Bihar News LIVE : लवली आनंद जदयू में शामिल, इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव; कुशवाहा बोले- 40 की 40 सीटें जीतेंगे
{"_id":"65f7b11764780dd34109fdc5","slug":"bihar-news-lok-sabha-election-2024-bjp-news-nitish-kumar-chirag-paswan-pashupati-paras-bihar-board-bpsc-news-2024-03-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News LIVE : लवली आनंद जदयू में शामिल, इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव; कुशवाहा बोले- 40 की 40 सीटें जीतेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 18 Mar 2024 06:04 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 18 Mar 2024 06:04 PM IST
खास बातें
Bihar News : सुबह की शुरुआत बड़े सड़क हादसे से हुई। दोपहर में शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बीपीएससी से खबर आ सकती है। शाम में बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए के बीच बंटवारा सुर्खियों में रहेगा। मतलब, सोमवार को दिल्ली तक बिहार की चर्चा रहेगी।
विज्ञापन
बिहार न्यूज लाइव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:46 PM, 18-Mar-2024
जदयू की सदस्यता ग्रहण करतीं लवली आनंद।
- फोटो : अमर उजाला
शिवहर से चुनाव लड़ सकती हैं लवली आनंद
पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड में शामिल हो चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। लवली आनंद शिवहर से चुनाव लड़ सकती हैं। यह सीट जदयू के खाते में हैं। इधर, उमेश कुशवाहा ने कहा कि बिहार में एनडीए 40 के 40 सीट पर जीतने जा रही है।
पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड में शामिल हो चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। लवली आनंद शिवहर से चुनाव लड़ सकती हैं। यह सीट जदयू के खाते में हैं। इधर, उमेश कुशवाहा ने कहा कि बिहार में एनडीए 40 के 40 सीट पर जीतने जा रही है।
05:04 PM, 18-Mar-2024
मांझी और कुशवाहा को एक-एक सीट
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में बिहार की सीटों का बंटवारा हो चुका है। सोमवार शाम दिल्ली में एनडीए की ओर से प्रेस कांफ्रेंस की गई। बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने बिहार एनडीए में सीट शेयिरिंग की घोषणा कर दी। भारतीय जनता पार्टी 17 सीटों पर, जनता दल यूनाईटेड 16 सीटों पर और लोक जनशक्ति पार्टी पांच सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। वहीं हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक-एक सीट दिया गया है।
विज्ञापन
03:58 PM, 18-Mar-2024
पटना से गायब लड़कियां दिल्ली से मिली
पटना से 13 मार्च को गायब हुईं चार नाबालिग लड़कियां मिल गई हैं। इन्हें पटना पुलिस ने दिल्ली से खोल निकाला। पटना के धनरुआ इलाके से 13 मार्च को लापता हो गई थीं।
03:23 PM, 18-Mar-2024
परिवार के चार लोग झुलस गए
नवादा के नेमदारगंज थाना क्षेत्र स्थित पांडे टोला में भीषण अगलगी में परिवार के चार लोग झुलस गए। चारों की हालत गंभीर है। इन्हें सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण घर में आग लग गई। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाती तब तक दंपती समेत चार लोग झुलस गए। झुलसे हुए लोगों में पांडे टोला निवासी सत्यनारायण पांडे, उनकी पत्नी मीना देवी, पुत्र राकेश कुमार और उनकी पत्नी शामिल है।
02:01 PM, 18-Mar-2024
मोतिहारी में सड़क हादसे में युवक की मौत
मोतिहारी में तेज रफ्तार ट्रक और टेंपू के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें टेंपू पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो लकड़ी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायल को अरेराज के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना अरेराज-बेतिया मुख्य मार्ग पर गोविंदगंज थाना क्षेत्र के रढ़िया राय टोला के पास की है।
मोतिहारी में तेज रफ्तार ट्रक और टेंपू के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें टेंपू पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो लकड़ी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायल को अरेराज के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना अरेराज-बेतिया मुख्य मार्ग पर गोविंदगंज थाना क्षेत्र के रढ़िया राय टोला के पास की है।
01:12 PM, 18-Mar-2024
मंत्री नीतीश मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला
पुरानी सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में भाजपा नेता नीतीश मिश्रा ने पर्यटन मंत्री पदभार ग्रहण किया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं, विरासतों तथा सभी धर्मों के पवित्र स्थलों के केंद्र के रूप में भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। पर्यटकों को परिभ्रमण में किसी तरह की कठिनाई उत्पन्न न हो, उनकी संख्या लगातार बढ़े, इसके लिए बिहार सरकार प्रयत्नशील रहेगी। मैं स्वयं भी जब एक पर्यटक के रूप में कहीं जाता हूं तो मुझे क्या सुविधाएं चाहिए? क्या समस्याएं होती है? क्या मूलभूत आवश्यकताएं होती है, इसको ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग को बेहतर बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:31 PM, 18-Mar-2024
मंत्री नितिन नवीन।
- फोटो : अमर उजाला
एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए गठबंधन के सभी दलों से भाजपा की बातचीत चल रही है। इसके आधार पर निर्णय लिया जा रहा है। इसमें सभी दलों को सम्मान रहे, सभी का अधिकार रहे। साथ में सबलोग सामंजस से चुनाव लड़े, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। सभी दलों का मानना है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काफी विकास हुआ है। सीटों के आंकड़ों का टेबल पर बैठकर समाधान किया जा रहा है। बता दें कि भाजपा नेता नितिन नवीन ने आज मंत्री ने रूप में पदभार ग्रहण किया।
12:00 PM, 18-Mar-2024
एएन कॉलेज के पास छात्रों का हंगामा
बिहार के डिग्री कालेजों में नए शैक्षणिक सत्र से ही इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी तरह से अलग हो जाएगी। इसको लेकर बोरिंग रोड स्थित एएन कॉलेज में 11वीं के छात्र का नाम काट दिया गया है। इनकी संख्या 2000 से अधिक है। इस कारण छात्रों में आक्रोश है। छात्र हंगामा कर रहे हैं। आक्रोशित छात्रों ने जमकर हंगामा किया और कॉलेज गेट के पास बोरिंग रोड को जाम कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने की कोशिश करने लगे। जब छात्रों ने उनकी बात नहीं सुनी तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
11:22 AM, 18-Mar-2024
कैबिनेट की बैठक के बाद दिल्ली जाएंगे सीएम
सीएम नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक करने के बाद दिल्ली जा रहे। आज शाम चार बजे वह कैबिनेट की बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 6:40 बजे दिल्ली रवाना होंगे। मंगलवार को एनडीए की सीट शेयरिंग की घोषणा दिल्ली से हो सकती है।
10:34 AM, 18-Mar-2024
भाजपा वाले 40 सीट का हसीन सपना देख रहे
राष्ट्रीय जतना दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सबकुछ सही नहीं चल रहा। भाजपा चार सौ पार का दावा कर रही है लेकिन सौ सीट तो पहले ही कम जाएगी। भाजपा वालों को अपने स्वार्थ के लिए देश की भी चिंता नहीं है। बिहार में भाजपा वाले 40 सीट का हसीन सपना देख रहे, वह इस बाद 10 से ज्यादा सीट नहीं जीत पाएंगे। जनता सब जान चुकी है।