Bihar News Live: मैट्रिक परीक्षा पर बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला; पीएमसीएच इमरजेंसी वार्ड के पास आग से तबाही
{"_id":"65cbb2783a85f31b5f0fef6d","slug":"bihar-news-live-live-news-hindi-patna-weather-news-update-news-bihar-politics-crime-news-accident-today-2024-02-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Live: मैट्रिक परीक्षा पर बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला; पीएमसीएच इमरजेंसी वार्ड के पास आग से तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 14 Feb 2024 05:29 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 14 Feb 2024 05:29 PM IST
खास बातें
Bihar News : बिहार में चल क्या रहा है? आज क्या हो रहा है और क्या नहीं? हर तरह की जानकारी एक जगह यहां अपडेट की जा रही है। महत्वपूर्ण खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए उनके नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आसानी से पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
बिहार में आज क्या चल रहा है
- फोटो : amarujala.com
लाइव अपडेट
05:26 PM, 14-Feb-2024
मैट्रिक परीक्षा में देर से जाने की गलती नहीं करें
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, यानी बिहार बोर्ड ने गुरुवार से शुरू होने वाली मैट्रिक परीक्षा को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है। इस फैसले के बाद अब परीक्षार्थियों को सुनिश्चित कर लेना होगा कि वह समय पर परीक्षा केंद्र के अंदर आसानी से प्रवेश कर लें। जबरन कुछ नहीं करें।
पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें
04:52 PM, 14-Feb-2024
राज्य के सबसे बड़े अस्पताल में इमरजेंसी के सामने आग
बिहार के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज कॉलेज में आधुनिकीकरण का काम हो रहा है, लेकिन इसी दरम्यान बुधवार को दोपहर बाद यहां आग के कारण अफरातफरी मच गई। आग पीएमसीएच की इमरजेंसी के सामने स्टोर रूम में लगी थी। लाखों रुपये की दवा जलकर राख हो गई। निर्माण कार्याें के कारण अशोक राजपथ से अग्निशमन वाहनों को आने में समय लग गया। कई गाड़ियों ने आकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तबतक बड़े हिस्से में रखी दवाएं जलकर खाक हो गईं। राज्य के सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वालों के लिए दवाएं फ्री देने का प्रावधान है। ऐसे में आग का सीधा असर आने वाले मरीजों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
04:17 PM, 14-Feb-2024
राज्य के सबसे बड़े अस्पताल में भारी मात्रा में दवाएं जल गई।
- फोटो : अमर उजाला
12 फरवरी को बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड और भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को आने में हुई देर और अंतत: एक विधायक के गायब रह जाने के मामले में खरीद-फरोख्त, धमकी, अपहरण आदि की अलग-अलग सूचनाओं को जोड़ते हुए बिहार पुलिस की विशेष टीम पूरे राज्य में सक्रिय होकर जांच कर रही है। अब वैशाली से राष्ट्रीय जनता दल के एक नेता को उठाकर पटना लाने की बात सामने आ रही है। उसे पूछताछ के बाद पटना लाया गया है, लेकिन आधिकारिक तौर पर पुलिस अभी कोई जानकारी नहीं दे रही है। जदयू के एक विधायक ने वैशाली में अपने रिश्तेदार के घर पहुंचकर वहां से ऑफर दिए जाने की बात कही भी थी।
02:56 PM, 14-Feb-2024
गोपालगंज में 31 किलो गांजा बरामद
गोपालगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर 31 किलो गांजा के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार कियसा है। जादोपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चतुर बगहा गांव यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कहा कि चारों तस्करों से पूछताछ चल रही है।
02:06 PM, 14-Feb-2024
जहानाबाद में प्रदर्शन करते माले कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
पटना, जहानाबाद समेत कई जिलों में भाकपा (माले) के विधायक सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतर गए हैं। पटना में बुद्ध स्मृति पार्क के सामने सभी विधायक प्रदर्शन कर रहे हैं। वह विधायक मनोज मंजिल को मिली सजा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हें। विधायक दल के नेता महबूब आलम ने कहा कि हमारे साथी मनोज मंजिल को जानबूझकर फंसाया गया है। इसे सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। हम लोग इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे।
12:55 PM, 14-Feb-2024
बसंत पंचमी पर मुजफ्फरपुर लहूलुहान
मुजफ्फरपुर में एक नवनिर्मित लाइन होटल में अज्ञात कार सवार अपराधी ने अंधाधुंध फायरिंग कर पिता और पुत्र की गोली मारकर किया दी। बसंत पंचमी पर उद्घाटन की तैयारी के बीच दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम देकर अपराधी भाग निकला। अपराधी अकेले आया था या किसी के साथ, यह अभी पुलिस पक्का नहीं बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:13 PM, 14-Feb-2024
सीएम नीतीश कुमार की उपस्थिति में तीनों ने नामांकन दाखिल किया।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यसभा के लिए बिहार से प्रत्याशी डॉ. भीम सिंह, डॉ. धर्मशीला गुप्ता और जनता दल यूनाईटेड प्रत्याशी संजय झा ने बसंत पंचमी के मौके पर नामांकन पर्चा दाखिल किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
राजग से इन्होंने ने नामांकन भरा
12:02 PM, 14-Feb-2024
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह राज्यसभा के महागठबंधन प्रत्याशी।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय जनता दल की ओर से वामपंथी दीपांकर भट्टाचार्य को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा पर विराम लग गया है। महागठबंधन के घटक कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का नाम जारी कर दिया है। कांग्रेस की ओर से जारी सूची में सबसे ऊपर सोनिया गांधी का नाम है। उसके बाद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का ही नाम है। बुधवार को कांग्रेस ने राज्यसभा के चार प्रत्याशियों का नाम जारी किया।
कांग्रेस से अखिलेश सिंह का नाम जारी
11:20 AM, 14-Feb-2024
सीवान की बच्ची से पंजाब में दुष्कर्म
सीवान की तीन साल की बच्ची से हैवानियत हुई है। यह हैवानियत किसी और ने नहीं, बल्कि नाबालिग ने की है। पीड़ित परिवार ने बताया कि वह जालंधर के बाबा बस्ती में रहते हैं। आरोपी उनके पड़ोस में किराए पर रहता है और वह कार्टून के फैक्ट्री में काम करता है। उन्होंने कहा कि जब हम लोग घर पर नहीं थे तब नाबालिग आरोपी ने घर घुसकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। इधर, पीड़ित परिवार की शिकायत पर नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिठाई खाने के लिए गई और जिंदगीभर का जख्म

11:04 AM, 14-Feb-2024
रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस 23 फरवरी तक कैंसिल
पंडित दीनदयाल उपाध्याय और गया रेलखंड पर 14 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस नहीं चलेगी। इसके अलावा लगभग एक दर्जन ट्रेनों का परिचालन बाधित रहेगा। कुछ ट्रेनें 15 फरवरी से तो कुछ 16 फरवरी से नहीं चलेंगी, वहीं कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला गया है। दरअसल, रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन, पहलेजा स्टेशन से सोननगर जंक्शन तक यार्ड रिमॉडलिंग, आटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग काम चल रहा है। सासाराम रेलवे स्टेशन के निरीक्षण को आए पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार खण्डेवाल ने इस संबंध में पूछने पर कहा कि इस क्षेत्र में थर्ड लाइन और ऑटोमेटिक सिंगलिंग के लिए काम चल रहा है। 10-12 दिन का समय लग सकता है। इसलिए कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। और, कुछ का रूट बदला गया है।
ऐसा सड़क हादसा, जिसने कई घरों को किया बर्बाद