है। भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ के लिए समय आगे ही ठीक नहीं चल रहा है। उनकी लीडरशिप में पंजाब में भाजपा एक भी सीट जीत नहीं पाई है। भाजपा में इस बात को लेकर पहले से रोष चल रहा है कि कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा में आकर पार्टी लीडरशिप पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस से आये रवनीत बिट्टू केंद्र में मंत्री बन गए हैं। दिल्ली की टीम ने जालंधर वेस्ट उपचुनाव से किनारा रखा है। कोई भी केंद्रीय मंत्री प्रचार के लिए नहीं आया। भाजपा अगर सीट हार जाती है तो जाखड़ की लीडरशिप पर सवाल उठना तय है। कारण, शीतल अंगुराल एक विधायक होते हुए भाजपा में शामिल हुए। इस सीट से भाजपा के चुन्नी लाल भगत तीन बार जीत चुके हैं और पंजाब में मंत्री भी रहे हैं। एक माह पहले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से 42,837 मत लिए थे और चन्नी से महज 1500 मत से हारे थे।10:27 AM, 10-Jul-2024