Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Number of new voter registrations crosses 3 lakh

Delhi News: नए वोट बनवाने वालों का आंकड़ा तीन लाख के पार

Tue, 10 Nov 2026 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Number of new voter registrations crosses 3 lakh
एसआईआर शुरू होने से अब तक 5.12 लाख लोगों ने नाम जुड़वाने के लिए किया आवेदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में एसआईआर ड्राफ्ट आने के बाद नए वोट बनवाने वालों का मंगलवार को आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंच गया है। गत 31 अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद नौ नवंबर तक 3,00,431 लोगों ने फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया है। वहीं, एसआईआर अभियान शुरू होने से अब तक नए वोट बनवाने के लिए कुल 5,12,831 आवेदन निर्वाचन कार्यालय को प्राप्त हुए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने से पहले 30 अगस्त तक 2,12,400 आवेदन मिले थे। इसके बाद ड्राफ्ट सूची जारी होने से नौ नवंबर तक 3,00,431 नए आवेदन प्राप्त हुए। इस तरह ड्राफ्ट सूची प्रकाशित होने के बाद नए मतदाता बनने के लिए आवेदन करने वालों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए पात्र नागरिकों के पास अभी 25 नवंबर तक का समय है। निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख बढ़ाई है। जिन पात्र नागरिकों का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। निर्वाचन अधिकारियों को दावों और आपत्तियों का निपटारा 15 दिसंबर तक करना है। इसके बाद 22 दिसंबर को दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। हालांकि, फॉर्म-6 के जरिए प्राप्त आवेदन सत्यापन के बाद ही मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed