फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 15 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:23 PM, 15-Oct-2026

बिहार: गैस एजेंसी में घुसे तीन बदमाश, डेढ़ लाख रुपये लूटे; विरोध पर की हवाई फायरिंग

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने अहियापुर के पास स्थित भारत गैस की ग्रामीण वितरण एजेंसी में लूटपाट की। बदमाशों ने हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपये नकद लूट लिए। विरोध करने पर दीवार पर गोली चलाई और एजेंसी के तीन कर्मचारियों व गैस लेने आए तीन उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन भी छीन लिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
  और पढ़ें
10:14 PM, 15-Oct-2026

बिहार: सम्राट चौधरी सरकार ने पंचायतों को दिए 1850 करोड़ रुपये, जानिए इस राशि का उपयोग कहां-कहां होगा?

Bihar News: बिहार में पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने कई वित्तीय और प्रशासनिक कदमों की जानकारी दी है। पंचायतों के लिए 1,850 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। जानिए ग्राम कचहरी के खर्च, प्रतिनिधियों के भत्ते और पंचायत भवनों के निर्माण पर विभाग ने क्या बताया? और पढ़ें
विज्ञापन
09:58 PM, 15-Oct-2026

एमएलसी चुनाव: पटना में नीरज कुमार और नवल किशोर यादव के लिए एनडीए एकजुट, जदयू दफ्तर में किसने ने क्या कहा?

बिहार विधान परिषद का सबसे चर्चित सीट पटना स्नातक के लिए आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता जदयू दफ्तर में एकजुट हुए। उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव, मंत्री निशांत कुमार और दीपक प्रकाश समेत कई बड़े नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की।   और पढ़ें
08:36 PM, 15-Oct-2026

मुजफ्फरपुर: युवती की मौत के बाद बगीचे में दफनाया शव, मां और बड़ी बहन समेत चार गिरफ्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में लापता युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जजुआर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में युवती का शव घर के पीछे आम के बगीचे में गड्ढे से बरामद हुआ। पुलिस ने मृतका की मां और बड़ी बहन समेत परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है।  और पढ़ें
06:56 PM, 15-Oct-2026

बिहार में चुनाव है : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के लोग भी निशांत कुमार से दूर; कहां दिखाई दी ऐसी तस्वीर?

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में बाढ़ पहुंचे। उन्होंने बाढ़ को अपने पिता नीतीश कुमार की कर्मस्थली बताते हुए मतदाताओं से उनके विकास कार्यों को याद कर वोट देने की अपील की। और पढ़ें
06:45 PM, 15-Oct-2026

बिहार: महिला की हत्या के पीछे लूट या कुछ और? चाकू लगने के बाद अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत; जांच शुरू

रोहतास जिले के धर्मपुरा थाना क्षेत्र में रूपहथा गांव के समीप लगभग 50 वर्षीय रीता देवी की कथित रूप से चेन स्नेचिंग के दौरान चाकू मार कर हत्या कर दी गई। परिजनों से बात करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:40 PM, 15-Oct-2026

बिहार: गड्ढे में मिला महिला का शव, गले और सिर पर जख्म के निशान से हत्या की आशंका

समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में गुरुवार को एक महिला का शव घर से करीब 100 मीटर दूर गाछी में गड्ढे के अंदर मिला। मृतका की पहचान ललिता देवी के रूप में हुई है। गले और सिर पर जख्म के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका समेत विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। और पढ़ें
06:32 PM, 15-Oct-2026

बिहार: प्रदेश में रबी महाअभियान-2026 शुरू, सम्राट चौधरी ने 40 किसान जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 40 किसान जागरूकता और ज्ञान वाहनों को हरी झंडी दिखाकर वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026 का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत किसानों को उन्नत खेती, सरकारी योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों और अनुदान की जानकारी दी जाएगी। साथ ही रेल सेवाओं के लिए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है। और पढ़ें
06:05 PM, 15-Oct-2026

बिहार बोर्ड न्यूज: मैट्रिक और इंटर परीक्षा के फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख, 16 से 31 अक्तूबर तक मिलेगा मौका

BSEB Exam News: बिहार बोर्ड के परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए काम की खबर है। बीएसईबी ने फॉर्म भरने की तारीख बढ़ा दी है। बीएसईबी ने और भी कुछ फैसले लिए हैं, आइये जानते हैं पूरी बात... और पढ़ें
03:27 PM, 15-Oct-2026

बिहार: प्रखंड कार्यालय के पास चाय दुकान पर बिछाया जाल, 20 हजार की घूस लेते अमीन गिरफ्तार

पूर्णिया के भवानीपुर में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने जमीन की मापी के बदले 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सरकारी अमीन प्रमोद उरांव को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पीड़ित की शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने यह कार्रवाई की। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed