{"_id":"6a8f95262621b30bd30c300e","slug":"two-kanwariyas-from-up-die-under-suspicious-circumstances-in-gopalganj-returning-from-baidyanath-dham-bihar-news-saran-news-c-1-1-noi1232-4656285-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन 2026: यूपी के दो कांवरियों की बिहार में मौत; देवघर से लौटते समय थावे मंदिर में की पूजा, फिर संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन 2026: यूपी के दो कांवरियों की बिहार में मौत; देवघर से लौटते समय थावे मंदिर में की पूजा, फिर संदिग्ध मौत
Thu, 27 Aug 2026 10:33 AM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:33 AM IST
सार
Bihar News: गोपालगंज में बैद्यनाथ धाम से जलाभिषेक कर लौट रहे उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी दो श्रद्धालुओं की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। दोनों ने थावे दुर्गा मंदिर में दर्शन-पूजन किया था। डॉक्टरों ने प्रारंभिक लक्षणों के आधार पर हार्ट अटैक की आशंका जताई है। परिजन पोस्टमार्टम से इनकार कर शव लेकर कुशीनगर रवाना हो गए।
विज्ञापन
गोपालगंज मॉडल अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के गोपालगंज जिले में बैद्यनाथ धाम से जल चढ़ाकर लौट रहे दो श्रद्धालुओं की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। दोनों मृतक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले थे। थावे दुर्गा मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद घर लौटते समय यह दुखद घटना हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांवरियों का एक समूह देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक कर वापस लौट रहा था। रास्ते में श्रद्धालु गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे मंदिर में रुके और पूजा-अर्चना की। मंदिर से बाहर निकलने के बाद अपने गंतव्य की ओर बढ़ने के दौरान दो कांवरियों ने अचानक तेज घबराहट और बेचैनी की शिकायत की। देखते ही देखते उनकी हालत बिगड़ गई, जिससे आसपास मौजूद लोगों और श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए थावे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शवों को एंबुलेंस की मदद से गोपालगंज सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने भी दोनों की मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन
सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक ने प्रारंभिक लक्षणों के आधार पर मौत की वजह हार्ट अटैक होने की आशंका जताई है। हालांकि, मौत की सटीक वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकती थी।
कुशीनगर के रहने वाले थे दोनों श्रद्धालु
मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र के मिश्र दाना दुधही गांव निवासी 60 वर्षीय मीना देवी, पत्नी दूधनाथ और सेवरही थाना क्षेत्र के सरठिया कर्मपट्टी गांव निवासी 50 वर्षीय बाबूलाल राम, पिता परमेश्वर राम के रूप में हुई है।
पोस्टमार्टम से परिजनों ने किया इनकार
घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन शवों को लेकर अपने गृह जिला कुशीनगर रवाना हो गए, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।