फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 12 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:58 PM, 12-Sep-2026

पूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहर

पूर्णिया की अमौर विधानसभा सीट से छह बार विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का दिल्ली एम्स में निधन हो गया। उनके निधन से सीमांचल समेत पूरे बिहार के राजनीतिक गलियारे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। और पढ़ें
10:50 PM, 12-Sep-2026

बिहार: दरभंगा के स्कूल में शिक्षिका ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

दरभंगा के खरगपुर प्राथमिक विद्यालय की महिला शिक्षिका ने प्रिंसिपल कुमार गौरव पर अश्लील वीडियो दिखाने, छेड़छाड़ और जातिसूचक गाली-गलौज करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षिका की शिकायत पर मोरो थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
विज्ञापन
10:12 PM, 12-Sep-2026

मुजफ्फरपुर: एसएसबी के ASI पर गंभीर आरोप, तीन महिला इन्फ्लुएंसर्स की शिकायत के बाद विकास कुमार निलंबित

मुजफ्फरपुर में तीन महिला इन्फ्लुएंसर्स की शिकायतों के बाद एसएसबी के एएसआई विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया है। महिलाओं ने कथित दुष्कर्म, ठगी और अश्लील हरकतों समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित है और जांच जारी है। और पढ़ें
09:58 PM, 12-Sep-2026

बिहार: श्रद्धालुओं के लिए डाक विभाग की खास पहल, QR कोड से जानिए गयाजी के धार्मिक स्थलों का इतिहास

पितृपक्ष मेला 2026 से पहले गया में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डाक विभाग नई डिजिटल और कैश सेवाएं शुरू करने जा रहा है। धार्मिक स्थलों पर लगे QR कोड स्कैन करते ही श्रद्धालुओं को गयाजी, पिंडदान, बोधगया और धार्मिक परंपराओं से जुड़ी जानकारी मिलेगी। और पढ़ें
08:58 PM, 12-Sep-2026

कला ने खींचा ध्यान: पत्तल पर सजे दुनिया के दिग्गज! बिहार के कलाकार ने PM मोदी समेत BRICS नेताओं के उकेरे चित्र

बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने ब्रिक्स 2026 में शामिल होने वाले वैश्विक नेताओं के चित्र पत्तलों पर उकेरकर अनोखी कलाकृति तैयार की है। करीब 15 दिनों की मेहनत से बनी इस कलाकृति में 'वेलकम टू इंडिया-ब्रिक्स 2026' संदेश के जरिए भारत की मेहमाननवाजी और विश्व शांति का संदेश दिया गया है। और पढ़ें
08:44 PM, 12-Sep-2026

बिहार: रील बनाने के चक्कर में फंसी छात्रा, परीक्षा केंद्र में मोबाइल ले जाने पर दो साल का हुआ निष्कासन

पूर्णिया में परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल ले जाकर परीक्षा हॉल का वीडियो बनाने वाली छात्रा पर कॉलेज प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर रील बनाकर वायरल करने के मामले में छात्रा को दो साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:59 PM, 12-Sep-2026

बिहार: फर्जी ई-केवाईसी से सिम का खेल, 1300 से ज्यादा कार्ड बरामद; सीबीआई ने डिस्ट्रीब्यूटर को दबोचा

सीबीआई ने अवैध सिम बॉक्स नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के वैशाली और ओडिशा के जगतसिंहपुर में 10 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई में एक मुख्य आरोपी एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर गिरफ्तार हुआ और 1300 से अधिक सिम कार्ड बरामद किए गए। और पढ़ें
07:39 PM, 12-Sep-2026

बिहार सड़क हादसा: आरा-सासाराम हाईवे पर भीषण टक्कर, ऑटो सवार बुजुर्ग की मौत; सात घायल

आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने सवारियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 65 वर्षीय किसान की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। और पढ़ें
07:37 PM, 12-Sep-2026

Bihar: Muzaffarpur में Ganesh Puja की भव्य तैयारी, Lalbaugcha Raja की तर्ज पर बनेगी 15 फीट प्रतिमा

Bihar: Muzaffarpur में Ganesh Puja की भव्य तैयारी, Lalbaugcha Raja की तर्ज पर बनेगी 15 फीट प्रतिमा और पढ़ें
07:32 PM, 12-Sep-2026

बिहार: प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर बड़ा फैसला, सुधारों के लिए चार सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित

बिहार के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया में सुधार के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है। समिति भर्ती व्यवस्था की समीक्षा कर उम्र, पात्रता, परीक्षा-साक्षात्कार और गेस्ट लेक्चर से जुड़े मुद्दों पर सुझाव देगी। उसे 90 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed