फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

पटना छात्र आंदोलन लाइव : बैरिकेड तोड़ने वाले कदम वाटर कैनन से नहीं रुके, सुरक्षाकर्मियों से भी भिड़े छात्र

Tue, 25 Aug 2026 02:34 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 25 Aug 2026 02:34 PM IST
खास बातें

बीपीएससी TRE-4 में PT और Mains के बीच नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल समेत कई मांगों को लेकर मंगलवार को पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए निकले छात्रों ने जेपी गोलंबर पर पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी और डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गए। सीआरपीएफ ने लाठीचार्ज किया है। इसमें एक छात्र का सिर फट गया है।

विज्ञापन
Bpsc Students Protest Live March Towards CM House Police Use Water Cannons Student Injured
छात्रों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:15 PM, 25-Aug-2026

प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया

70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर मंगलवार को पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। गांधी मैदान से राजभवन की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में लगी पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी और प्रतिबंधित क्षेत्र की ओर बढ़ने लगे। छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल कर उन्हें पीछे हटाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नियंत्रित नहीं होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के दौरान एक छात्र के सिर में चोट लगने की बात सामने आई है।

 
02:08 PM, 25-Aug-2026

छात्रों पर लाठीचार्ज, एक का सिर फटा

70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर गांधी मैदान से राजभवन की ओर छात्र बढ़े। इस दौरान छात्रों ने  बैरिकेड्स तोड़ दिए। छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। 
विज्ञापन
02:00 PM, 25-Aug-2026

सरकार छात्रों की मांगों को गंभीरता से ले रही है-JDU नेता श्रवण कुमार

 प्रदर्शन को लेकर JDU नेता श्रवण कुमार ने कहा कि छात्रों की और रोजगार पाने वालों की जो भी मांग और समस्या है, सरकार तो उसे गंभीरता से ले रही है। जो भी नियम, कानून और प्रावधान हैं, उसके हिसाब से उनके लिए सब कुछ किया जा रहा है। देश का पहला राज्य बिहार है जहां इतना ज्यादा सरकारी महकमे में नियुक्ति हुई है। नीतीश कुमार जी का ही संकल्प है कि बिहार में 2025-30 के बीच में हम बिहार के लोगों को एक करोड़ नौकरी और रोजगार देंगे। हर क्षेत्र में नियुक्तियां हो रही हैं। हर विभाग में भर्ती निकल रही है। हम अपने बच्चों से अनुरोध करेंगे कि आप थोड़ा धैर्य रखें और इनके (विपक्ष) के झांसे में न आएं, ये रोजगार नहीं देने वाले हैं। ये आपके खून-पसीने का इस्तेमाल करके अपनी राजनीति चमकाने वाले हैं। इनसे सावधान रहें।"
01:56 PM, 25-Aug-2026

छात्रों के सभी मुद्दों का समाधान कर दिया गया-शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

 छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि जिन-जिन मुद्दों को लेकर छात्र धरने पर बैठे थे, उनके सभी मुद्दों का समाधान कर दिया गया है। सरकार की नियति ही है कि हम अपने युवाओं की समस्याओं का समय पर निदान करें। युवा जो-जो विषय लेकर आए, हम लोगों ने उसका समाधान किया। मुझे यह सुनकर हैरानी हुई कि जिस इंसान ने 10वीं की बोर्ड की परीक्षा तक नहीं दी, वो परीक्षा पर सुझाव दे रहे हैं। इसी वजह से में तेजस्वी जी को फिर कहूंगा कि एक बार हमारे बिहार सरकार के स्कूल में दाखिला लीजिए, 10वीं पास कीजिए और फिर आकर हमें परीक्षा पर सुझाव दीजिए। हमें आपका सुझाव बहुत अच्छा लगेगा।
01:35 PM, 25-Aug-2026

पटना छात्र आंदोलन लाइव : बैरिकेड तोड़ने वाले कदम वाटर कैनन से नहीं रुके, सुरक्षाकर्मियों से भी भिड़े छात्र

बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती से जुड़ी मांगों को लेकर मंगलवार को पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। बीपीएससी TRE-4 में PT और Mains के बीच नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए मार्च किया। छात्रों ने जेपी गोलंबर पर पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गए। इसके बाद छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान एक छात्र के सिर में चोट लगने की बात सामने आई है, जबकि एक छात्रा के बेहोश होने की भी सूचना है। वहीं, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर राजभवन की ओर मार्च कर रहे कुछ छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed