फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharat Jodo Yatra: सीएम सिटी करनाल में रात्रि ठहराव, रविवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे राहुल गांधी

Sat, 07 Jan 2023 07:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, करनाल
अमर उजाला नेटवर्क, करनाल Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 07 Jan 2023 07:50 PM IST
खास बातें

Bharat Jodo Yatra in Haryana Live News in Hindi : भारत जोड़ो यात्रा करनाल के कोहंड से शुरू हुई। यात्रा में कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा और बॉक्सर विजेंद्र सिंह पहुंचे। राहुल गांधी की यात्रा के चलते जीटी रोड पर तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। रात को करनाल में शनिवार की यात्रा का समापन हुआ। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra Live Updates Rahul Gandhi in Kohand Karnal Haryana Boxer Vijender Kumari Selja News in Hindi
कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:49 PM, 07-Jan-2023
शनिवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा करनाल में रुकी है। सीएम सीटी करनाल में राहुल रात्रि ठहराव करेंगे। राहुल गांधी रविवार को कुरुक्षेत्र धर्मनगरी पहुंचेंगे। दोपहर बाद तीन बजे नेशनल हाईवे से गांव झिरबड़ी पहुंचेंगे।  जहां से जिला की सीमा में यात्रा शुरू होगी। इसके बाद नेशनल हाईवे पर ही उमरी चौक, पिपली चौक गीता द्वार पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे सीधे करीब साढ़े पांच बजे पुराना बस अड्डा पहुंचेंगे। यहां से कार के जरिये ब्रह्मसरोवर तट पर पहुंचेंगे। जहां वे ब्रह्मसरोवर आरती में भाग लेंगे। यहां करीब 20 मिनट का कार्यक्रम होगा, जिसके बाद वे नेशनल हाईवे पर स्थित गांव प्रतापगढ़ पहुंचेंगे और वहीं पर पूर्व सांसद नवीन जिंदल के फार्म पर कंटेनर में ही रात्री विश्राम करेंगे।
06:33 PM, 07-Jan-2023
सद्भावना चौक पर स्वागत के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को शनिवार को शाम 6:21 पर करनाल में एनडीआरआई चौक पर विराम दिया गया। करनाल में यात्रा के अंतिम स्थान एनडीआरआई चौक पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की।
विज्ञापन
05:10 PM, 07-Jan-2023
करनाल पहुंची भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने करनाल नगर में प्रवेश किया है। करनाल शहर के सद्भावना चौक पर स्वागत के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। राहुल गांधी होटल निमंत्रण में चाय पीने के लिए रुके हैं।
04:35 PM, 07-Jan-2023
राहुल गांधी कबड्डी मैच देखने के लिए पहुंचे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नाश्ते के बाद राहुल गांधी कबड्डी मैच देखने के लिए पहुंचे। यहां राहुल 5 मिनट रुके और विदा लेते हुए निकल गए। भारत जोड़ो यात्रा अब करनाल की तरफ निकली है।
03:06 PM, 07-Jan-2023

भारत जोड़ो यात्रा एक वैचारिक यात्रा

करनाल से भारत जोड़ो यात्रा शुरू। - फोटो : संवाद
रमेश ने कहा कि यह एक वैचारिक यात्रा है, जिसका मुख्य चेहरा राहुल गांधी हैं। यह किसी एक व्यक्ति की यात्रा नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर पैदल मार्च, जो वर्तमान में हरियाणा के करनाल से होकर गुजर रहा है, चुनावी यात्रा नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि गांधी ने यात्रा में तीन बड़े मुद्दों को उठाया है, अर्थात आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक सत्तावाद।
 
02:51 PM, 07-Jan-2023

यात्रा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने के लिए नहीं  

करनाल में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने के लिए नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:10 PM, 07-Jan-2023

हुड्डा बोले-देश में परिवर्तन लाएगी भारत जोड़ो यात्रा

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पानीपत की रैली ऐतिहासिक रही है जो देश में परिवर्तन लाने का काम करेगी। आज भारत जोड़ो यात्रा करनाल में है और कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश को जोड़ने का काम कर रही है।
12:50 PM, 07-Jan-2023

नाश्ते के बाद कबड्डी मैच देखेंगे राहुल

कुटेल मोड़ पर अभी राहुल गांधी का नाश्ता चल रहा है कुछ देर आराम करने के बाद कबड्डी मैच देखने जाएंगे।
12:32 PM, 07-Jan-2023

किरण चौधरी ने दिया संदेश

यात्रा के दौरान घायल हुईं विधायक किरण चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि आज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उत्साहित यात्रियों की भगदड़ से पैर चोटिल हो गया है। आशा है फर्स्ट-ऐड करवा कर यात्रा में जल्द ही शामिल हो पाऊंगी। 

 
12:00 PM, 07-Jan-2023

यात्रा में दो घंटे का ब्रेक

भारत जोड़ो यात्रा बसताड़ा टोल प्लाजा क्रॉस कर चुकी है। अब यात्रा में दो घंटे का ब्रेक होगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed