फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News LIVE : गृह मंत्री को जाते देख डर गए लोग; अमित शाह का हेलीकॉप्टर तेज हवा में अचानक घूम गया

Mon, 29 Apr 2024 04:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 29 Apr 2024 04:42 PM IST
खास बातें

20 दिनों के अंदर यह गृह मंत्री की तीसरी चुनावी सभा है। आज वह दो जनसभा को संबोधित करेंगे। पहली रैली झंझारपुर और दूसरी रैली बेगूसराय में होगी। शाह भाजपा और जदयू के प्रत्याशी के लिए वोट मांगेगे।

विज्ञापन
Bihar News Live: Home Minister Amit Shah and Nitish Kumar election meeting; Rohini Nomination, RJD, Lalu Yadav
गृह मंत्री अमित शाह इसी हेलीकॉप्टर से आए थे। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:35 PM, 29-Apr-2024
तेज हवा के कारण हेलीकॉप्टर का बैलेंस बिगड़ा
बेगूसराय में गृह मंत्री अमित शाह का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के दौरान तेज हवा के चपेट में आया। हालाकि हेलीकॉप्टर में तुरंत भर लिया उड़ान। दरअसल, बेगूसराय के जीडी कॉलेज के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए गृह मंत्री पहुंचे थे। सभा को संबोधित करने के बाद वह हेलीकॉप्टर पर सवार होकर हो रहे थे तभी तेज हवा के कारण उनका हेलीकॉप्टर डगमगा गया। हालांकि हेलीकॉप्टर के पायलट में सूझबूझ के परिचय देते हुए फिर से हेलीकॉप्टर को बैलेंस में कर लिया और रवाना हुए।
03:34 PM, 29-Apr-2024
तेजस्वी यादव ने पूछा पीएम मोदी से सवाल
तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी को इन सवालों का जवाब देना चाहिए। इसमें सौ दिन में काला धन आ जाएगा। पेट्रोल-डीजल 𝟑𝟎 रुपया हो जाएगा? 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। हर साल दो करोड़ नौकरी या रोज़गार देंगे।  हर एक परिवार को पक्का घर देंगे। 15 - 15  लाख खाते में यूं ही मुफ़्त में मिलेगा। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नारा लगवाया कि चुप चाप लालटेन छाप। 
विज्ञापन
02:16 PM, 29-Apr-2024
सीएम नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर बोला हमला
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा के पक्ष में लोगो से वोट देने की अपील की। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा की लालू परिवार सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचता है। जबकि मेरे लिए पूरा बिहार ही मेरा परिवार है। न मैने आप अपने परिवार को आगे बढ़ाया और न ही प्रधानमंत्री जी ने अपने परिवार को आगे बढ़ाया। 
01:57 PM, 29-Apr-2024
गृह मंत्री ने पूछ दी यह बात
झंझारपुर लोकसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का मतलब है कि बिहार में 'जातिवाद' को खत्म करना और योग्यता के आधार पर राजनीति की शुरुआत करना। पीएम मोदी की जीत निश्चित है। ऐसा होने वाला नहीं है लेकिन अगर 'घमंडिया गठबंधन', इंडी गठबंधन की जीत हुई, तो प्रधानमंत्री कौन बनेगा? क्या वे लालू यादव को प्रधानमंत्री बना सकते हैं? क्या स्टालिन या ममता बनर्जी इस देश को संभाल सकते हैं, क्या आप 'राहुल बाबा' के बारे में भी सोच सकते हैं?"
11:55 AM, 29-Apr-2024
रोहिणी बोली मैं भाषण देने नहीं आई हूं
सारण लोकसभा सीट पर सोमवार को रोहिणी आचार्य नामांकन करने पहुंची। उनके साथ राजद सुप्रीमो लालू यादव भी दिखे। नामांकन के बाद लालू परिवार ने जनसभा को संबोधित किया।  छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए रोहिणी आचार्य ने कहा कि मैं भाषण देने नहीं आई। मैंने घूम कर क्षेत्र को समझ रही हूं। मुझे किसी पर आरोप नहीं लगाना। मैंने विदेश की सभी सुख सुविधाओं को छोड़ मैंने सारण की जनता का हो जाने का निर्णय लिया है।
10:35 AM, 29-Apr-2024
रोहिणी आचार्य आज करेंगे नामांकन 
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी आज सारण लोकसभा सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगी। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे।  नामांकन के बाद तेजस्वी यादव जनसभा को संबोधित करेंगे। छपरा स्टेडियम में आयोजित जनसभा को लेकर सारी तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:54 AM, 29-Apr-2024

Bihar News LIVE : गृह मंत्री को जाते देख डर गए लोग; अमित शाह का हेलीकॉप्टर तेज हवा में अचानक घूम गया

गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार आ रहे। 20 दिनों के अंदर यह गृह मंत्री की तीसरी चुनावी सभा है। आज वह दो जनसभा को संबोधित करेंगे। पहली रैली झंझारपुर और दूसरी रैली बेगूसराय में होगी। शाह भाजपा और जदयू के प्रत्याशी के लिए वोट मांगेगे। दोनों जगह सारी तैयारी पहले ही पूरी हो चुकी है। इधर, सीएम नीतीश कुमार आज तीन चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वह खगड़िया, मधेपुरा और अररिया में एनडीए प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed