Bihar Chakka Jam: बिहार में विपक्षी दलों का चक्काजाम; कई NH जाम, इन जिलों में ट्रेनें रोकीं; आम लोग परेशान
{"_id":"686dd752646f2463a10cb7f3","slug":"bihar-news-live-india-alliance-chakka-jam-trains-stopped-roads-blocked-protests-rjd-left-parties-congress-2025-07-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Chakka Jam: बिहार में विपक्षी दलों का चक्काजाम; कई NH जाम, इन जिलों में ट्रेनें रोकीं; आम लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 09 Jul 2025 03:16 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 09 Jul 2025 03:16 PM IST
खास बातें
Bihar News: बिहार बंद का पूरे राज्य में असर दिखा। चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन की ओर से बुलाए गए बंद में कांग्रेस, राजद, वामदल, वीआईपी समेत सभी सातों विपक्षी दलों के कार्यकर्ता सड़क और रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करते दिखे। पटना में राहुल गांधी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। आइए जानते हैं कहां क्या हुआ...
विज्ञापन
पटना में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन।
- फोटो : पीटीआई / अमर उजाला
लाइव अपडेट
03:07 PM, 09-Jul-2025
पटना में सड़क पर उतरे इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता।
- फोटो : सोशल मीडिया।
कई नेशनल हाईवे जाम रहे, इन जिलों में ट्रेनें रोकीं गईं
विपक्ष के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। सुबह छह बजे से सड़कों पर उतरे इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने करीब तीन बजे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान बिहार के करीब 10 से अधिक नेशनल हाईवे को जाम रखा गया। पटना को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले सेतु को बंद कर दिया गया। इससे लोगों काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जिलों में लोगों का जाम का सामना करना पड़ा। मुजफ्फरपुर में दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, जहानाबाद, पटना, मुंगेर समेत कई जगहों पर ट्रेन रोकी गई। दरभंगा में नमो भारत और मुजफ्फरपुर में वंदे भारत ट्रेन को रोककर प्रदर्शन किया गया। इधर, पटना में पप्पू यादव ने राहुल गांधी से मिलने की कोशिश की लेकिन दोनों की मुलाकात की तस्वीर कैमरे में कैद नहीं हो पाई। हालांकि, पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए और चुनाव आयोग का विरोध किया।

02:41 PM, 09-Jul-2025
रोहतास में प्रदर्शनकारी को हटाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
रोहतास में प्रदर्शनकारी बोले- सरकार ने चुनाव आयोग को भी अपने नियंत्रण में ले लिया
विपक्षी पार्टियों द्वारा बुधवार को किए गए बिहार बंद के आह्वान का रोहतास में मिला-जुला असर देखने को मिला। जिला मुख्यालय सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर बिहार बंद के समर्थन में उतरे कांग्रेस, राजद, वीआइपी, सीपीआईएमएल समेत अन्य राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया तथा निर्वाचन आयोग एवं सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सासाराम में प्रदर्शन कर रहे स्थानीय विधायक राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार पूरी तरह हताश हो चुकी है। देश के तमाम स्वायत्त संस्थानों पर कब्जा किया जा रहा है और सरकार ने चुनाव आयोग को भी अपने नियंत्रण में ले लिया है। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण को भाजपा द्वारा प्रायोजित बताया और कहा कि सरकार गरीब मजदूरों के वोट देने का अधिकार छीनना चाहती है।

02:01 PM, 09-Jul-2025
औरंगबाद में प्रदर्शन करते वामदल के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
औरंगाबाद में बिहार बंद का मिला-जुला असर
बिहार बंद का औरंगाबाद जिले में मिला-जुला असर रहा। जिले के सभी बाजार खुले रहे। बंद का असर करीब तीन घंटे के लिए सड़कों पर ही रहा। बंद समर्थकों ने सारा गुस्सा सड़कों पर ही निकाला। सुबह के नौ बजे के बाद बंद समर्थक सड़कों पर उतरे और एनएच-19, 120 और 139 समेत स्टेट हाइवे और अन्य महत्वपूर्ण पथों को जाम किया और सड़क पर ही धरना पर बैठ गए। सड़कों को जाम किए जाने से रफ्तार पर ब्रेक लग गया और सैकड़ो वाहन जाम में फंस गए। जाम से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

01:40 PM, 09-Jul-2025
प्रदर्शन के कारण मंत्री सुमित सिंह को लौटना पड़ा वापस।
- फोटो : अमर उजाला
जमुई में बिहार बंद का असर देखने को मिला। इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंड मुख्यालय में सुबह 9:00 बजे से ही प्रदर्शन किया। कई जगह चक्काजाम किया। पूर्व मंत्री विजय प्रकाश समेत इंडिया गठबंधन के सभी बड़े नेता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि डेढ़ बजे चक्का जाम टूटने के बाद लोगों को राहत मिली। इस सिकंदरा चौक से मंत्री सुमित कुमार सिंह को वापस पटना लौटना पड़ा।
01:20 PM, 09-Jul-2025
लखीसराय में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
- फोटो : अमर उजाला
महागठबंधन के बिहार बंद का असर बिहार के शेखपुरा में भी देखने को मिला है। बुधवार सुबह से राजद विधायक अपने समर्थकों के साथ एन एच 333 ए को जाम कर दिया। राजद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाकर जमकर चुनाव आयोग और एनडीए के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद विधायक कभी बाइक से घूम कर तो कभी पैदल चलकर बाजार को बंद करवाते दिखे। जैसे ही तीन मुहानी के समीप विधायक पहुंचें तो भैंस पर चढ़कर प्रदर्शन करना चाह रहे थे। लेकिन, भैंस को इस बात की रास नहीं आई और फिर भैंस ने उन्हें पलट दिया। इससे वहां मौजूद लोगों के यह वाक्या हास्यास्पद बन गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन करते हुए हुए चांदनी चौक पहुंचे और नारेबाजी और बवाल करना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया और नगर थाने में सभी प्रदर्शनकारियों को रखा गया है।
12:57 PM, 09-Jul-2025
पूर्णिया में प्रदर्शन करते विपक्षी दलों के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
वोटबंदी के जरिए गरीबों के हक छीनने की कोशिश
विपक्षी दलों ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य को "वोट बंदी" करार देते हुए पूर्णिया में भी चक्काजाम किया। बंद के समर्थन में पूर्णिया में विभिन्न विपक्षी दलों के नेता और समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने आरएन साह चौक पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। इन लोगों की एकमात्र मांग है कि चुनाव आयोग द्वारा लिए गए फैसले पर पुनर्विचार किया जाए और उसे वापस लिया जाए। उनका आरोप है कि गरीबों का हक छीनने का प्रयास किया जा रहा है, जो कभी सफल नहीं होने देंगे। पहले सरकार ने नोटबंदी कर गरीबों को परेशान किया, और अब वोट बंदी के जरिए उन्हें मतदान से वंचित करना चाहती है। राजेश यादव ने कहा कि जब तक पप्पू यादव जैसे लोग रहेंगे, तब तक सरकार की मनमानी नहीं होने दी जाएगी। किसी भी गरीब का हक नहीं मारा जाएगा।

12:30 PM, 09-Jul-2025
सहरसा में प्रदर्शन करत विपक्षी दलों के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
सहरसा में इंडिया गठबंधन के घटक दलों कांग्रेस, राजद, वीआईपी, सीपीआई और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर के मुख्य बाजार में बाइक जुलूस और पैदल मार्च कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सहरसा के वीर कुंवर सिंह चौक से जुलूस शुरू होकर शंकर चौक, बस स्टैंड, अस्पताल चौक होते हुए समाहरणालय तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने और विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।
11:58 AM, 09-Jul-2025
तेजस्वी यादव के साथ राहुल गांधी और दीपांकर भट्टाचार्य कर रहे प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के गरीबों के हक छीनने की कोशिश की जा रही
इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एनडीए सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया। कहा कि जैसे महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया, वैसे ही बिहार के चुनाव को चोरी करने की कोशिश हो रही है। बिहार के गरीबों के हक छीनने की कोशिश की जा रही है। लेकिन, हमलोग ऐसा नहीं होने देंगे।

11:41 AM, 09-Jul-2025
पटना में बंद समर्थकों को रोकती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
इंडिया गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता विधानसभा मोड़ तक पहुंच चुके हैं। वह चुनाव आयोग के दफ्तर जाना चाह रहे हैं। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, मुकेश सहनी एक रथ पर सवार होकर आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन, पटना पुलिस टीम ने इन्हें रोक दिया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग लोकतंत्र का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। एनडीए सरकार हमलोगों को रोकने की कोशिश कर रही है लेकिन हमलोग रुकने वाले नहीं है।
11:23 AM, 09-Jul-2025
राजद कार्यकर्ताओ ने सड़क पर चल रहे ऑटो पर बरसाए डंडे
गया में भी बिहार बंद का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। इंडिया गठबंधन के नेतओं के द्वारा गया बंद कराने के लिए जुलूस निकाला गया है। गांधी मैदान के पास महजूद राजद कार्यकर्ताओ ने सड़क पर चल रहे ऑटो के उपर ऑटो बंद करने को लेकर ऑटो पर लगातार डंडे मारते हुए नजर आए है। इस घटना के बाद ओटो चालको में आक्रोश है। वह पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।