फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandigarh Mayor Election Live: मेयर चुनाव अगले आदेश तक स्थगित, पीठासीन अधिकारी की तबीयत खराब होना बनी वजह

Thu, 18 Jan 2024 12:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 18 Jan 2024 12:44 PM IST
खास बातें

Chandigarh Mayour Election Poll Result Today: चंडीगढ़ के मेयर चुनाव के लिए आज 11 बजे से मतदान शुरू होना था। लेकिन पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह की तबीयत खराब होने के कारण चुनाव को अलगे आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
Chandigarh Mayor Election Live Updates First Challenge India vs Bjp Aap Congress Poll Result Today
पुलिस और कार्यकर्ता आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:57 AM, 18-Jan-2024

भाजपा ने कांग्रेस और आप पर लगाए आरोप

भाजपा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। भाजपा के दविंदर सिंह बबला ने कहा कि उन्हें भी सुबह ही पता लगा कि प्रीसाइडिंग ऑफिसर अनिल मसीह की तबीयत खराब है। उन्हें नहीं पता कि वह किस अस्पताल में भर्ती है। वह पता कर रहे हैं।
11:51 AM, 18-Jan-2024

सीएम भगवंत मन की कोठी की ओर गए पार्षद

कांग्रेसी एवं आम आदमी पार्टी के पार्षद नगर निगम से सीएम भगवंत मन की सरकारी कोठी पर जाने लगे हैं।

विज्ञापन
11:46 AM, 18-Jan-2024

दूसरा पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया जाए- राघव चड्ढा

आप राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर कहा कि हम आज भी चुनाव प्रशासन से यही विनती करेंगे कि अगर एक पीठासीन अधिकारी बीमार हुआ है तो दूसरा पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया जाए। चुनाव आज निर्धारित थे... भाजपा पहले चुनाव सचिव को बीमार करती है फिर पीठासीन अधिकारी को बीमार करती है और फिर चुनाव रद्द करती है। यह साफ दिखाता है कि कायर भाजपा INDIA गठबंधन से डर गई।

11:34 AM, 18-Jan-2024

आप ने हाई कोर्ट में गुहार लगाई

आम आदमी पार्टी ने फिर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से गुहार लगाई है कि निष्पक्ष चुनाव हो और आज ही दूसरा प्रीसाइडिंग ऑफिसर तैनात किया जाए, जो चुनाव की कार्यवाही को पूरा करें।
11:27 AM, 18-Jan-2024

राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा नगर निगम पहुंचे

चुनाव स्थगित होने की सूचना मिलते ही आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा नगर निगम पहुंचे हैं।

11:24 AM, 18-Jan-2024

कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने बीजेपी पर लगाए आरोप

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि बीजेपी ने मेयर चुनाव टालने की मंशा से पीठासीन अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने पूरी तरह से अलोकतांत्रिक काम किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:15 AM, 18-Jan-2024

हम उच्च न्यायालय जाएंगे- बंसल

चंडीगढ़ मेयर चुनाव स्थगित होने पर कांग्रेस नेता पवन बंसल ने कहा कि मुझे सूचित किया गया है कि हमें (कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्षदों) को चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, क्योंकि पीठासीन अधिकारी ठीक नहीं हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे (भाजपा) ऐसा करना चाहते हैं कि चुनाव रोकें। हम उच्च न्यायालय जाएंगे।
11:12 AM, 18-Jan-2024

चुनाव को अगली सूचना तक स्थगित किया

आज होने वाले चंडीगढ़ मेयर चुनाव को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। कई पार्षदों को एक टेक्स्ट संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह के खराब स्वास्थ्य की बात लिखी है। अनिल मसीह को पीठासीन प्राधिकारी के रूप में नामित किया गया था। इसके विरोध में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने विरोध शुरू कर दिया है। वहीं, पुलिस चंडीगढ़ पुलिस आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है।
10:58 AM, 18-Jan-2024

पार्षदों को एमसी कार्यलय के अंदर जाने से रोका

पार्षदों को नगर निगम के अंदर नहीं जाने दिया गया। चंडीगढ़ पुलिस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है। मौके पर पवन कुमार बंसल समेत कई पहुंच चुके है।
10:39 AM, 18-Jan-2024

पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह की तबीयत खराब होने का दावा

पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह की तबीयत खराब होने का दावा किया जा रहा है। अनिल मसीह को मेयर पद के लिए पीठासीन अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। अनिल मसीह को अब अगले आदेश प्राप्त होने तक एमसी कार्यालय न पहुंचें के निर्देश मिले हैं। इस कड़ी में मेयर का चुनाव स्थगित होने की अटकलें हैं। चंडीगढ़ पुलिस आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed