फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur candle factory fire gas leak deepak industries malighat bihar

बिहार: मोमबत्ती फैक्ट्री में गैस लीकेज से भड़की आग, संचालक झुलसे; सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका से मची अफरातफरी

Fri, 16 Oct 2026 12:38 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2026 12:38 PM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मालीघाट स्थित दीपक इंडस्ट्रीज की मोमबत्ती फैक्ट्री में शुक्रवार को गैस लीकेज के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। आग बुझाने की कोशिश के दौरान फैक्ट्री संचालक दीपक कुमार आंशिक रूप से झुलस गए।

विज्ञापन
muzaffarpur candle factory fire gas leak deepak industries malighat bihar
मोमबत्ती फैक्ट्री में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार को मोमबत्ती बनाने वाली एक फैक्ट्री में गैस लीकेज के कारण भीषण आग लग गई। घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मालीघाट स्थित दीपक इंडस्ट्रीज की है। आग लगने के बाद फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। आग बुझाने की कोशिश के दौरान फैक्ट्री संचालक दीपक कुमार आंशिक रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों के अनुसार, घटना में कोई अन्य व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन

मोम पिघलाने के लिए इस्तेमाल हो रहा था घरेलू गैस सिलेंडर

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दीपक इंडस्ट्रीज की मोमबत्ती फैक्ट्री में मोम पिघलाने के लिए घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक गैस में लीकेज होने से आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री से तेजी से धुआं निकलने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

आग की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने की कोशिश की गई। इसी दौरान फैक्ट्री संचालक दीपक कुमार आंशिक रूप से झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिलेंडर फटने की आशंका से लोगों को किया गया दूर

आग लगने की सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। इस दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट होने की आशंका को देखते हुए विशेष सावधानी बरती गई। टीम ने जलती हुई आग के बीच से एक गैस सिलेंडर को बाहर निकाल लिया। वहीं, दूसरे सिलेंडर में विस्फोट की आशंका को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर कर दिया गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

गैस लीकेज से आग लगने की आशंका, जांच शुरू

घटना के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। इस घटना में फैक्ट्री संचालक दीपक कुमार आंशिक रूप से झुलसे हैं, जबकि किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed