फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Cruelty to a three year old girl from Siwan; Minor boy entered the house and raped

Bihar News : तीन साल की बच्ची से हैवानियत; नाबलिग लड़के ने मिठाई का लालच देकर बुलाया फिर किया ऐसा

Wed, 14 Feb 2024 12:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 14 Feb 2024 12:24 PM IST
सार

पीड़ित परिवार ने कहा कि जब हम लोग घर पर नहीं थे तब नाबालिग आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। इधर, पीड़ित परिवार की शिकायत पर नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Cruelty to a three year old girl from Siwan; Minor boy entered the house and raped
तीन साल की मासूम से रेप (फाइल)

विस्तार

सीवान की तीन साल की बच्ची से हैवानियत हुई है। यह हैवानियत किसी और ने नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाले 15 साल के लड़के ने की है। पीड़ित परिवार ने बताया कि वह जालंधर के बाबा बस्ती में रहते हैं। आरोपी उनके पड़ोस में किराए पर रहता है। वह कार्टून के फैक्ट्री में काम करता है। उन्होंने कहा कि जब हम लोग घर पर नहीं थे तब नाबालिग आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। इधर, पीड़ित परिवार की शिकायत पर नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


मिठाई का लालच देकर अपने पास बुला लिया
परिवार वालों ने बताया कि वह जालंधर में रहते हैं। वहीं आरोपी उनके पड़ोस में किराए पर रहता है और वह कार्टून के फैक्ट्री में काम करता है। हमलोग तीनों बेटियों को घर में छोड़कर बाहर गए हुए थे। तभी मौका देखकर आरोपी ने सबसे छोटी बच्ची को मिठाई का लालच देकर अपने पास बुला लिया। और फिर कुछ घंटे बाद उसको वापस भेज दिया। हमलोग घर पहुंचे तो रात में देखा कि बच्ची काफी तकलीफ में है। वह दर्द से कराह रही थी। जब उसे पूछताछ किया गया तो उसने अपने अंदाज में सारी बात बताई। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को कर लिया गिरफ्तार
घटना सुनकर परिवार वाले हैरान रह गए। इसके बाद बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने बिना किसी देरी बच्ची का मेडिकल कराया और एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed