Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather Update Light Rain in Gaya Dense Fog Likely Across State for Next 48 Hours Patna Weather News

बिहार के किन आठ जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, पीएम मोदी जहां आ रहे, वहां के मौसम का क्या हाल है?

Sat, 21 Nov 2026 12:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 21 Nov 2026 12:07 PM IST
सार

Bihar Weather News: बिहार में मौसम ने करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने शनिवार को आठ जिलों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। पटना में भी सुबह से धूप नहीं निकली है। आइये जानते हैं क्या है मौसम पूर्वानुमान...

विज्ञापन
Bihar Weather Update Light Rain in Gaya Dense Fog Likely Across State for Next 48 Hours Patna Weather News
बिहार के मौसम पर चक्रवात का असर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कई जिलों में शनिवार को बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान विभाग के पटना केंद्र की ओर से जारी तात्कालिक मौसम चेतावनी के अनुसार, बेगूसराय, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पटना और शेखपुरा जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह चेतावनी 21 नवंबर की सुबह 8:30 बजे जारी की थी। इसके मुताबिक, अगले एक से तीन घंटे के दौरान इन जिलों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। चेतावनी की वैधता सुबह 11:30 बजे तक निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन


पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का मौसम कैसा रहेगा? 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहारवासियों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजना की सौगात देने वैशाली आ रहे हैं। वह पटना एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से वैशाली जाएंगे। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 1:15 बजे वैशाली जिले में गंगा नदी पर बने नीतीश सेतु का दौरा करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनसमूह को संबोधित करेंगे। वैशाली जिले में सुबह से धूप नहीं निकली है। बादल छाए हैं। हालांकि, मौसम विभाग बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन, यहां पर बारिश के आसार लग रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अलर्ट में आठ जिलों के कुल 43 प्रखंडों को शामिल किया गया है। इनमें जमुई के 10 में से आठ, नवादा के 14 में से पांच, नालंदा के 20 में से पांच, पटना के 23 में से तीन, बेगूसराय के 18 में से तीन, मुंगेर के नौ में से छह, लखीसराय के सातों और शेखपुरा के सभी छह प्रखंड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi in Bihar Live: तीन लाख करोड़ की योजनाओं की सौगात देने आ रहे पीएम मोदी, नीतीश सेतु का भी होगा शुभारंभ

पटना का मौसम कैसा रहेगा?
पटना में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा। 21 और 22 नवंबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसके बाद 23 नवंबर से मौसम साफ होने और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार, 24 और 25 नवंबर की सुबह कोहरा या धुंध छा सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। 25 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंच सकता है। सुबह और रात में ठंड बढ़ेगी, जबकि दोपहर में धूप से राहत मिलेगी।

पिछली 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?
पिछले 24 घंटों के दौरान गया जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई, जबकि राज्य के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। कैमूर के भभुआ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सहरसा के अगवानपुर में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा। गया में न्यूनतम दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई। वहीं, पटना में 41 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 48 घंटों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में इतनी ही वृद्धि होने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed