फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Nagar Nigam Election Result Live: मेडिकल छात्रा सन्नू कुमारी बनीं मुख्य पार्षद, सुखदेव की पत्नी को हराया

Fri, 30 Dec 2022 06:27 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 30 Dec 2022 06:27 PM IST
खास बातें

Bihar Nagar Nigam Election Result 2022 Live News in Hindi : बिहार नगरीय निकाय चुनावों के रुझान कुछ ही देर में सामने आ जाएंगे। आरक्षण के मसले पर अदालतों में रहने के बाद चुनाव कराए गए हैं, इस वजह से दिलचस्प नतीजे सामने आ सकते हैं। 

विज्ञापन
Bihar Nagar Nikay Election Result 2022 Live Updates Vote Counting for 68 Municipal Bodies in 26 States News
सन्नू कुमारी की जीत - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

03:04 PM, 30-Dec-2022
अररिया के नरपतगंज नगर पंचायत में मेडिकल की छात्रा सन्नू कुमारी मुख्य पार्षद पद का चुनाव जीत गई हैं। सन्नू कुमारी दरभंगा मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं। नरपतगंज नगर पंचायत में सन्नू कुमारी ने दिग्गजों को शिकस्त देते हुए जीत दर्ज की है। सन्नू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सीमा कुमारी को 2193 वोटों से हराया। यहां पांच बार सांसद रहे पूर्व सांसद सुखदेव पासवान की पत्नी नीलम देवी भी चुनाव लड़ रही थी। नीलम देवी तीसरे स्थान पर रहीं और उन्हें महज 1206 मत मिले।
02:53 PM, 30-Dec-2022
विजयी उषा अग्रवाल, मीणा देवी - फोटो : Amar Ujala Digital
कटिहार नगर निगम में BJP MLC की पत्नी जीतीं
कटिहार नगर निगम चुनाव में भाजपा एमएलसी अशोक अग्रवाल की पत्नी उषा अग्रवाल ने 20, 567 मतों से जीत दर्ज की है। उन्हें 11 वें राउंड में कुल 39,975 वोट मिले हैं। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी राजद के पूर्व मंत्री रामप्रकाश महतो की पत्नी मीना देवी को बड़े अंतर से हराया।

 
विज्ञापन
01:54 PM, 30-Dec-2022
मुजफ्फरपुर मेयर पद पर बड़ा उलटफेर
मुजफ्फरपुर नगर निगम में मेयर पद पर चल रहे घमासान में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सुबह से ही निर्वतमान मेयर राकेश कुमार पिंटू ने बढ़त बनाई हुई थी लेकिन अब निर्मला साहू आगे निकल गई हैं। निर्मला साहू को 24697 और राकेश कुमार को 19504 वोट मिले हैं। 
 
01:33 PM, 30-Dec-2022
पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी की बहू हारीं
बेतिया में मेयर पद पर गरिमा देवी सिकरिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी की बहू सुरभि घई को हरा दिया है। 
01:04 PM, 30-Dec-2022
मुरलीगंज निकाय चुनाव परिणाम
मुरलीगंज मुख्य पार्षद 
सर्जना सिद्धि -4198
बबिता देवी 3951
दिनेश मिश्रा - 3062

सिंहेश्वर मुख्य पार्षद 
पूनम देवी - 2079
मंजू देवी - 1363
मोहिनी देवी - 936

बिहारीगंज मुख्य पार्षद 
नीतू देवी - 4757
रंजू कुमारी - 1375
जानकी देवी - 1058

मुरलीगंज उप मुख्य पार्षद 
आनंद कुमार - 5396
सुनील कुमार - 2330
विकास कुमार शर्मा - 2009

बिहारीगंज उप मुख्य पार्षद  
गुड़िया कुमारी - 3203
नीतू जायसवाल - 2643
साहिल प्रवीण - 1186

सिंहेश्वर उप मुख्य पार्षद 
मो. परवेज आलम - 1115
धर्म नारायण ठाकुर - 899
जगदीश प्रसाद यादव - 872
12:58 PM, 30-Dec-2022
भागलपुर नगर निकाय चुनाव
भागलपुर नगर निकाय चुनाव में मतगणना के सातवें चरण में महापौर पद को लेकर कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। वसुंधरा लाल 8 हजार मतों से आगे चल रही हैं। जबकि दूसरे स्थान पर गजाला प्रवीण हैं। मेयर पद में वसुंधरा लाल को कुल 29224 मत है। गजाला प्रवीण को 24071 मतों से दूसरे स्थान पर जबकि निवर्तमान मेयर सीमा शाह 8120 मतों से तीसरे पायदान पर है। उपमेयर पद में भी भावी प्रत्याशी सलाउद्दीन हसन 8 हजार से ज्यादा मतों आगे चल रहे हैं और दूसरे पायदान पर संतोष शाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:49 PM, 30-Dec-2022
भाजपा MLC की पत्नी 18 हजार वोट से आगे
भाजपा एमएलसी अशोक अग्रवाल की पत्नी उषा अग्रवाल 18 हजार 598 वोट से आगे चल रही हैं। प्रतिद्वंद्वी राजद के पूर्व मंत्री रामप्रकाश महतो की पत्नी मीना देवी पीछे चल रही हैं।
12:46 PM, 30-Dec-2022
कटिहार नगर निगम चुनाव का परिणाम
  • वार्ड नंबर 1 से मुनीलाल उड़ांव
  • वार्ड नंबर 02 से  मुसर्रत  जहां
  • वार्ड नंबर 3 से  ममता देवी
  • वार्ड नंबर 4 से -मो.  साबिर अंसारी
  • वार्ड नंबर 5 से  मनीष घोष
  • वार्ड नंबर 6 से रेखा देवी
  • वार्ड नंबर 7 से आलोक वर्मा
  • वार्ड नंबर 08 से निशा कुलकर्णी
  • वार्ड नंबर -09 से भद्रासन देवी
  • वार्ड नंबर 10 उमेश पासवान
  • वार्ड नंबर 11से  सागर कुमार पासवान
  • वार्ड नंबर12 से अनुपम देवी
  • वार्ड नंबर 13 से दिनेश कुमार पांडेय 
  • वार्ड नंबर 14 से हर्ष अग्रवाल
  • वार्ड नंबर 15 से  सुषमा देवी
  • वार्ड नंबर 16  मंजू देवी
  •  वार्ड नंबर 17 से बेबी देवी
  • वार्ड नंबर 18 से कुमारेन्द्र प्रताप सिंह 
  • वार्ड नंबर 19 से  सलीम अंसारी
  • वार्ड नंबर 20 से  मोहम्मद मुर्तजा
  •  वार्ड नंबर 21 से ज्ञानती देवी
  •  वार्ड नंबर 22 से गुड्डी कुमारी
  •  वार्ड नंबर 23 से इज़हार अली
  •  वार्ड नंबर 24 से रेशमा इजहार
  •  वार्ड नंबर 25 से कैलाश शर्मा
12:34 PM, 30-Dec-2022
भागलपुर मेयर पद पर कौन आगे
भागलपुर मेयर पद के लिए वसुंधरा लाल को 29224 वोट से आगे चल रही हैं। वहीं गजाला प्रवीण 24071, सीमा शाह 8120 वोट मिले हैं।
11:49 AM, 30-Dec-2022
मेयर पद पर राकेश कुमार पिंटू चल रहे आगे
मेयर प्रत्याशी मुजफ्फरपुर निवर्तमान मेयर राकेश कुमार पिंटू 4355 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा नेत्री निर्मला साहू 1610 और सुरेश कुमार को 982 वोट मिले हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed