{"_id":"6af17d814385024400036fa9","slug":"siwan-diwali-night-bike-accident-three-youths-killed-bihar-news-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: सीवान में दिवाली की रात दो बाइकों की भिड़ंत, तीन दोस्तों की मौत; बहन की शादी से पहले घर में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: सीवान में दिवाली की रात दो बाइकों की भिड़ंत, तीन दोस्तों की मौत; बहन की शादी से पहले घर में पसरा मातम
Mon, 09 Nov 2026 01:31 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Mon, 09 Nov 2026 01:31 PM IST
सार
बिहार के सीवान में झुलापुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। मृतकों में गोपालगंज का 22 वर्षीय सनीष भी शामिल है, जिसकी बहन की शादी 21 नवंबर को होनी थी। परिजनों ने सदर अस्पताल में एंबुलेंस मिलने में देरी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीपावली की रात जब लोग त्योहार मना रहे थे, तभी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झुलापुर गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे में दो युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे की मौत सदर अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद हुई। घटना ने तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं।
दो बाइकों की भिड़ंत में गई तीन जान
मृतकों की पहचान रसूलपुर गांव निवासी मुकेश महतो (20), गोलू कुमार (19) और गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के सनाह मठिया निवासी सनीष कुमार (22) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मुकेश और गोलू अपने दोस्त अभिषेक के साथ सीवान से गांव लौट रहे थे। झुलापुर के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर सनीष और उसका एक परिचित सवार था। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। गोलू समेत तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गोलू ने भी दम तोड़ दिया।
बहन की शादी से पहले भाई की मौत
सनीष के परिवार में 19 नवंबर को तिलक और 21 नवंबर को बहन की शादी होनी थी। घर में तैयारियां चल रही थीं। पिता की मृत्यु के बाद सनीष ही परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहा था। शादी की खुशियों के बीच उसकी मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
विज्ञापन
एंबुलेंस में देरी का परिजनों ने लगाया आरोप
गोलू के परिजनों ने सदर अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने के बाद एंबुलेंस समय पर नहीं मिली। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने 102 नंबर पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल नहीं लग सकी। बाद में एंबुलेंस पहुंची, लेकिन अस्पताल परिसर में ही गोलू की मौत हो गई। इस मामले में अस्पताल प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।