Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6ab5dcc46f646557f0074cd5","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
05:54 PM, 25-Sep-2026
बिहार: नाबालिग लड़की से छेड़खानी मामले को लेकर एडीजी ने की समीक्षा, त्वरित स्पीडी ट्रायल से जल्द सजा दिलाने के
समस्तीपुर के जगतसिंहपुर वायरल वीडियो मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एडीजी डॉ. कमल किशोर सिंह ने मामले की समीक्षा की। उन्होंने जांच में तेजी लाने, वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने और स्पीडी ट्रायल की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। और पढ़ें05:34 PM, 25-Sep-2026
बिहार: मुखिया की बहू शराब के साथ गिरफ्तार, घर से बरामद हुई शराब-बीयर की खेप; पति पर भी केस
मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने मुखिया की बहू रानी कुमारी को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने घर से करीब 10 लीटर शराब जब्त की। जांच में उसके पति मनीष कुमार पर पहले से शराब का मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।और पढ़ें
विज्ञापन
04:51 PM, 25-Sep-2026
बिहार एमएलसी चुनाव: महागठबंधन और जदयू नेताओं की कलह का लाभ किसे, भाजपा की सूची कब? आठ सीटों पर सियासी घमासान
Bihar Election : बिहार में फिर चुनाव है। बिसात बिछ रही है। जितनी बिछी है, उसपर शह-मात का खेल शुरू हो चुका है। बाकी कुछ मोहरे मैदान में उतारे जाने बाकी हैं। बिहार विधान परिषद् की आठ सीटों पर चुनाव का मौजूदा राजनीतिक गणित यहां बारीकी से समझें। और पढ़ें04:47 PM, 25-Sep-2026
बिहार: दो कट्ठा जमीन और रुपये नहीं मिले तो विवाहिता की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; पति समेत ससुराल वाले फरार
बिहटा में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की कथित पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दो कट्ठा जमीन और रुपये की मांग करने तथा मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।और पढ़ें
04:35 PM, 25-Sep-2026
बिहार: ज्ञानेश कुमार के सवाल पर चिराग पासवान बोले- किसी का बचाव नहीं करूंगा, चुनाव आयोग से क्या मांग की?
खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान कहने वाले चिराग पासवान ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रकरण में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्ष के सवालों पर भी टिप्पणी की। साथ ही चुनाव आयोग से बड़ी मांग भी कर दी है। आइये जानते हैं पूरा मामला? और पढ़ें03:58 PM, 25-Sep-2026
बिहार: स्कूल जाने निकले हुए 3 छात्र एक साथ लापता, दो दिन पहले हुआ था विवाद, खोज में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के बाद तीन छात्र एक साथ लापता हो गए। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस स्कूल से जानकारी जुटाने के साथ टेक्निकल टीम की मदद ले रही है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
03:31 PM, 25-Sep-2026
डीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल: ओपीडी-इमरजेंसी ठप, मरीज परेशान; प्राचार्य-अधीक्षक ने संभाला मोर्चा
डीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हैं। डॉक्टर और महिला परिजन के बीच विवाद के बाद शुरू हुई हड़ताल से दूर-दराज से इलाज के लिए पहुंचे मरीज परेशान हैं। अस्पताल प्रशासन हड़ताल खत्म कराने की कोशिश में जुटा है।और पढ़ें
02:53 PM, 25-Sep-2026
मुजफ्फरपुर में हादसा: बागमती की उप धारा में नाव पलटी, 15 वर्षीय किशोरी लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान
Bihar News: मुजफ्फरपुर के औराई में बागमती की उपधारा में नाव पलटने से 15 वर्षीय किशोरी रानी कुमारी लापता हो गई। नाव पर सवार 13 लोग तैरकर सुरक्षित निकल गए। प्रशासन और स्थानीय गोताखोर किशोरी की तलाश में जुटे हैं।और पढ़ें
02:23 PM, 25-Sep-2026
बिहार: कांग्रेसी और पुलिस के बीच धक्का मुक्की, चुनाव आयुक्त का पुतला लेकर प्रदर्शन कर रहे; जानिए पूरा मामला
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दल पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं। आज पटना में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। बात इतनी बढ़ गई कि इन्हें रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें01:44 PM, 25-Sep-2026