फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP Sarvesh Kumar hugged RJD Anil Jha victory, promising raise voice graduates streets House.

एमएलसी चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर राजद का कब्जा, अनिल झा बोले- सड़क से सदन तक उठाएंगे स्नातकों की समस्याएं

Thu, 29 Oct 2026 06:57 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2026 06:57 PM IST
सार

बिहार के दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कांटे की टक्कर के बाद राजद के अनिल कुमार झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को 450 मतों से हराकर जीत दर्ज की। करीब 60 घंटे तक चली मतगणना के बाद नतीजे घोषित हुए।

विज्ञापन
BJP Sarvesh Kumar hugged RJD Anil Jha  victory, promising raise voice graduates streets  House.
अनिल झा को गले लगाते बीजेपी के सर्वेश कुमार

विस्तार

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में कांटे की टक्कर में राजद के अनिल कुमार झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को 450 मतों से हराकर दरभंगा सीट पर कब्जा कर लिया है। करीब 60 घंटे तक चली मतगणना के बाद दूसरे राउंड की गिनती में राजद ने जीत दर्ज की। जीत की घोषणा होते ही राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं, राजद उम्मीदवार अनिल कुमार झा की जीत की घोषणा के बाद भाजपा के सर्वेश कुमार ने उन्हें गले लगाकर जीत की बधाई दी।

विज्ञापन

जीत हासिल करने के बाद अनिल कुमार झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने सात्विक जीवन जीते हुए अपना राजनीतिक सफर आगे बढ़ाया है। इसका परिणाम आज की जीत है। सभी जाति-धर्म के लोगों और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने सभी बंधनों को तोड़कर उनका साथ दिया है। इसके लिए वह सभी का हृदय से नमन करते हैं। इस जीत से बड़ी उनके जीवन में कोई दूसरी उपलब्धि नहीं हो सकती।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले 30 वर्षों से वह ईमानदारी और निष्ठा के साथ राजनीतिक संघर्ष करते रहे हैं। इस दौरान जब भी लोगों ने उन्हें सुख-दुख में याद किया, वह उनके साथ खड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया ‘फ्लॉप शो’, बोले- 2027 में बनेगी पीडीए की सरकार

लंबे समय तक मतगणना चलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह एक लंबी प्रक्रिया थी, जो करीब 40 से 50 घंटे तक चली। हालांकि, उन्होंने मतगणना धीमी होने या जानबूझकर देर करने के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने स्नातकों की समस्याओं को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed