फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Bihar Visit Live: पीएम ने कहा- पाकिस्तान ने अगर चूड़ियां नहीं पहनी तो पहना देंगे, परमाणु पर यह बोले

Mon, 13 May 2024 02:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 13 May 2024 02:13 PM IST
खास बातें

Bihar News : पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर बिहार आए हैं। रविवार शाम को उन्होंने पटना में दो किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इसके बाद राजभवन में विश्राम किया। सोमवार को उन्होंने हाजीपुर में जनसभा को संबोधित किया।  

विज्ञापन
Bihar Lok Sabha Election 2024 Live PM Modi Two Day Bihar Visit Election Meeting in Hajipur Muzaffarpur
हाजीपुर में पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:03 PM, 13-May-2024
मैंने किसी का आरक्षण लूटकर सामान्य वर्ग को आरक्षण नहीं दिया
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में आरक्षण का एक बहुत बड़ा वर्ग है जिसे आरक्षण का लाभ नहीं मिला। राजपूत और ब्राह्मण समाज में भी गरीब लोग हैं। इसलिए मैंने इन समाज के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया। आप देखिए मैंने किसी का आरक्षण लूटकर इन्हें आरक्षण नहीं दिया। मैंने सबको साथ लेकर सामान्य वर्ग को आरक्षण दिया। किसी दुखी नहीं किया। लेकिन, यह लोग धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं। कांग्रेस आपकी संपत्ति का एक्स-रे करवाना चाहती है। आपकी कमाई, घर और जमीन तक छीन लेंगे। यह लोग विरासत कर लगाकर आपकी संपत्ति छिनना चाहते हैं। पीएम मोदी ने सारण से भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के पक्ष में वोट मांगा। 
01:58 PM, 13-May-2024
मुंगेरी लाल के हसीन सपना देख रहे हैं इंडी गठबंधन वाले
पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वालों ने कैसे-कैसे सपने देखे। यह मुंगेरी लाल के हसीन सपना देख रहे हैं इनकी सरकार बनेगी तो हर साल एक प्रधानमंत्री। पांच साल में पांच प्रधानमंत्री। आप बताइए पांच साल में पांच प्रधानमंत्री से देश का भला होगा क्या? पांच साल पांच प्रधानमंत्री हमारा सिर फोड़ेंगे क्या। अपना वजूद बचाने के राजद और कांग्रेस तुष्टिकरण की जिद पर अड़े हैं। इनलोगों ने आपका आरक्षण छीनकर धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं। आप कल्पना कर सकते हैं जिस राजद को पिछड़ों ने सबकुछ दिया, वही राजद पिछड़ों के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात करने वाली पार्टी बन गई है। इसलिए मैं बिहार के हर पिछड़े दलित और आदिवासी को गारंटी देता हूं कि यह जंगलराज वाले कोशिश कर लें लेकिन मोदी आरक्षण की लूट नहीं होने देगा। वंचितों का जो अधिकार है, मोदी उसका चौकीदार है।  

विज्ञापन
01:52 PM, 13-May-2024
राजद अपने काम पर जनता से वोट मांगे
पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब भी बिहार आता हूं तो राजद को कहता हूं कि वह अपने काम पर जनता से वोट मांगे। राजद ने कितने अपहरण कराए। कितने उद्योगों को चौपट किया। कितने तरह के घोटाले कराए। राजद वालों इसी तरह के पोस्टर लगाने चाहिए और इसके आधार पर वोट मांगना चाहिए। बिहार में जंगलराज लाने वालों का यही एक रिपोर्ट कार्ड है। मैं इन जंगलराज वालों से यह भी कहूंगा कि नीतीश कुमार ने नेतृत्व में जो काम हुए, उसके आधार झूठ बोलकर वोट मत मांगिए। आपके पास राजद वाले आए तो एक बार सोच लीजिएगा कि जंगलराज में क्या क्या होता था? पहली बार मतदान कर रहे लोगों से मैं कहता हूं कि आप अपने घर के बुजुर्गों से पूछिए जंगलराज में कैसे-कैसे दिन उन्होंने देखे। शाम को वह घर से नहीं निकल पाते थे। 
01:46 PM, 13-May-2024
पीएम मोदी बोले- यह पब्लिक है सब जानती है
पीएम मोदी ने कांग्रेस और राजद जनता को बुड़बक समझी है क्या? यह पब्लिक है सब जानती है। कांग्रेस ने इतने सालों को गरीबों का पेट नहीं भरने दिया। गरीब और गरीब होते जा रहा था। देश की अर्थव्यवस्था बदहाल हो रही थी। यह लोग घोटाले करके अपनी तिजौरियां भर रहे थे लेकिन गरीबों की चिंता इनलोगों ने नहीं की। मोदी ने गारंटी दिया कि कोई गरीब भूखा नहीं सोएगा। गरीब के घर का चूल्हा जलता रहेगा। आज 80 करोड़ देशवासियों को मुफ्त में राशन पहुंच रहा है। चार करोड़ गरीबों के लिए पक्के घर बनाया। 
01:42 PM, 13-May-2024
पिछले 10 साल में कांग्रेस के 60 साल से ज्यादा विकास करके दिखाया
पीएम मोदी ने कहा कि भारत विकास की नई ऊंचाइ को छुए, यह इस चुनाव में तय होने वाला है। आपका यह मोदी, आपका सेवक है। और मामूली सेवक नहीं है। यह 24 घंटे सातों दिन काम करने वाला सेवक है। आपके सपने ही मेरा संकल्प है। आपने मुझे एक जिम्मेदारी दी। मैं इस जिम्मेदारी को बहुत ईमानदारी से निभा रहा है। उतनी ही ईमानदारी से मैं देश के लोगों को अपना रिपोर्ट कार्ड दे रहा हूं। देश देख रहा है कि कि मोदी ने पिछले 10 साल में कांग्रेस के 60 साल से ज्यादा विकास करके दिखाया है। मोदी ने 10 साल में ज्यादा हाईवे और आधुनिक ट्रेनें चलाईं। हमारे देश में 60 साल में जितने एम्स में खुले थे, उससे दोगुने एम्स हमने 10 साल में खोल दिए। मेडिकल कॉलेज की संख्या डबल कर दिया। छपरा में भी पांच सौ बेड का मेडिकल कॉलेज खुला है। हर राज्य से एक्सप्रेस वे गुजर रहे हैं। ्र
01:38 PM, 13-May-2024
सारण पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया।
सारण पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित
सारण की जनसभा में पीएम मोदी ने भोजपुरी भाषा में लोगों को प्रणाम कहा। कहा कि यह चुनाव विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। आज दुनिया में भारत की साख भी है और धाक भी है। आप बताइए यह साख और धाक है या नहीं? भारत का रूतबा बढ़ाने के लिए यह चुनाव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:50 PM, 13-May-2024
सपने में भी पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई देता है इन लोगों को
पीएम मोदी ने मुजफ्फरपुर में लोगों से पूछा कि आप अपने मोहल्ले में ढीला-ढाला पुलिसवाला पसंद करते हैं? ढीला-ढाला शिक्षक पसंद करते हैं? शिक्षक भी आपको मजबूत चाहिए। पुलिसवाला भी मजबूत चाहिए। तो फिर देश का प्रधानमंत्री मजबूत होना चाहिए या नहीं? डरपोक पीएम देश चला सकता है? आप कल्पना कर सकते हैं कि यह लोग इतने डरे हुए हैं कि इनको रात में सपने में भी पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई देता है। अब ऐसी पार्टियां और ऐसे नेता जिनको रात में भी सोते-सोते पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई दे क्या ऐसे लोगों को देश दे सकते हैं? कांग्रेस नेताओं के, इंडी गठबंधन के नेताओं के कैसे-कैसे बयान आ रहे हैं। यह कहते हैं कि पाकिस्तान ने चूड़िया नहीं पहनी है। अरे भाई पहना देंगे। अब उनको आटा चाहिए। उनके पास बिजली भी नहीं है। अब हमें मालूम नहीं है कि उनके पास चूड़ियां नहीं है। कोई मुंबई हमले में पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहा। कोई सर्जिकल और एयर स्ट्राइक पर सवाल उठा रहा। लेफ्ट वाले तो भारत के परमाणु हथियारों को ही खत्म करना चाहते हैं। ऐसा लगता कि इंडी गठबंधन वालों ने भारत के खिलाफ ही किसी से सुपारी ले ली है। क्या ऐसे स्वार्थी लोग राष्ट्र रक्षा के लिए कड़े फैसले ले सकते हैं क्या? पीएम मोदी ने राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

 
12:38 PM, 13-May-2024
बिजली बिल में गरीबों के 20 हजार करोड़ रुपये बचाए हैं
पीएम मोदी ने कहा कि हर परिवार की बचत बढ़ाने वाली एक और गारंटी मोदी ने दी है। अब बिहार में जितने भी बुजुर्ग हैं, जिनकी उम्र 70 साल से ऊपर है। उनके इलाज की जिम्मेदारी दिल्ली में बैठा आपका बेटा उठाएगा। 70 साल के ऊपर के लोगों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवाया जाएगा। कांग्रेस के समय में एक एलईडी बल्ब चार सौ रुपये में आता था। मोदी ने इसकी कीमत घटाकर 40 से 50 रुपये कर दी। इस तरह बिजली बिल में गरीबों के 20 हजार करोड़ रुपये बचाए हैं। मोदी सरकार ने एक और योजना बनाई है। इसके जरिए आपका बिजली बिल जीरो हो जाएगा। आप घर में बिजली पैदा कर हीरो बन जाएंगे। इसका नाम है पीएम सूर्यघर योजना। इसके तहत छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार आपको 75 हजार रुपया देगी। बिहार के लाखों किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है। 
12:33 PM, 13-May-2024
सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में लाखों युवाओं को नौकरी दी गई
पीएम मोदी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में लाखों युवाओं को नौकरी दी गई। बिहार में आठ नए मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हुए। दस हजार से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बने हैं। राज्य के कामों में 60 हजार से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर खोले गए हैं। आज देश में कॉमन सर्विस सेंटर चल रहे हैं। यह देश के नौजवान नहीं चला रहा तो कौन चला रहा। दस साल पहले महंगाई की स्थिति क्या थी? तब एक गाना चलता था। महंगाई डायन खाई जात है। तब कांग्रेस 20 हजार की कमाई पर टैक्स मांगती थी। आज मोदी सरकार में 50-60 हजार की कमाई तक आपको एक रुपया भी टैक्स नहीं लगता था। तब गरीबों के हाथ में मोबाइल नहीं थे। अब हर हाथ में मोबाइल है। तब गरीब परिवार के लिए रसोई चलाना मुश्किल था। 
12:29 PM, 13-May-2024
पीएम मोदी ने कांग्रेस और राजद पर हमला बोला
पीएम मोदी ने मुजफ्फरपुर ने जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां भी कांग्रेस और राजद पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में जो चारा वाले हैं, उन्होंने और भी खतरनाक बयान दिया है। वह दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े और आदिवासी के आरक्षण को लूटकर मुसलमानों को देना चाहते हैं। मैं जान की बाजी लगा दूंगा लेकिन आपको न संविधान को हाथ लगाने दूंगा और न ही आरक्षण के साथ खिलवाड़ करने दूंगा। धर्म के आधार पर किसी को आरक्षण नहीं मिलेगा। यह मोदी की गारंटी है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed