Bihar Vidhan Sabha Live: महागठबंधन के विधायकों ने किया प्रदर्शन, विधानसभा में CAG की रिपोर्ट पेश
{"_id":"699fdfe4aedb63233b02ccf7","slug":"bihar-vidhan-sabha-live-four-bill-amendments-on-the-table-of-the-house-today-bihar-news-live-rjd-bjp-jdu-2026-02-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Vidhan Sabha Live: महागठबंधन के विधायकों ने किया प्रदर्शन, विधानसभा में CAG की रिपोर्ट पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 26 Feb 2026 02:52 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:52 PM IST
खास बातें
Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 18वां दिन है। विधानसभा परिसर में बढ़ते अपराध पर विपक्ष के विधायकों ने प्रदर्शन किया। राजद विधायक ने गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे पर सवाल उठाया।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
02:47 PM, 26-Feb-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: CAG की रिपोर्ट पर विपक्ष ने उठाया सवाल
बिहार विधानसभा में CAG की रिपोर्ट होने के बाद विपक्ष के विधायक कुमार सर्वजीत ने आरोप लगाया कि CAG रिपोर्ट में यह बताया गया कि 31 मार्च 2023 तक 4844 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें से 1430.32 करोड़ रुपये पिछले पांच साल से पेंडिंग है। परिवहन विभाग पर भी गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि एसओपी का पालन किए बिना ही गाड़ियों का फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया गया। इससे सरकार को करोड़ों रुपये की हानि हुई है।02:00 PM, 26-Feb-2026
Bihar Vidhan Sabha: राजद एमएलसी के बयान एनडीए के विधायक ने किया पलटवार
राजद एमएलसी सुनील सिंह पर पलटवार करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक दल के नेता और विधायक माधव आनंद ने कहा कि राजद वाले सुबह में कुछ और शाम में कुछ और बोलते हैं। वह लोग बेतुका बयान देते हैं। उन्होंने पता नहीं है कि शराबबंदी एक सफलतम कानून है। उन्हें अगर क्षमता है तो वह शराब की डिलीवरी करवा दें। किसी की इतनी हिम्मत है कि विधान मंडल परिसर में कोई शराब मंगवा लेगा। वह बेतुका बयान देते हैं। सुर्खियों में बने रहने के लिए वह ऐसा करते हैं। शिक्षा की कमी है। थोड़ा पढ़कर लिखकर उन्हें आना चाहिए।
विज्ञापन
12:08 PM, 26-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: सदन के पटल पर रखी गई सीएजी की रिपोर्ट
वित्त विभाग के मंत्री विजेंद्र यादव ने सीएजी की रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि नियंत्रक महालेखापरीक्षक (सीएजी) से प्राप्त लेखापरीक्षा को सदन के पटल पर रखा। इसमें जिला परिवहन कार्यालयों की प्रगति की रिपोर्ट समेत अन्य कई रिपोर्ट शामिल हैं। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया।11:36 AM, 26-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: बाजार समिति के दुकानों के आवंटन का मुद्दा भाजपा विधायक ने उठाया
बिहार विधानसभा में भाजपा विधायक प्रमोद कुमार ने मोतिहारी बाजार समिति में निमित दुकानों के आवंटन का मामला उठाया। उन्होंने पूछा कि इनका आवंटन कब होगा? क्या पुराने दुकानदारों को सरकार प्राथमिकता देगी। बाजार समिति की सड़कें कब दुरुस्त होगी? इस पर जवाब देते हुए मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि हमारी सरकार कृषि क्षेत्र में बड़ै पैमाने पर रोजगार सृजन का काम कर रही है। जो नए बाजार प्रागंण बन रहे हैं, उसमें भी दुकान, कैटिंग समेत कई चीजों के आवंटन की तैयारी चल रही है। सड़कें, नाला, किसानों को ठहराव के शेड, शौचालय, पेयजल समेत कई अत्याधुनिक व्यवस्थाओं पर सरकार काम कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह पूरे राज्य का मामला है। इसमें दुकानों के आवंटन का मुद्दा भी शामिल हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि जल्द से जल्द यह करवाया जा रहा है। पुराने दुकानदारों को सरकार प्राथमिकता देगी।11:06 AM, 26-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: विधानसभा के पोर्टिको में विपक्ष के विधायकों का प्रदर्शन
प्रदर्शन करते महागठबंधन के विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
10:50 AM, 26-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: राजद एमएलसी सुनील सिंह ने शराब डिलीवरी पर किया बड़ा दावा
विधान परिषद् की कार्यवाही शुरू होने से पहले राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने नीतीश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में कोई भी ऐसी योजना नहीं चल रही है, जिसमें भ्रष्टाचार नहीं है। नल जल योजना, आवास योजना समेत सभी में भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने शराबबंदी को फेल बताते हुए कहा कि 2016 से पहले जितनी शराब बिहार में आती थी, उससे कई गुना ज्यादा शराब बंदी के बाद आ रही है। यूपी, झारखंड और बंगाल से आराम से शराब आ रही है और अवैध रूप से बेची जा रही है। युवा पीढ़ी बर्बाद हो गई। कम उम्र के युवा सूखे नशे का शिकार हो गए हैं। सीएम नीतीश कुमार राजा राम मोहन राय बनना चाहते थे लेकिन वह नहीं बन पाएं। वह शराबबंदी लागू करवा नहीं पाएं। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को मैं इसी सदन के प्रागंण में शराब की लाइव डिलीवरी करवा दूंगा। इतना ही नहीं एक अणे मार्ग में भी शराब की आसानी से डिलीवरी हो जाएगी। कोई ऐसा जगह नहीं है जहां पर पैसा देकर शराब की डिलीवरी नहीं हो जाए। जहां पर बड़े बड़े मंत्री और नेताओं का रहना होता है, वहां पर डिलीवरी होता है। स्कूल और कॉलेज के लड़के साइकिल और स्कूटर से डिलीवरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:42 AM, 26-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: राजद विधायक ने अमित शाह पर लगाया बड़ा आरोप
राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों ने गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोला। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि अमित शाह आतंकवादियों को हवा देने आते हैं। देश में सांप्रदायिक शक्तियों को बढ़ावा देने का काम करते हैं और एक धर्म के खिलाफ काम करते हैं। किसी भी नेता को ऐसा नहीं करना चाहिए।10:30 AM, 26-Feb-2026