Bihar Bandh Live News: पटना समेत बिहार के कई शहरों में सड़कों पर प्रदर्शनकारियों का हंगामा व आगजनी, दरभंगा में रोकी ट्रेन
{"_id":"61f360ea9e6f4525af21cf80","slug":"rrb-ntpc-exam-student-protest-bihar-band-live-news-and-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Bandh Live News: पटना समेत बिहार के कई शहरों में सड़कों पर प्रदर्शनकारियों का हंगामा व आगजनी, दरभंगा में रोकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 28 Jan 2022 01:55 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:55 PM IST
खास बातें
बिहार बंद को राजद, जन अधिकार पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान जैसे राजनीतिक दलों ने इस बंद को अपना समर्थन दिया है। दरअसल, ये छात्र आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी व ग्रुप डी सीबीटी 1 परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
सड़कों पर प्रदर्शनकारियों का हंगामा व आगजनी
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
01:54 PM, 28-Jan-2022
दो नहीं, एक ही परीक्षा होगी: सुशील मोदी
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद सुशील मोदी ने बताया कि गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आश्वासन दिया है कि ग्रुप-डी की दो के बजाय एक परीक्षा होगी। साथ ही एनटीपीसी परीक्षा के 3.5 लाख अतिरिक्त परिणाम एक छात्र-एक के परिणाम के आधार पर घोषित किए जाएंगे। इसलिए विरोध करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्रों को अगर कोई दूसरी मांगें हैं तो उन्हें रेलवे द्वारा गठित समिति के समक्ष उठा सकते हैं। इसलिए मैं छात्रों से अनुरोध करता हूं कि वे विरोध प्रदर्शन करने के लिए किसी से प्रभावित न हों।
12:07 PM, 28-Jan-2022
पटना, गया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, आरा सहित बिहार के सभी बड़े शहरों में प्रदर्शनकारियों ने रास्तों को जाम कर दिया गया है। कहीं सड़कों पर टायर जलाए जा रहे हैं तो कहीं नारेबाजी की जा रही है। पटना में जाप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प की खबर है।
विज्ञापन
10:53 AM, 28-Jan-2022
खान सर की अपील, पप्पू यादव का तंज
छात्रों के प्रदर्शन पर खान सर की 28 जनवरी को प्रदर्शन न करने की अपील पर जेएपी पार्टी अध्यक्ष पप्पू यादव ने तंज कसा है। उन्होंने छात्रों से बातचीत के दौरान कहा कि आप लोगों को यह अहसास करा देना है कि हम लोग मरने वाले हैं, लड़ने वाले हैं। मारने वाले नहीं हैं। पूरी दुनिया कल आपको वॉच करेगी, आपकी भूमिका पूरी दुनिया देख रही है।
09:57 AM, 28-Jan-2022
राजधानी पटना में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
राजधानी पटना में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं और कई जगह यातायात मार्ग को जाम कर दिया है।
09:25 AM, 28-Jan-2022
विपक्षी दलों ने समर्थन का किया एलान
बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस, भाकपा एवं माकपा ने बंद का समर्थन किया है। वहीं नीतीश सरकार में शामिल हम प्रमुख जीतन राम मांझी ने भी हालात बिगड़ने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पटना में कोचिंग संस्थानों के कई शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का कदम छात्रों के आंदोलन को तेज करने में मदद कर सकता है। खान सर जैसे शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर छात्रों को बिहार में अघोषित आंदोलन के लिए और भड़का सकती है।09:00 AM, 28-Jan-2022
यूपी में अलर्ट जारी
बिहार बंद को लेकर यूपी के कई जिलों में हाई अलर्ट लगा दिया गया है। डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। खासकर वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। क्योंकि कुछ दिन पहले ही प्रयागराज में छात्रों ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:50 AM, 28-Jan-2022
राजद भी सड़क पर उतरी
महुआ से राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन ने अपने समर्थकों के साथ 'बिहार बंद' का समर्थन किया। उन्होंने परीक्षा में हुई धांधली के आरोप में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।08:39 AM, 28-Jan-2022
बिहार बंद Live: पटना समेत बिहार के कई शहरों में सड़कों पर प्रदर्शनकारियों का हंगामा व आगजनी, दरभंगा में रोकी ट्रेन
बिहार में आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसको लेकर छात्रों की ओर से आज बिहार बंद का आह्वान किया गया है। बंद को सफल बनाने के लिए कई छात्र सुबह से ही सड़कों पर उतर आए हैं और प्रदर्शन को तेज कर रहे हैं। उधर, आरजेडी, जन अधिकार पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान जैसे राजनीतिक दलों ने इस बंद को अपना समर्थन दिया है। दरअसल, ये छात्र आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी व ग्रुप डी सीबीटी 1 परीक्षा में धांधली को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।