Bharat Jodo Yatra Live: श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेक लौटे राहुल गांधी, दुर्ग्याणा तीर्थ का कार्यक्रम रद्द
{"_id":"63bcbfe8cb91dc4ff12937d9","slug":"bharat-jodo-yatra-in-punjab-live-congress-bharat-jodo-yatra-will-enter-punjab-today","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra Live: श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेक लौटे राहुल गांधी, दुर्ग्याणा तीर्थ का कार्यक्रम रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 10 Jan 2023 03:37 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 10 Jan 2023 03:37 PM IST
खास बातें
भारत जोड़ो यात्रा मोहड़ा अनाज मंडी से अंबाला कैंट में दाखिल हुई। यहां अंबाला कैंट स्थित रेलवे स्टेशन के सामने से काली पलटन पुल से होते हुए सर्विस लेन से जंडली पुल तक पहुंची। यहां से अंबाला शहर में यात्रा प्रवेश करेगी। पढ़ें यात्रा से जुड़ा पल-पल का अपडेट
विज्ञापन
स्वर्ण मंदिर पहुंचे राहुल गांधी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:36 PM, 10-Jan-2023
हरसिमरत ने राहुल के पंजाब दौरे पर की टिप्पणी
राहुल गांधी के पंजाब दौरे को लेकर सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि राहुल की दादी इंदिरा गांधी ने पंजाब के टुकड़े किए। इसके अलावा पंजाब के श्री हरमंदिर साहिब पर हमला करवाया और सिखों का कत्लेआम करवाया। इसलिए पंजाब के लोग गांधी परिवार को कभी माफ नहीं कर सकते।02:29 PM, 10-Jan-2023
मीडिया से नहीं की बात
राहुल गांधी दोपहर 2:24 मिनट पर मीडिया से बिना कोई बात किए वापस चले गए।
विज्ञापन
02:24 PM, 10-Jan-2023
श्री अकाल तख्त में बाहर से ही माथा टेका
राहुल गांधी श्री अकाल तख्त साहिब के अंदर नहीं गए। उन्होंने बाहर से ही श्री अकाल तख्त पर माथा टेका।02:18 PM, 10-Jan-2023
राहुल गांधी ने सुना कीर्तन
राहुल गांधी ने श्री हरमंदिर साहिब में कीर्तन जत्थे के पीछे बैठकर इलाही गुरबाणी का कीर्तन सुना।02:05 PM, 10-Jan-2023
कांग्रेस नेताओं ने बांधी पगड़ी
श्री हरमंदिर साहिब पहुंचने से पहले राहुल गांधी होटल रेडिसन ब्लू पहुंचे। वहां कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें पगड़ी बांधी। पगड़ी बांधकर ही वह श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने आए।
02:01 PM, 10-Jan-2023
स्वर्ण मंदिर पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी दोपहर करीब पौने दो बजे अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे। उन्होंने पीली पगड़ी पहनी और गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:29 PM, 10-Jan-2023
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से जाएंगे अमृतसर
राहुल गांधी कार से चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं। वे एयरपोर्ट से अमृतसर जाएंगे।11:23 AM, 10-Jan-2023
अब स्वर्ण मंदिर के लिए रवाना होंगे राहुल
अंबाला से गाड़ी के माध्यम से राहुल गांधी अब पंजाब जाएंगे। वहां पर यात्रा स्वर्ण मंदिर में दर्शन के बाद की जाएगी।11:21 AM, 10-Jan-2023
जयराम रमेश बोले-एमपी और हरियाणा में सड़कें सबसे अधिक खराब
वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा हरियाणा और एमपी में सबसे अधिक खराब सड़कें दिखी। हरियाणा के आठ जिलों में से सात जिलों में सड़कों पर गढ्ढे थे। कभी प्लानिंग कमीशन दूसरे राज्यों को हरियाणा की सड़कों का उदाहरण देते थे, मगर अब काफी खराब स्थिति है।10:42 AM, 10-Jan-2023