03:25 PM, 21-Nov-2026
पीएम मोदी का बिहार दौरा: जंगलराज की याद दिलाते हुए क्या कहा? पहले किसकी चर्चा होती थी, अब लोग क्या कहते?
Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली में आयोजित जनसभा में बिहार के विकास को लेकर एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पहले बिहार में घोटालों और अपराधों की चर्चा होती थी, लेकिन अब निवेश और विकास की बात हो रही है। पीएम ने दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौतों, 100 पीएम ई-बसों, बिजली, सिंचाई, शिक्षा और गरीब कल्याण की योजनाओं का जिक्र किया।
और पढ़ें
03:04 PM, 21-Nov-2026
बिहार: 'नीतीश कुमार की बुनियाद पर विकास की इमारत खड़ी कर रहे', विजय चौधरी ने पीएम मोदी के सामने कही बड़ी बात
उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने नीतीश सेतु के उद्घाटन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार उनके बनाए विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने गाद प्रबंधन नीति और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में बिहार की भूमिका का जिक्र किया।
और पढ़ें
02:58 PM, 21-Nov-2026
PM मोदी के सामने सीएम सम्राट ने बताया बिहार के विकास का प्लान: महागठबंधन पर भी जमकर बोला हमला; जानिए पूरी बात
Bihar News: हाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के विकास का खाका पेश किया। उन्होंने 1200 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने, एक लाख लोगों को रोजगार देने, कर्पूरी ठाकुर के नाम पर स्किल यूनिवर्सिटी बनाने और 700 स्थानों पर सरस्वती विद्या निकेतन स्थापित करने की योजना बताई।
और पढ़ें
02:44 PM, 21-Nov-2026
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल: थाने के इलाके में दिनदहाड़े चल रहीं शराब की भट्ठियां, पुलिस की निगरानी पर सवाल
बेगूसराय के लोहियानगर झोपड़पट्टी क्षेत्र में दिनदहाड़े महुआ शराब बनाने का मामला सामने आया है। डीएम-एसपी के गुजरने वाले रास्ते के पास अवैध कारोबार की तस्वीरों ने पुलिस की निगरानी और बिहार में शराबबंदी के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े किए हैं।
और पढ़ें
02:13 PM, 21-Nov-2026
बिहार न्यूज: पीपल के पत्ते पर पीएम मोदी, सम्राट और नीतीश की तस्वीर, पांच घंटे में बनाई अनोखी कलाकृति
अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने नीतीश सेतु के उद्घाटन के अवसर पर पांच सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर बनाई है। इसे तैयार करने में करीब पांच घंटे लगे।
और पढ़ें
01:37 PM, 21-Nov-2026
बिहार: बरातियों से भरी स्कॉर्पियो गड्ढे में पलटी, आठ घायल; चालक की हालत गंभीर
मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर कल्याणपुर टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह बरातियों से भरी स्कॉर्पियो गड्ढे में पलट गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। सात घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़ें
01:34 PM, 21-Nov-2026
पीएम मोदी के दौरे पर सियासत: प्रशांत किशोर ने नीतीश सेतु का श्रेय किसे दिया, कौन से सवाल प्रधानमंत्री से पूछे?
Bihar Politics: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर राज्य के विकास, पलायन और बाढ़ की समस्या को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में बिहार दूसरे राज्यों की तुलना में पिछड़ता जा रहा है। नीतीश सेतु के श्रेय को लेकर उन्होंने कहा कि इसका पूरा श्रेय नीतीश कुमार को मिलना चाहिए।
और पढ़ें
01:04 PM, 21-Nov-2026
बिहार: रिश्वत लेकर अवैध जमाबंदी कायम करने का आरोप, तत्कालीन सीओ और पति पर प्राथमिकी दर्ज
जहानाबाद के रतनी फरीदपुर की तत्कालीन सीओ नुजहत और उनके पति रैसूल इस्लाम के खिलाफ 1.24 लाख रुपये रिश्वत लेने और कथित तौर पर अवैध जमाबंदी कायम करने के आरोप में शकूराबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें
12:41 PM, 21-Nov-2026
बिहार: छह महीने पहले ब्याही नवविवाहिता की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; ससुराल वाले फरार
दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के मनकौली गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता गुंजा कुमारी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। छह महीने पहले उसकी शादी हुई थी। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद से पति समेत ससुराल के सदस्य फरार हैं।
और पढ़ें
12:23 PM, 21-Nov-2026
बिहार: सड़क हादसे में इंटर के छात्र की मौत, अज्ञात स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर; ननिहाल में पसरा मातम
नालंदा के सारे थाना क्षेत्र में बेनार मोड़ के पास अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर से 17 वर्षीय इंटर के छात्र रौनक कुमार की मौत हो गई। वह अपने ननिहाल अमावां गांव में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है।
और पढ़ें