Hajipur LS Election Results: चिराग पासवान एक लाख 70 हजार से ज्यादा वोटों से जीते, शिवचंद्र राम को दी मात
{"_id":"665e5876b3e9f12fbd078d36","slug":"hajipur-lok-sabha-election-results-live-vote-counting-aam-chunav-2024-bjp-vs-rjd-winning-seats-bihar-news-2024-06-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"Hajipur LS Election Results: चिराग पासवान एक लाख 70 हजार से ज्यादा वोटों से जीते, शिवचंद्र राम को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 04 Jun 2024 09:12 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 04 Jun 2024 09:12 PM IST
खास बातें
Bihar Election Result: बिहार लोकसभा चुनाव के नतीजे लगभग घोषित हो चुके हैं। हाजीपुर लोकसभा सीट से चिराग पासवान ने 70 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
हाजीपुर में भारी अंतर से जीते चिराग पासवान
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:29 PM, 04-Jun-2024
चिराग पासवान के समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
05:05 PM, 04-Jun-2024
Bihar Election Results: बिहार में एनडीए 30, महागठबंधन नौ सीट
बिहार में एनडीए और महागठबंधन में कई सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। दोपहर बाद के रुझानों में एनडीए की सीटों की संख्या घटी हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, बिहार में एक सीट पर गया से एनडीए ने जीत दर्ज की है। 12 सीटों पर जेडीयू तो 12 पर बीजेपी आगे है, जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास पांच सीटों पर आगे है। इस तरह एनडीए 30 सीटों पर बढ़त बनाए हुए या जीत गया है। वहीं, महागठबंधन में आरजेडी चार सीट, कांग्रेस तीन सीट और सीपीआई माले दो सीटों पर लीड लिए हुए है। पूर्णिया में निर्दलीय पप्पू यादव बढ़त बनाए हुए हैं।

04:35 PM, 04-Jun-2024
Hajipur Election Result: हाजीपुर लोकसभा सीट से लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान करीब 1.50 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। लोजपा रामविलास ने हाजीपुर में बड़े जश्न की तैयारी की है। इसके लिए स्पेशल लड्डू तैयार किया गया है, जिस पर पार्टी का चुनाव चिह्न हेलीकॉप्टर लगवाया गया है। हाजीपुर पहुंच कर चिराग इस लड्डू को केक के रूप में काटकर जीत का जश्न मनाएंगे।
04:03 PM, 04-Jun-2024
Bihar Election Results: चिराग पासवान बोले- एक बार फिर मोदी सरकार
लोकसभा चुनाव रिजल्ट को लेकर जारी सस्पेंस के बीच लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान ने पोस्ट कर सियासी पारे को गर्मा दिया है। चिराग ने लिखा कि फिर एक बार मोदी सरकार, पीएम के समर्थन में उनकी पार्टी लोजपा रामविलास मजबूती के साथ खड़ी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। देश को फिर से मजबूत और सशक्त सरकार मिलेगी। बता दें कि बिहार में चिराग की पार्टी पांचों सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
03:59 PM, 04-Jun-2024
Hajipur Election Results: हाजीपुर लोकसभा निर्वाचन की गिनती है जारी
- चिराग पासवान- 3,86,254
- शिवचंद्र राम- 2,61,048
- चिराग पासवान 1,25,206 वोट से आगे
03:02 PM, 04-Jun-2024
Bihar Election Results: बिहार में बीजेपी ने बुलाई एनडीए की बैठक
लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बिहार में सियासी पारा गर्मा गया है। इस बीच बीजेपी ने एनडीए की बैठक बुलाई है। थोड़ी देर में एनडीए के सभी दलों की मीटिंग होगी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे।

02:37 PM, 04-Jun-2024
Hajipur Election Result: हाजीपुर लोकसभा निर्वाचन की गिनती है जारी
- चिराग पासवान- 2,55,251
- शिवचंद्र राम- 1,74,432
- चिराग पासवान 80,819 वोट से आगे
01:29 PM, 04-Jun-2024
Hajipur Lok Sabha Chunav Result: हाजीपुर लोकसभा सीट अपडेट
- चिराग पासवान- 1,72,749 कुल वोट
- शिवचंद्र राम- 1,20,331 कुल वोट
- चिराग पासवान 52,418 वोट से आगे
12:31 PM, 04-Jun-2024
Hajipur Election Result: हाजीपुर लोकसभा सीट अपडेट
- चिराग पासवान - 103342
- शिवचंद्र राम - 70098
- चिराग पासवान 33244 वोट से आगे
12:10 PM, 04-Jun-2024
Bihar Election Results: बिहार में लेफ्ट का दो दशक का सूखा समाप्त होने के आसार
बिहार में वाम दलों का करीब दो दशक का सूखा खत्म होने के आसार हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में वाम दल अपना खाता खोल सकते हैं। सीपीआई माले काराकाट और आरा सीट पर अच्छी बढ़त बनाए हुए है। सीपीआई के अवधेश राय भी बेगूसराय में बीजेपी के गिरिराज सिंह को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। बता दें कि साल 1999 के बाद बिहार में लेफ्ट पार्टियां लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई।