फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmer Protest Live: हरियाणा में दो घंटे रहे रोड जाम; शुभकरण की मौत पर किसान थे गुस्सा, सरकार पर लगाए आरोप

Thu, 22 Feb 2024 03:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 22 Feb 2024 03:34 PM IST
खास बातें

Farmer Protest Live Updates News in Hindi: न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी की मांग को लेकर आठ दिनों से शंभू और खनौरी-दातासिंह वाला बॉर्डर डटे किसानों का दिल्ली कूच फिलहाल टल गया है। आज भाकियू चढूनी गुट हरियाणा में दो घंटे दोपहर 12 से दो बजे तक सड़कें जाम कर विरोध प्रदर्शन करेगा। यहां पढ़ें किसान आंदोलन से जुड़ा हर अपडेट

विज्ञापन
Famrer Protest Live Updates Central Government Famrers Meeting Amid Protest Arjun Munda News in Hindi
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:32 PM, 22-Feb-2024

आज एसकेएम की बैठक- राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आज किसानों के विरोध प्रदर्शन, पंजाब की सीमाओं पर हो रही घटनाओं और एमएसपी पर कानून को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक है। 

02:28 PM, 22-Feb-2024

प्रदेश में मिला जुला दिखा रोड जाम का असर

हरियाणा के किसानों ने आज दो घंटे के लिए सड़कों को जाम रखा। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए और पंजाब के युवा किसान की मौत पर भड़के किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
01:59 PM, 22-Feb-2024

पानीपत के भालसी गांव में जाम लगाया

भारतीय किसान यूनियन की कॉल पर किसानों ने पानीपत-जींद स्टेट हाईवे पर गांव भालसी जाम लगाया।
01:26 PM, 22-Feb-2024

कैथल में हिसार-चंडीगढ़ हाईवे जाम

कैथल में भाकियू चढ़ूनी गुट के सदस्यों ने रोष स्वरूप हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित तितरम मोड़ पर जाम लगा दिया। इस जाम के दौरान वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।



बता दें कि भाकियू चढ़ूनी गुट ने युवा किसान की मौत के बाद रोष स्वरुप प्रदेशभर में 12 से दो बजे तक जाम लगाने का आह्वान किया था। इसके तहत जाम लगाया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान महाबीर चहल नरड़ ने की। किसानों ने इस मार्ग पर अपनी गाड़ियों व ट्रैक्टर को बीच रास्ते में खड़ा किया और रास्ता रोका।
01:02 PM, 22-Feb-2024

झज्जर में किसानों ने भागलपुरी चौक पर जाम लगाया

किसान आंदोलन के चलते भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के आह्वान पर किसानों ने बेरी के भागलपुरी चौक पर जाम लगा दिया।



जाम लगाने के बाद किसान सड़क पर बैठ गए।



भारतीय किसान यूनियन की जिला अध्यक्ष ममता कादयान के नेतृत्व में जाम लगाया गया। जाम लगने की सूचना मिलने के बाद बेरी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रूट डायवर्ट करने का काम किया।
12:38 PM, 22-Feb-2024

किसानों ने सहारनपुर-पंचकुला नेशनल हाईवे किया जाम

पंजाब के किसानों के समर्थन में यमुनानगर में सहारनपुर-पंचकुला नेशनल हाईवे 344 पर भारतीय किसान यूनियन ने जाम लगाया है।



जाम हाईवे के कैल गांव के पास जाट चौक पर जाम लगाया है। यही से रास्ता जगाधरी में एंट्री करता है। जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:30 PM, 22-Feb-2024

सोनीपत के गांव मुडलाना में जाम

भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के आह्वान पर सोनीपत के गोहाना में किसानों ने सड़क को जाम कर दिया। किसान आंदोलन के समर्थन में सोनीपत से गुजरने वाले पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर गांव मुडलाना में जाम लगाया गया है।



किसान आंदोलन के दौरान खनौरी बॉर्डर पर युवा किसान की मौत के बाद जाम की घोषणा की गई थी। इस दौरान किसान नेता सत्यवान नरवाल ने कहा कि हमारे शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे मार्च को हरियाणा सरकार ने उबाल देने का काम किया। सरकार को जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा कर देना चाहिए।
11:53 AM, 22-Feb-2024

दादरी में लोगों ने किया रोड जाम

दिल्ली कूच कर रहे किसानों के साथ बॉर्डरों पर पुलिस को ओर से किए जा रहे बर्ताव को लेकर दादरी के लोगों में रोष बना हुआ है। उसी के विरोध में लोगों ने झोझू कलां में एकत्रित होकर टी-प्वाइंट पर रोड जाम कर दिया है। सूचना मिलने पर झोझू कलां थाना प्रभारी हवा कौर सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची हैं।
11:18 AM, 22-Feb-2024

टीकरी बॉर्डर पर सख्ती

बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 मोड़ पर हरियाणा पुलिस ने 5 लेयर की बैरिकेडिंग की है। वहीं दिल्ली पुलिस द्वारा टीकरी बॉर्डर पर 6-7 लेयर की बैरिकेडिंग की हुई है। बहादुरगढ़ में अर्धसैनिक और पुलिस की 10 कंपनियां तैनात हैं। पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। वहीं लोगों को बॉर्डर सील होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली आवागमन में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को दिल्ली अस्पताल में लाने और ले जाने में लोगों को हो रही है।
11:05 AM, 22-Feb-2024

सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई

सोनीपत में कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर पुलिस सुरक्षा और बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस ने सिंघु क्षेत्र में दो लेयर सुरक्षा और बढ़ाई है। पत्थर के बैरिकेड पर चार अलग-अलग कंटीले तार लगाए गए हैं। बैरिकेड को कंक्रीट की तीन फीट की दीवार बनाकर पक्का कर दिया गया है। पुलिस फोर्स और अर्धसैनिक बलों ने टेंट लगा दिए हैं। बैरिकेडिंग, कंटीले तार, लोहे व पत्थर के बेरिकेड के साथ सीमेंट के बैग भी रखवा दिए हैं। कंटेनर में मिट्टी भरकर रखी गई है तो क्रेन हर स्थिति से निपटने को तैयार है। फ्लाईओवर के ऊपर व नीचे संपर्क मार्ग पर अर्धसैनिक बल के जवान पूरी तरह से तैयार है। अर्धसैनिक बलों को पानी की बोछार करने को वॉटर कैनन से लेकर आंसू गैस के गोले छोड़ने की बंदूक, प्लास्टिक की गोली छोड़ने वाली बंदूक समेत अन्य इंतजाम भी किए गए हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed