Bankipur Election Result: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत; 19 हजार से अधिक वोटों से BJP को दी मात
Bankipur Results: जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा के नीरज कुमार को 19 हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया। अंतिम मतगणना में प्रशांत किशोर को 64,151 वोट, भाजपा के नीरज कुमार को 44,827 वोट और राजद की रेखा कुमारी को 14,273 वोट मिले। ईवीएम और डाक मतपत्रों की गिनती पूरी होने के बाद घोषित इस परिणाम के साथ प्रशांत किशोर ने अपनी पहली चुनावी परीक्षा में बड़ी राजनीतिक सफलता हासिल की।
लाइव अपडेट
जीत का सर्टिफिकेट लेकर निकले प्रशांत किशोर, बोले- यह बांकीपुर की जनता की जीत है
प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, जन सुराज ने 19,324 वोटों से भाजपा को हराया
जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा के नीरज कुमार को 19,324 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। अंतिम मतगणना में प्रशांत किशोर को 64,151 वोट, भाजपा के नीरज कुमार को 44,827 वोट और राजद की रेखा कुमारी को 14,273 वोट मिले। ईवीएम और डाक मतपत्रों की गिनती पूरी होने के बाद घोषित इस परिणाम के साथ प्रशांत किशोर ने अपनी पहली चुनावी परीक्षा में बड़ी राजनीतिक सफलता हासिल की। बिहार की राजनीति में इसे जन सुराज पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक और निर्णायक जीत माना जा रहा है।32वें राउंड तक प्रशांत किशोर 19 हजार वोट से आगे
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 32वें राउंड तक जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर 63,946 वोटों के साथ 19,246 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा के नीरज कुमार 44,700 वोट लेकर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की रेखा कुमारी 14,241 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।मतगणना राउंड 31 से बढ़ाकर 32
31 राउंड की ईवीएम मतगणना पूरी हो चुकी है। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने कुल मतगणना राउंड 31 से बढ़ाकर 32 कर दिए हैं, क्योंकि अब डाक मतपत्र और अन्य शेष मतों की गिनती जोड़ी जा रही है। अंतिम परिणाम में बैलेट वोट शामिल होने के बाद आंकड़ों में मामूली बदलाव संभव है।बिहार में जन सुराज का बड़ा धमाका, प्रशांत किशोर ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत
जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। मतगणना के 31वें राउंड तक के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने भाजपा के नीरज कुमार को 18,900 से अधिक मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। प्रशांत किशोर को 63,203 वोट मिले, जबकि नीरज कुमार को 44,250 वोट प्राप्त हुए। वहीं, राजद की रेखा कुमारी 14,085 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।प्रत्याशी प्रशांत किशोर 18964 वोटों से आगे
31 में से 29 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक उन्हें 61,075 वोट मिले हैं और वे 18,964 मतों की बड़ी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। भाजपा के नीरज कुमार को अब तक 42,111 वोट मिले हैं, जबकि राजद की रेखा कुमारी 13,625 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अब केवल दो राउंड की मतगणना शेष है और मौजूदा रुझानों को देखते हुए प्रशांत किशोर की जीत लगभग तय मानी जा रही है। लगातार बनी निर्णायक बढ़त ने मुकाबले को लगभग एकतरफा बना दिया है, जबकि भाजपा के लिए वापसी की संभावनाएं लगभग समाप्त हो चुकी हैं।जीत के बाद प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, बिहार सीएम को लेकर क्या बोले पीके?
प्रशांत किशोर ने कहा कि 'हार-जीत होती रहती है, दल जीतते और हारते रहते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बिहार का विकास है। बिहार के युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए, ताकि उन्हें दिल्ली, मुंबई और गुजरात पलायन न करना पड़े।'
मुख्यमंत्री के मुद्दे पर प्रशांत किशोर ने कहा, 'मैं पहले भी कहता रहा हूं कि बिहार का मुख्यमंत्री एक अच्छे व्यक्ति को बनाया जाना चाहिए। जिस व्यक्ति को बनाया गया है, उसे लेकर मैंने पहले भी सवाल उठाए थे। आज बांकीपुर की जनता ने भी भाजपा को संदेश दिया है कि बेहतर नेतृत्व और बेहतर उम्मीदवार को आगे लाया जाए।'