Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Major road accident in Araria; car hits e-rickshaw carrying schoolchildren, 12 injured

बिहार: अररिया में भीषण सड़क हादसा, स्कूली बच्चों से भरे ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, 12 घायल

Mon, 23 Nov 2026 09:41 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 23 Nov 2026 09:41 AM IST
सार

अररिया-रानीगंज मार्ग पर कार और स्कूली बच्चों से भरे ई-रिक्शा की टक्कर में 12 बच्चे घायल हो गए। हादसे में एक बच्चे का हाथ कट गया। दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

 

विज्ञापन
Bihar: Major road accident in Araria; car hits e-rickshaw carrying schoolchildren, 12 injured
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को अररिया-रानीगंज मार्ग पर पावर हाउस के पास विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने स्कूली बच्चों से भरे ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। एनएच-327 ई पर हुए इस हादसे में ई-रिक्शा सवार 12 बच्चे घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बच्चे का हाथ कटकर चार पहिया वाहन में ही फंस गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अररिया के सदर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

घायलों की स्थिति और उपचार

विज्ञापन

सदर अस्पताल में डॉ. निर्मल कुमार मंडल की देखरेख में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने दो घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई है। अत्यधिक गंभीर रूप से घायल 15 वर्षीय मोहम्मद अकरम और 10 वर्ष के एक बालक को प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके अतिरिक्त सात वर्षीय अबू हमवाद, ई-रिक्शा चालक 30 वर्षीय मोहम्मद आबिद, जोया परवीन, सानिया फिरदौस और मोहम्मद आबिदुल्लाह का उपचार सदर अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गलत दिशा से आ रही थी कार

अस्पताल में उपचाराधीन ई-रिक्शा चालक मोहम्मद आबिद ने बताया कि वह अपनी सही दिशा में जा रहे थे, तभी अचानक सामने से आई कार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने सड़क पर लगातार गलत दिशा में वाहनों के चलने और ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर गहरा आक्रोश जताया है। लोगों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की गहन जांच कर रही है और दुर्घटना कारित करने वाले वाहन तथा उसके चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed