Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   PM Modi Targets Opposition in Vaishali Rally, Says Bihar Has Moved from Scams to Investment

पीएम मोदी का बिहार दौरा: जंगलराज की याद दिलाते हुए क्या कहा? पहले किसकी चर्चा होती थी, अब लोग क्या कहते?

Sat, 21 Nov 2026 03:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 21 Nov 2026 03:25 PM IST
सार

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली में आयोजित जनसभा में बिहार के विकास को लेकर एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पहले बिहार में घोटालों और अपराधों की चर्चा होती थी, लेकिन अब निवेश और विकास की बात हो रही है। पीएम ने दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौतों, 100 पीएम ई-बसों, बिजली, सिंचाई, शिक्षा और गरीब कल्याण की योजनाओं का जिक्र किया।

विज्ञापन
PM Modi Targets Opposition in Vaishali Rally, Says Bihar Has Moved from Scams to Investment
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार ने लंबी यात्रा तय कर विकास की नई दिशा पकड़ी है। एक समय था जब राज्य के हजारों गांवों में बिजली नहीं पहुंची थी, लेकिन आज बिहार बिजली उत्पादन का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के शासन में बिहार में विकास की रफ्तार बढ़ी है और इसका असर राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि शहरी यातायात को सुविधाजनक बनाने के लिए 100 आधुनिक पीएम ई-बसों को हरी झंडी दिखाई गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हजारों गरीब परिवारों को पक्के घरों की चाबियां भी सौंपी गई हैं। उन्होंने इन विकास कार्यों के लिए बिहार की जनता को बधाई दी।
विज्ञापन


पहले घोटालों की चर्चा होती थी, अब निवेश की
पीएम मोदी ने बिहार की पिछली और मौजूदा सरकारों के कामकाज की तुलना करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एनडीए शासन से पहले बिहार में घोटालों की गिनती होती थी और अपराध के आंकड़ों की चर्चा होती थी। अब राज्य में निवेश के आंकड़े सामने आते हैं और अपराधियों पर कार्रवाई की बात होती है। उन्होंने कहा कि उत्तर बिहार से लेकर नालंदा, गया, शाहाबाद, कैमूर और राजधानी पटना तक विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। डबल इंजन सरकार में बिहार के विकास की रफ्तार पिछले एक साल में हुए कामों से साफ दिखाई देती है।
विज्ञापन


कांग्रेस पर भी बोला हमला
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस गरीबी हटाओं के नारे लगाती थी लेकिन गरीबों के लिए काम नहीं करती थी। जब साफ नीयत से काम होता है तो नतीजे भी दिखते हैं, जिस देश में कांग्रेस दशकों तक गरीबी हटाओं के नारे लगाती रही, गरीबों को गुमराज करती रही और वोट लूटती रही, वहां 12 साल के अंदर हमलोगों ने 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। उन्होंने इसे सरकार की इच्छाशक्ति और गरीब कल्याण की योजनाओं का परिणाम बताया। पीएम ने कहा कि गरीबी के खिलाफ देश की लड़ाई इसलिए सफल हो रही है, क्योंकि सरकार ने करोड़ों गरीबों के जीवन को आसान बनाने और उन्हें बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में दो लाख करोड़ से अधिक के निवेश समझौते
प्रधानमंत्री ने बताया कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में बिहार में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौते किए गए हैं। गया में छह हजार करोड़ रुपये की स्टील परियोजना पर काम शुरू हो रहा है। इसके अलावा मोतिहारी और मधेपुरा की चीनी मिलों को दोबारा चालू करने के लिए नई गन्ना प्रोत्साहन नीति लाई गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई की सुविधा देने के लिए हर खेत तक पानी पहुंचाने की दिशा में 11 हजार नए नलकूप लगाने की पहल की गई है। सिंचाई के लिए 12 घंटे बिजली सुनिश्चित करने का ऐतिहासिक निर्णय भी लिया गया है।

PM Modi in Bihar Live: पीएम मोदी ने जंगलराज की याद दिलाते हुए क्या कहा? कांग्रेस पर भी लगाया बड़ा आरोप

एक साल में 200 से अधिक नए डिग्री कॉलेज
पीएम मोदी ने शिक्षा के क्षेत्र में हुए कामों का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार में एक साल के भीतर 200 से अधिक नए डिग्री कॉलेज शुरू किए गए हैं। बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास से जुड़े काम इतने व्यापक हैं कि उन्हें किसी एक मंच से गिनाना संभव नहीं है। राज्य में हो रहे बदलाव को यहां आकर ही महसूस किया जा सकता है।

मुफ्त अनाज से लेकर पक्के मकान तक का किया जिक्र
पीएम मोदी ने गरीब कल्याण की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध करा रही है। करोड़ों परिवारों को पक्के मकान दिए गए हैं, ताकि उन्हें सुरक्षित जीवन मिल सके। आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि शौचालय, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं गरीब परिवारों तक पहुंचाकर उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed