फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   College Student Expelled for 2 Years After Making Instagram Reel Inside Exam Hall in Purnia

बिहार: रील बनाने के चक्कर में फंसी छात्रा, परीक्षा केंद्र में मोबाइल ले जाने पर दो साल का हुआ निष्कासन

Sat, 12 Sep 2026 08:44 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 08:44 PM IST
सार

पूर्णिया में परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल ले जाकर परीक्षा हॉल का वीडियो बनाने वाली छात्रा पर कॉलेज प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर रील बनाकर वायरल करने के मामले में छात्रा को दो साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

विज्ञापन
College Student Expelled for 2 Years After Making Instagram Reel Inside Exam Hall in Purnia
छात्रा पर कॉलेज प्रशासन ने की कार्रवाई।

विस्तार

पूर्णिया में एक परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल ले जाकर रील बनाने और सुर्खियां बटोरने की कोशिश एक छात्रा को भारी पड़ गई है। बनमनखी स्थित गोरेलाल मेहता कॉलेज में स्नातक फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाली छात्रा के खिलाफ कॉलेज प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए उसे दो साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन

निष्कासित छात्रा अंजू कुमारी बरहरा कोठी स्थित एसडी कॉलेज की छात्रा है, जिसका परीक्षा केंद्र जीएलएम कॉलेज, बनमनखी में पड़ा था। बीते 9 सितंबर 2026 को दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान छात्रा ने चुपके से मोबाइल फोन अंदर ले जाकर परीक्षा हॉल का वीडियो रिकॉर्ड किया। इसके बाद उसने इस वीडियो की रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दी। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: फर्जी ई-केवाईसी से सिम का खेल, 1300 से ज्यादा कार्ड बरामद; सीबीआई ने डिस्ट्रीब्यूटर को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए जीएलएम कॉलेज के प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. प्रमोद भारतीय ने निष्कासन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पूर्णिया विश्वविद्यालय और संबंधित छात्रा के मूल कॉलेज को भेज दी गई है। प्रिंसिपल ने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सघन जांच की जाती है और मोबाइल ले जाना सख्त वर्जित है। इसके बावजूद छात्रा परीक्षा हॉल तक मोबाइल लेकर कैसे पहुंची, इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की गोपनीयता और नियमों के उल्लंघन पर आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed