10:43 AM, 28-Nov-2026
पटना में आज: चेतन आनंद ने क्यों बुलाई बैठक, कहां हो रही स्वाभिमान रैली, नीट छात्रा केस में क्या हो रहा?
Patna News: पटना में आज राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों को लेकर हलचल रहेगी। आनंद मोहन प्रकरण पर विधायक चेतन आनंद ने समर्थकों और युवाओं की बैठक बुलाई है। वहीं, चंद्रवंशी समाज की स्वाभिमान रैली और नीट छात्राकांड में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर अदालती फैसले को लेकर भी लोगों की नजर रहेगी। जानिए राजधानी में आज कहां और क्या होगा?
और पढ़ें
09:41 AM, 28-Nov-2026
बिहार: तेजस्वी यादव ने बताया क्यों बुलाई गई संसद की विशेष बैठक? मोदी सरकार पर बोला हमला
Bihar Politics: संसद के विशेष सत्र को लेकर बिहार की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। तेजस्वी यादव ने इसके पीछे चुनावी रणनीति होने की आशंका जताई है। भाजपा ने उनके बयान पर पलटवार किया है। महिला आरक्षण, परिसीमन और समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दों पर नेताओं के बयानों ने राजनीतिक बहस को नया मोड़ दे दिया है।
और पढ़ें
09:39 AM, 28-Nov-2026
बिहार: बिजली कनेक्शन कटा तो भड़का उपभोक्ता, जेई को खोजते पहुंचा कार्यालय; लाइनमैन की पिटाई, पांच गिरफ्तार
छपरा में बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे जाने से नाराज उपभोक्ता अपने साथियों के साथ बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचा। जेई के नहीं मिलने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि लाइनमैन धनंजय कुमार गुप्ता के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें
09:28 AM, 28-Nov-2026
बिहार: 2047 तक बदलेगी बिहारशरीफ की तस्वीर, रिंग रोड से रिवरफ्रंट तक 14 बड़े विकास प्रस्तावों का रोडमैप तैयार
बिहारशरीफ को 2047 तक आधुनिक और सुनियोजित शहर बनाने के लिए जीआईएस आधारित मास्टर प्लान की कार्यान्वयन रणनीति तैयार की गई है। इसमें रिंग रोड, बाईपास, रिवरफ्रंट, औद्योगिक क्षेत्र, आवास, स्कूल, अस्पताल, आईएसबीटी, सीवरेज, पेयजल, पार्क, स्टेडियम और पर्यटन विकास समेत 14 प्रमुख प्रस्ताव शामिल हैं।
और पढ़ें
08:43 AM, 28-Nov-2026
बिहार में सुबह कोहरा, दिन में धूप, दिसंबर के दूसरे हफ्ते से बढ़ेगी ठंड; पटना का मौसम कैसा रहेगा?
बिहार में ठंड ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कहीं रात का पारा तेजी से नीचे गिर रहा है तो कुछ जिलों में तापमान बढ़ भी रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए क्या संकेत दिए हैं और दिसंबर में कब बढ़ेगी ठिठुरन? जानिए पूरी रिपोर्ट।
और पढ़ें
07:34 AM, 28-Nov-2026
बिहार: सोनू सूद अंकल, मुझे बचा लो...' डेढ़ करोड़ के इलाज के लिए दर-दर भटक रही मासूम की मां, अब अभिनेता से आस
दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-3ए से पीड़ित नेहा मांझी की मां ने अभिनेता सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई है। इलाज के लिए महंगे इंजेक्शन की जरूरत बताई जा रही है, जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार बेटी के इलाज के लिए मदद की आस लगाए है।
और पढ़ें
06:24 AM, 28-Nov-2026
बिहार: कक्षा 6 से 10 तक के बच्चे कैसे समझेंगे संविधान? 184 पन्नों की इस किताब में मिलेगी आसान जानकारी
Bihar News: बच्चों को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से परिचित कराने के लिए एक नई शैक्षणिक पहल की गई है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी में जागरूक नागरिक बनने की समझ विकसित करना है। यह प्रयास स्कूलों में किताबी पढ़ाई के साथ-साथ संवैधानिक मूल्यों, जिम्मेदारियों और लोकतांत्रिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
और पढ़ें
06:12 AM, 28-Nov-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
बिहार में उद्योगों को लेकर सरकार की नई पहल से राज्य की आर्थिक तस्वीर बदल सकती है। अब तक निवेश के रास्ते में सबसे बड़ी अड़चनों में शामिल जमीन की समस्या दूर करने की तैयारी है। तीन जिलों में होने वाली इस पहल से न सिर्फ कारोबार के नए रास्ते खुल सकते हैं, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए भी भविष्य की नई संभावनाएं बन सकती हैं।
और पढ़ें